न्यायधानी में हैरान करने वाला मामला : बंद कमरे में मिली रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर।बिलासपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां रेलवे के एक रिटायर्ड कर्मचारी की लाश बंद कमरे में मिली है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दें कि, यह तारबाहर थाना क्षेत्र का मामला है। रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की लाश उनके कमरे में मिली। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि, उनकी लाश को बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मृतक के परिजनों को सूचित कर […]

बड़े शौक ने बना दिया पाक के लिए जासूस, जानिए यूट्यूबर बनने से पहले कैसी थी हसीन ज्योति की जिंदगी?

  हिसार। हरियाणा के हिसार की रहने वाली एक मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अब जासूसी के आरोपों के घेरे में आ गई हैं। पुलिस ने उन्हें पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदेह में गिरफ्तार किया है। ज्योति पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भारत की गोपनीय जानकारियां मुहैया कराती थीं। खबरों के मुताबिक वह उत्तरी भारत में रहकर एक पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं। ज्योति मल्होत्रा ‘ट्रैवेल विद जो’ के नाम से एक लोकप्रिय ट्रैवल व्लॉगिंग चैनल चलाती हैं जिसके यूट्यूब पर 3.77 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनके […]

भारत के एक्शन से तुर्की की कंपनी को बड़ा झटका, दो दिन में 2,500 करोड़ का नुकसान, सुरक्षा मंजूरी रद्द

  दिल्ली। भारत और तुर्की के बीच बढ़ते तनाव का असर अब व्यापारिक मोर्चे पर भी साफ नजर आने लगा है। भारत सरकार ने हाल ही में तुर्की की एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी “सेलेबी हावा सर्विसी” की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है। इसके बाद कंपनी को दो दिन में ही करीब 2,500 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। भारत के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने 16 मई को सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया की सुरक्षा मंजूरी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। इसका सीधा असर देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर पड़ा है जहां यह कंपनी ग्राउंड हैंडलिंग का काम कर रही थी। अब दिल्ली, मुंबई, […]

हैदराबाद : चारमीनार के पास भीषण आग; चार बच्चों समेत 13 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

  हैदराबाद। तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यहां एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 13 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीअएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी लने कहा कि तेलंगाना […]

देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़: तिरंगा यात्रा में प्रदेशभर में उमड़ा जनसैलाब: मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों ने किया नेतृत्व

० हर जिले में गूंजा भारत माता की जय, हर गांव में लहराया तिरंगा रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ कार्यक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरगाथा को जनमानस से जोड़ने के लिए आज पूरे प्रदेश में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के साहस को सम्मान और नागरिक एकजुटता का स्पष्ट प्रतीक बन गया। जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडांड़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री साय ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को राष्ट्र की एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने […]

RBI का बड़ा फैसला: जल्द जारी होंगे 20 रुपये के नए नोट, जानिए क्या होगा पुराने नोटों का ?

दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम घोषणा की है। आरबीआई जल्द ही 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा। खास बात यह है कि इन नोटों पर नए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। हालांकि आम जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पहले से प्रचलन में मौजूद 20 रुपये के सभी नोट पहले की तरह चलन में बने रहेंगे। कैसा होगा नया नोट? आरबीआई ने साफ किया है कि नए 20 रुपये के नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज के ही होंगे। इनका डिजाइन भी मौजूदा 20 रुपये के नोट जैसा ही रहेगा। केवल एक बदलाव होगा — नोटों पर अब गवर्नर संजय मल्होत्रा के […]

कही-सुनी (18 MAY-25) : छत्तीसगढ़ के माथे से मिटता दाग

  रवि भोई की कलम से नक्सल समस्या के कारण छत्तीसगढ़ का विकास तो प्रभावित हो ही रहा था। इस समस्या के कारण देश में छत्तीसगढ़ की पहचान समस्याग्रस्त राज्य की बन गई थी। आए दिन नक्सलियों के उत्पात के कारण लोग छत्तीसगढ़ आने में भी भय खाते थे। पिछले डेढ़ साल में नक्सलियों के सफाए के लिए जिस तरह अभियान चला और सफलता मिली यह काबिले तारीफ़ है। नक्सलियों के खात्मे में सफलता राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की बड़ी उपलब्धि है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षा बलों ने जिस तरह नक्सलियों के पनागाह को नेस्तनाबूत किया, उससे तो राज्य में नक्सलियों […]

जासूस ज्योति के मासूम चेहरे के पीछे छिपे कई राज : जट रंधावा के नाम से सेव किया शाकिर का नंबर, केस में कई खुलासे

हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के दो और आरोपी शनिवार को हरियाणा में पकड़े गए। हिसार पुलिस ने यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। तीन बार पाकिस्तान जा चुकी ज्योति को पहलगाम आतंकी घटना और ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी आईबी ने संदिग्धों की सूची में शामिल किया था। देश की खुफिया सूचनाएं साझा करने का इनपुट मिलने के बाद से ज्योति के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट ट्रैस किए जा रहे थे। इसके अलावा नूंह जिले के नगीना थाने के राजाका गांव से अरमान को गिरफ्तार किया गया है। अरमान व्हाट्सएप के माध्यम से देश की सैन्य गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजता था। कोर्ट […]

आज का राशिफल 18 मई : वृषभ, कन्या और धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ ,जानें अपना आज का भविष्यफल

  मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में आपका फोकस बढ़ा रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। परिवार में यदि सदस्यों में कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह और बढ़ सकता है, जो आपको तनाव देगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक […]

आज का पंचांग 18 मई : आज ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति वैशाख 28, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण पंचमी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 05, जिल्काद 19, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि प्रातः 05 बजकर 58 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र सायं 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग प्रातः 06 बजकर 43 मिनट तक उपरांत शुक्ल यो का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 05 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]