राजधानी में चला बुल्डोजर: कौशल्या विहार में अवैध कब्जे पर प्रशासन ने लिया एक्शन, खाली करवाई गई 20 एकड़ जमीन

रायपुर।यूपी के सीएम योगी का बुल्डोजर एक्शन अब छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। शनिवार की सुबह राजधानी रायपुर के कौशल्या विहार में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। कौशल्या विहार में बने 30 से ज्यादाअवैध घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। करवाई के लिए प्रशासन के आधा दर्जन से ज्यादा बुलडोजर मौके पर पहुंचे हैं और लगातार कार्रवाई की जा रही है।   मिली जानकारी के अनुसार, कौशल्या विहार चंदखुरी में RDA की 20 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई थी। अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम एक्टिव हुई और अवैध प्लाटिंग में बने मकानों को तोड़ा गया। इतना ही […]

Breaking : सुकमा में लखमा के करीबियों के यहां ACB और EOW की टीम ने दी दबिश, ड्राइवर के यहां भी छापेमारी

सुकमा। सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में फिर से शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की टीम ने छापा मारा है। सुकमा और तोंगपाल में छापामार कार्रवाई चल रही है। वहीं, सुकमा में और भी कुछ जगहों पर छापामारी जारी है। बता दें कि, कवासी लखमा के क़रीबियों के घर छापे पड़े हैं। इतना ही नहीं कवासी लखमा के ड्राइवर बशीर के घर पर भी छापा मारा गया है। दंतेवाड़ा में राजकुमार तामो के घर पर भी छापा पड़ा है। बता दें कि, राजकुमार तामो पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। रायपुर और जगदलपुर में भी उनके करीबी कारोबारियों के यहां दबिश दी गई […]

Shani Jayanti 2025 : जानिए कब है ज्येष्ठ अमावस्या शनि जयंती ,जानिए पूजा विधि और उपाय

शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन शनि देव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। वैसे भी अमावस्या तिथि शनिदेव को ही समर्पित होती है। ज्येष्ठ अमावस्या को शनि अमावस्या के तौर पर भी जाना जाता है। माना जाता है कि ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर शनि देवता का जन्म हुआ था। वह सूर्य देव और छाया देवी के पुत्र हैं। शनि जयंती पर उनका पूजन करने से कई गुना ज्यादा फल मिलता है। शनिदेव यम और यमुना के भाई हैं और व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही शुभ और अशुभ फल देते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि शनि जयंती कब है, […]

PAK PM शहबाज ने पहली बार माना-नूर खान एयरबेस व अन्य जगहों पर गिरीं भारतीय मिसाइलें, पाकिस्तान के झूठ का हुआ पर्दाफाश

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने आखिर मान लिया है कि भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस पर मिसाइलों से हमले किए थे। खास बात यह है कि शहबाज ने यह भी कहा कि उन्हें इस हमले की जानकारी हमले की रात खुद सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने दी थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के हमलों में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के लिए देश भर में आयोजित धन्यवाद दिवस (यौम ए तशाकुर) के मौके पर शहबाज ने कहा, सिपहसालार असीम मुनीर ने मुझे 9 और 10 मई की दरमियानी रात को करीब 2:30 बजे सिक्योर्ड लाइन पर फोन कर मुझे बताया, वजीर ए आजम साहब, हिंदुस्तान ने अपने बैलिस्टिक […]

CG Weather : राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर।छत्तीसगढ़ की के कई जिलों में शुक्रवार से मौसम ने करवट ली। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में हल्की और तेज बारिश भी हुई। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए थे। इसके बाद शाम को अचानक से बारिश शुरू हो गई। वहीं शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज यानी शनिवार को भी मौसम खुशनुमा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज […]

आज का राशिफल 17 मई : शनि शुक्र की युति से सिंह, कन्या और मीन राशि के जातक पाएंगे लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, बनता काम भी आज अटक सकता है मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। राशि से द्वादश भाव में शनि का प्रभाव आज आपको परेशान कर सकता है। आपको आज काम में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। बनता हुआ काम भी आज प्रभावित हो सकता है। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्र किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं तो उनका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। विरोधियों से आपको सतर्क रहना होगा। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग […]

आज का पंचांग 17 मई : आज ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 27, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 04, जिल्काद 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 05 बजकर 58 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र सायं 05 बजकर 44 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग प्रातः 07 बजकर 09 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। कौलव करण सायं 05 बजकर 36 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर […]

महंत कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवम भारतीय विरासत के सहसंबंध पर हुई संगोष्ठी

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय गांधी चौक रायपुर के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वाधान मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय संस्कृति एवं विरासत में अंतर संबंध पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पंकज तिवारी संयुक्त महामंत्री भारतीय शिक्षण मंडल,ए के श्रीवास्तव प्रोफेसर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं डॉ अंबर व्यास प्रांतीय मंत्री भारतीय शिक्षा मंडल तथा डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन में विषय पर बात रखते हुए मुख्य वक्ता पंकज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भारतीय संस्कृति और विरासत के तत्वों से पोषित करने की आवश्यकता है. तभी राष्ट्रीय शिक्षा […]

अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को महंगा पड़ेगा घर पैसे भेजना, लग सकता है 5% रेमिटेंस टैक्स

दिल्ली.अगर आप अमेरिका में रहकर भारत में अपने माता-पिता या परिवार को पैसे भेजते हैं, तो ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, अमेरिका में एक नया बिल का प्रस्ताव आया है. यह बिल अमेरिका में रह रहे लाखों भारतीय समेत कई देशों को एनआरआई के लिए चिंता का सबब बन गया है. ‘द वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ (The One, Big, Beautiful Bill) में गैर-अमेरिकी नागरिकों की ओर से विदेश में भेजे जाने वाले पैसों पर 5 फीसदी रेमिटेंस टैक्स लगाने की बात कही गई है. भारत को होगा बड़ा नुकसान अगर यह बिल पास होता है तो इसका असर H-1B, F-1 वीजा धारकों, ग्रीन कार्ड होल्डरों और अवैध तौर […]

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन 

  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं उसमें शामिल वीर शहीदों को नमन करते हुए भारत की जीत के हर्ष में रायपुर रेल मंडल के रेल कर्मियों ने अवधेश कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा दिनांक 16 मई को प्रातः 07:00 बजे रेलवे इंस्टीट्यूट खारुन विहार, रायपुर से रेलवे स्टेशन तक आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में रायपुर रेल मंडल के स्काउट गाइड रायपुर स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य स्थानीय नागरिक रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने ओजस्वी नारों से शहीदों को याद किया। एवं रायपुर स्टेशन पर पहुंचकर […]