आज का राशिफल 19 फरवरी : मिथुन, कर्क और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, अनुभव और ज्ञान का मिलेगा फायदा

  मेष राशि, आज रिश्तों में ईमानदारी और हमदर्दी बहुत जरूरी है सुबह की शुरुआत सोशल मेलजोल और नए आइडिया से होगी क्योंकि चंद्रमा आपके ग्यारहवें घर में रहेगा, लेकिन दोपहर बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके बारहवें भाव में चले जाएंगे, जिससे आप गहरे सोच-विचार और इमोशनल सेंसिटिविटी की ओर रुख करेंगे। मेष राशि के लोगों का दिन जोश और समझदारी से भरा रहेगा। आपके स्वामी, मंगलदेव, अभी दसवें घर में उच्च के हैं, जिससे आप अपने करियर पर बहुत ज्यादा फोकस्ड और अपने काम में डिसिप्लिन्ड रहेंगे। लेकिन, क्योंकि मंगल सूर्य के पास होने की वजह से अस्त है, इसलिए आपको लग सकता है कि आपमें […]

आज का पंचांग 19 फरवरी : आज फुलेरा दूज, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

19 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की शुक्ल द्वितीया तिथि है और आज फुलेरा दूज का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। कुंभ राशि में सूर्यदेव, बुधदेव, शुक्रदेव और राहु का संयोग आपके विचारों को स्पष्टता और कला के प्रति प्रेम को बढ़ाने की अच्छी संभावना दिखा रहा है। चंद्रदेव आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जो आपके स्वभाव में ईमानदारी, बुद्धिमानी और भावुकता का संचार करेंगे। मकर राशि में स्थित उच्चस्थ मंगलदेव आपके भीतर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जरूरी आत्मविश्वास और जोश बनाए रखेंगे। आज फुलेरा दूज का दिन है, जिसे ज्योतिष में अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इसलिए आज नए कार्यों का श्रीगणेश […]

एसजीपीसी के अध्यक्ष एच.एस. धामी ने कहा- दिल्ली में सिक्ख विद्यार्थियों को आईएस परीक्षा की कोचिंग व निवास हेतु एसजीपीसी देगा सुविधाएं

  रायपुर। सिक्ख धर्मिक मामलों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरुव्दारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अब दिल्ली में सिक्ख विद्यार्थियों के आईएएस परीक्षा के लिए दी जाने वाली कोचिंग से संबंधित सभी व्यवस्था करेगा। यह बात कल एसजीपीसी के अध्यक्ष सरदार हरजिन्दर सिंह धामी ने रावांभाठा में गुरुव्दारा श्री गुरु नानक साहिब रायपुर के उदघाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा दिए गया यह प्रस्ताव काफी अच्छा है और एसजीपीसी की बैठक में प्रस्ताव पारित सिक्ख विद्यार्थियों के लिए दिल्ली में अच्छी कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। कल रायपुर पहुंचने के बाद सरदार धामी ने होटल बेबीलान में रायपुर के विभिन्न गुरुव्दारा कमटियों के प्रधान […]

राजिम से छुरा के बीच 43 किमी सड़क डेढ़ सौ करोड़ रु से होगी चौड़ी, 145.50 करोड़ रुपये मंजूर

  रायपुर। रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राजिम से छुरा तक लगभग 43.50 किलोमीटर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और उसे मजबूत बनाने के लिए 145.50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह सड़क गरियाबंद जिले में स्थित है और क्षेत्रीय आवागमन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह परियोजना साय सरकार के पहले बजट (2024-25) में शामिल की गई थी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री अरुण साव के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बजट को मंजूरी दी। पीडब्ल्यूडी सचिव आईएएस डॉ. कमलप्रीत सिंह के अनुसार, सड़क निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा और वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। सरकारी […]

प्राध्यापक परीक्षा-2021 : 595 प्राध्यापक पदों की भर्ती में पारदर्शिता का नया अध्याय

  ० 35 अभ्यर्थियों की अर्हता जांच के लिए उच्च स्तरीय विषय-विशेषज्ञ समिति गठित रायपुर। राज्य में प्राध्यापक (उच्च शिक्षा) परीक्षा–2021 के अंतर्गत 595 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने उच्च स्तरीय विषय-विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है। यह समिति अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक दस्तावेजों और प्रमाण-पत्रों की गहन जांच कर अंतिम पात्रता निर्धारण करेगी। ज्ञात हो इससे पहले 11 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित कर 35 अभ्यर्थियों की शैक्षणिक अर्हताओं की विस्तृत जांच के लिए विषय-विशेषज्ञ समिति गठित करने का अनुरोध किया था। आयोग ने 4 दिसंबर 2025 को आयोजित बैठक मेंनिर्णय […]

सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल: अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान

  ० 2,365 विद्यालयों में प्रथम स्थान, पाँच-सितारा रेटिंग के साथ स्वच्छता-हरित पहल का उत्कृष्ट प्रदर्शन साल्ही/उदयपुर-अंबिकापुर। ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अदाणी विद्या मंदिर सरगुजा को केंद्र सरकार की ग्रीन एंड क्लीन स्कूल पहल के तहत ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान से नवाजा गया है। जिले के 2,365 से अधिक विद्यालयों के विस्तृत निरीक्षण के बाद स्कूल ने सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और पाँच-सितारा रेटिंग प्राप्त की। यह सम्मान 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिलाधीश अजीत वसंत, […]

महंत कॉलेज के एनुअल फंक्शन में लावणी और महिषासुर डांस ने लगाया तड़का

रायपुर। रायपुर गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव रिदम 2026 का आयोजन रविंद्र मंच कालीबाड़ी में एक खुशनुमा माहौल में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ. इस आयोजन में राजस्थानी डांस ने जहां जमकर समा बांध दिया वहीं लावणी और महिषासुर डांस ने सभागार में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को मस्ती करने के लिए उत्साह पूर्वक माहौल दिया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन कमेटी द्वारा गठित अनुशासन समिति के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को नियंत्रित किया और कार्यक्रम जारी रहा. आयोजन में एक दौर ऐसा भी रहा जिसमें धार्मिक गणेश वंदना ने भक्ति में माहौल बनाते हुए सभी छात्र-छात्राओं को मैसेज दिया और शालीन से मस्ती करने के लिए स्थान दिया […]

शा.श्री कुलेश्वर नाथ महादेव महाविद्यालय में भव्य वार्षिक स्नेह सम्मेलन, अभनपुर MLA इंद्र कुमार साहू ने दिए 5 लाख रुपये

  रायपुर.नवापारा राजिम.गोबरा नवापारा (तर्री ) स्थित श्री कुलेश्वर नाथ महादेव शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह से मनाया गया। मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा.नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सोनी, विभिन्न वार्ड पार्षद एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की लोक परंपरागत कलाओं को केंद्र में रखकर मनोरम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रोफेसर गण भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। विधायक इंद्र कुमार साहू ने छात्रों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और महाविद्यालय के विकास एवं बेहतर […]

Big News : आदिवासी किसान की पिटाई के बाद मौत मामले में बड़ी कार्रवाई ,गिरफ्तार एसडीएम करुण डहरिया निलंबित

रायपुर। साय सरकार ने आदिवासी किसान की पिटाई से मौत के मामले में सख्ती दिखाते हुए आरोपी एसडीएम करुण डहरिया को निलंबित कर दिया है. मामले में पहले ही एसडीएम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. निलंबन की अवधि में करुण डहरिया मुख्यालय सरगुजा संभाग आयुक्त कार्यालय, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है. जानकारी के अनुसार, 15-16 फरवरी की दरमियानी रात को बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के कुसमी ब्लॉक में हंसपुर गांव में बॉक्साइट के अवैध खनन की जांच करने के लिए कुसमी एसडीएम करुण डहरिया गए हुए थे. आरोप है कि वह प्राइवेट गाड़ी में प्राइवेट लोगों को लेकर पहुंचे हुए थे. सरना के पास तीन ग्रामीणों को एसडीएम और […]

रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब

० ट्रैकिंग, जलप्रपात और ऐतिहासिक विरासत के संगम से युवाओं में बढ़ी लोकप्रियता रायपुर। यदि आप प्रकृति, पहाड़ और एडवेंचर के शौकीन हैं, तो महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित शिशुपाल पर्वत आपके लिए एक शानदार पर्यटन स्थल हो सकता है। आजकल शिशुपाल पर्वत ट्रैकिंग और एडवेंचर के शौकीनों के बीच एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। यह स्थान अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। रायपुर से 157 किमी और सरायपाली से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित यह पर्वत पर्यटकों को प्रकृति के करीब जाने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। रोमांचक ट्रैकिंग का अनुभव शिशुपाल पर्वत […]