CG Crime : राजधानी में डबल मर्डर से फैली सनसनी,चंगोराभाटा में दो युवकों की चाकू गोदकर की गई हत्या

रायपुर। नए साल के जश्न से पहले राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है, यहां चंगोराभांटा इलाके में दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. वही इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. हत्या के आरोपियों को कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.पुलिस अधिकारी दौलत राम पोर्ते ने […]

Pune Pub: 31 दिसंबर की शाम पब में आने वालों को इन्विटेशन के साथ भेजे कंडोम और ORS, विवादों से घिरा मामला….

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक पब ने नए साल की पार्टी के निमंत्रण के साथ कंडोम, सैनिटरी पैड और ओआरएस के पैकेट भेजे, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला पुणे के मुंढवा इलाके के हाई स्पिरिट पब का है। इस कदम को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, पब ने नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित पार्टी के लिए भेजे गए निमंत्रण के साथ इन सामग्रियों को शामिल किया। महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस ने इस घटना को पुणे की परंपराओं के खिलाफ बताते हुए पब प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता […]

Snowfall Forecast: अगले 7 दिन 5 जनवरी तकतीन पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद

दिल्ली। देश के तीन प्रमुख पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 जनवरी तक इन इलाकों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 1 जनवरी को और दूसरा 6 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बर्फबारी और शीतलहर का प्रकोप तेज रहेगा। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने अगले 7 दिन के लिए 5 जनवरी तक का वेदर अपडेट तीनों राज्यों के लिए जारी किया है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी ने इन राज्यों को बर्फ की चादर में ढक दिया है। […]

मुख्यमंत्री साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाती परिवारों के घर पीएम जनमन योजनांतर्गत हो रहे रोशन

रायपुर। देश के विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजातीय समूहों (पी.वी.टी.जी.) के सर्वागींण विकास को दृष्टिगत् रखते हुए 15 नवम्बर 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पी.एम. जनमन) योजना प्रारंभ की गई है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सफल नेतृत्व में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पी.एम. जनमन) अंतर्गत राज्य के विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजातीय समूहों के घरों को सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा ने बताया कि पी.एम. जनमन अंतर्गत राज्य के 17 जिलों के 173 बसाहटों में निवासरत एवं अविद्युतीकृत कुल 1578 पी.वी.टी.जी. घरों को 300 वॉट क्षमता के […]

महतारी वंदन योजना में हुए फर्जीवाड़े में पंचायत सचिव पत्नी के नाम पर ले रहा था फायदा,निलंबन आदेश जारी

महासमुंद। महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े में एक और मामला सामने आया है। दरअसल महासमुंद जिले के घोड़ारी पंचायत के सचिव की पत्नी द्वारा योजना का अवैध लाभ उठाने का मामला उजागर हुआ है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया। पंचायत सचिव ने सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद अपनी पत्नी के नाम से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। इसके चलते हर महीने उसकी पत्नी के बैंक खाते में 1,000 रुपये की राशि जमा हो रही थी। जांच में गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद सीईओ ने तत्काल प्रभाव से सचिव को निलंबित […]

नववर्ष 2025 में वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत और अन्नरूपा षष्ठी व्रत तक, जानें इस हफ्ते के प्रमुख व्रत त्योहार के बारे में

नए साल 2025 का पहला सप्ताह व्रत त्योहार की लिहाज से बेहद शुभ रहने वाला है। दरअसल इस सप्ताह की शुरुआत सोमवती अमावस्या से प्रारंभ हो रही है, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और पितरों को पिंडदान और तर्पण अर्पित किया जाता है। नए साल में वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, अन्नरूपा षष्ठी व्रत आदि कई प्रमुख व्रत त्योहार भी किए जाएंगे। व्रत त्योहार के साथ इस सप्ताह बुध का धनु राशि में गोचर। आइए जानते हैं नए साल 2025 के पहले सप्ताह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत त्योहार के बारे में… पौष मास शुक्ल पक्ष द्वितीया (1 जनवरी, 2025 बुधवार) हिंदू पंचांग के आधार पर यह पौष मास चल […]

आज का इतिहास 31 दिसंबर : आज ही के दिन गुलामी की पड़ी थी नींव, ब्रिटिश महारानी ने ईस्ट इंडिया कंपनी को थमाया था फरमान

  साल 2024 आज बीतने वाला है। भारत समेत पूरी दुनिया नए साल का वेलकम करने के लिए तैयार है। आज का दिन बीते साल ही नहीं, 31 दिसंबर को भी याद करने का मौका है। जी हां, भारत के इतिहास में 31 दिसंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इसी दिन भारत को लेकर अंग्रेजों की गुलामी की बुनियाद पड़ी थी। साल 1600 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण का शाही फरमान जारी किया था। आज ही तय हो गया था कि यह कंपनी पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया और भारत के साथ व्यापार करेगी। उन दिनों मसालों के व्यापार को बहुत फायदे का […]

आज का राशिफल 31 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए साल का आखिरी दिन

​मेष राशि,पार्टी मनोरंजन का आनंद लेंगे आज साल के अंतिम दिन मेष राशि के जातक अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णयों से अपने बिगड़ते मामलों को सुधारने में सफल रहेंगे। आज आप अपने कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में आपको काफी फायदा होगा। परिवार और दोस्तों के साथ आज पार्टी और मनोरंजन कर सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें। ​ ​वृषभ राशि,वरिष्ठों से […]

आज का पंचांग 31 दिसंबर : आज पौष शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 10, शक संवत 1946 पौष शुक्ल, प्रतिपदा, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 17, जमादि उल्सानी 28 हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 दिसम्बर सन् 2024 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 22 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 04 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। धु्रव योग सायं 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण अपराह्न 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 06 बजकर 01 मिनट तक […]

राज्य सरकार ने 13 एडिश्नल एसपी के तबादले, श्वेता श्रीवास्तव बनाई गई रेल पुलिस अधीक्षक

रायपुर। राज्य सरकार ने 13 एडिश्नल एसपी के तबादले किये हैं। एएसपी की ट्रांसफर लिस्ट में श्वेता श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक रेल बनाया गया है। वहीं पंकज चंद्रा को एडिश्नर एसपी पीएचक्यू से कोरबा बटालियन भेजा गया है। वहीं जयप्रकाश बढ़ई असिस्टेंट कमांडेंट दुर्ग, रमा पेटल असिस्टेंट कमांडेंट माना, हरीश यादव को एडिश्नल एसपी सक्ती, जयंत वैष्णव को एडिश्नल एसपी एसटीएफ बघेरा, विवेक शुक्ला को एएसपी अटल नगर बनाया गया है। वहीं राकेश कुमार कुर्रे को एएसपी पखांजूर, नीतीश कुमार ठाकुर को एएसपी कोरबा, प्रशांत शुक्ला को एएसपी ट्रैफिक रायपुर, पंकज पटेल को एएसपी कोरिया, नेंहा वर्मा को जोनल पुलिस अधीक्षक बस्तर, और उदयन बेहार को एएसपी ट्रैफिक जांजगीर बनाया […]