सावन में करना चाहते हैं रुद्राभिषेक , तो जान लीजिए रुद्राभिषेक के लिए सबसे अच्‍छी तिथियां

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए सर्वोत्‍तम माना गया है। दरअसल सावन में सृष्टि के संचालन का कार्य भगवान शिव के हाथों में होता है। इसलिए इस महीने में रुद्राभिषेक का महत्‍व सबसे ज्‍यादा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में भगवान शिव पहली बार अपनी ससुराल गए थे और ससुराल में उनका भव्य स्वागत किया गया। उनका जलाभिषेक भी किया गया। मान्यता है कि हर वर्ष सावन मास में भगवान शिव अपनी ससुराल आते हैं और यहीं से पूरे ब्रह्मांड की सत्ता का संचालन करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंग […]

चूरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो लोगों की मौत,मिले मलबा

चूरू। राजस्थान के चुरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर फाइटर जेट जैसा मलबा बिखरा पड़ा है। चुरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर राजलदेसर पुलिस को भेजा गया हैं। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं।

कवर्धा में भाजी तोड़ने गई दो महिलाएं आई आकाशीय बिजली की चपेट में, मौके पर ही मौत

कवर्धा। कवर्धा से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां भाजी तोड़ने गई दो महिलाओं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और महिलाओं के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मृतका एक ही परिवार की बताई जा रही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के रुखमीदादर का है। यहां एक ही परिवार की दो महिलाएं भाजी तोड़ने के लिए बलिनदादर में पहाड़ी के नीचे गई हुई थी। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ […]

बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : मुख्यमंत्री

० छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री साय ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण ० मुख्यमंत्री ने की 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा, सीसी रोड और मंदिर शेड निर्माण को दी मंजूरी ० तिब्बती रीति-रिवाजों के अनुरूप आत्मीय स्वागत से मुख्यमंत्री हुए अभिभूत रायपुर। छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी हैं और भगवान बुद्ध के प्रेम, शांति एवं करुणा के संदेश को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित होटल ग्राउंड परिसर में नवस्थापित भगवान बुद्ध की […]

Breaking : वडोदरा में महिसागर नदी पर बड़ा हादसा : चार दशक पुराना पुल ढहा, कई वाहन नदी में गिरे; नौ लोगों की मौत

वड़ोदरा। बुधवार सुबह गुजरात के वडोदरा जिले में चार दशक पुराने पुल का हिस्सा ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने छह अन्य को बचा लिया गया। बचाव अभियान जारी है। यह पुल बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे ढहा। गौरतलब है कि 900 मीटर लंबा यह गंभीरा पुल वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है। वडोदरा कलेक्टर अनिल धमेलिया ने कहा, घटना के बाद स्थानीय तैराक, नावें और नगर निगम की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं। आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र, एनडीआरएफ की टीमें और अन्य प्रशासनिक व पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है। हमने […]

Big News : पक्षी के टकराने के बाद फ्लाइट के इंजन में लगी आवाज, 175 यात्रियों के साथ की गई सेफ लैंडिंग

पटना। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विमान परिचालन को लेकर काफी सतर्कता बढ़ गई है। इसका एक अच्छा परिणाम बुधवार को तब सामने आया, जब थोड़ी-सी गड़बड़ी को नजरअंदाज करने की जगह 175 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ी फ्लाइट को वापस पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया। पटना एयरपोर्ट के रनवे के ऊपर ही विमान से एक चिड़िया टकरा गई थी। इस टक्कर के बाद विमान के दो में से एक इंजन में वाइब्रेशन महसूस हुआ। विमान चालक दल ने इसकी सूचना दी और तत्काल फैसला लेते हुए विमान को वापस पटना में ही लैंड करा दिया गया। एयरपोर्ट के रनवे पर मृत पक्षी के टुकड़े बरामद […]

शासकीय हेलीकॉप्टर अगस्ता A109E की क्रैश लैंडिंग पर 3 साल बाद हुई कार्रवाई, हटाया गया चीफ पायलट

रायपुर। तीन साल पहले भूपेश सरकार के शासन काल में माना एयरपोर्ट पर हुई शासकीय हेलीकॉप्टर अगस्ता A109E की क्रैश लैंडिंग पर अब तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त की गई हैं. वर्तमान में वे राज्य विमानन विभाग में मुख्य सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. माना एयरपोर्ट पर 12 मई 2022 को हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग में कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा की मौत हो गई थी. लेकिन हादसे के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करना तो दूर घटना की जांच के आदेश भी नहीं दिए थे. इसके उलट कांग्रेस सरकार ने तत्कालीन चीफ पायलट […]

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर: शिवराज सिंह चौहान और विनोद तावड़े ने सांसदों-विधायकों को दी सुशासन की सीख

  मैनपाट। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के खूबसूरत मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। मंगलवार को इस शिविर का दूसरा दिन था, जिसमें सुबह से शाम तक सांसदों और विधायकों को संगठन, सुशासन ,जनसंपर्क और विचारधारा को लेकर विस्तार से समझाया गया। दूसरे दिन के सत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी. सतीश सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। हर सत्र में जनप्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यविस्तार से लेकर नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के तरीके बताए गए। विकसित छत्तीसगढ़ पर चर्चा दिन के पहले सत्र में […]

भारत बंद आज… 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की देशव्यापी हड़ताल ,रेलवे-बस, बैंक और डाक सेवाओं पर क्या पड़ेगा असर?

दिल्ली। देशभर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने आज यानी 9 जुलाई 2025 को ‘भारत बंद’ का एलान किया है। इस हड़ता में 25 करोड़ से ज़्यादा कामगार हिस्सा लेंगे। इनमें बैंक, डाक, कोयला खनन, बीमा, बिजली और निर्माण जैसे क्षेत्रों के कामगार शामिल होंगे। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की सदस्य अमरजीत कौर ने बताया कि किसान और ग्रामीण मजदूर भी इस बंद में साथ आएंगे। यूनियनों का कहना है कि यह हड़ताल सरकार की नीतियों के खिलाफ एक बड़ा कदम है, जो मजदूरों और किसानों के हक छीन रही हैं। किन-किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर? ० बैंक कर्मचारी यूनियन ने पुष्टि की है कि बैंकिंग […]

ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल , एक दिन पहले राजधानी में निकली मशाल रैली

रायपुर। मजदूर विरोधी श्रम संहिता की वापसी सहित केंद्र सरकार की मजदूर, किसान एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इंटक, एच एम एस, एटक, सीटू, ऐक्टू सहित केन्द्र, राज्य, बैंक, बीमा, संगठित, असंगठित श्रमिकों के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के आव्हान पर 9 जुलाई 2025 को होने जा रही देशव्यापी हड़ताल के पूर्व इस हड़ताल के साथ आम जनता को एकजुट करने 8 जुलाई को रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मशाल/ कैंडल लाइट , मोटर साइकल रैली आयोजित की गई। रायपुर में यह रैली शाम छह बजे से कर्मचारी भवन सप्रे स्कूल से प्रारंभ होकर निगम कार्यालय, छोटापारा, कोतवाली, बिजली आफिस चौक से वापस सप्रे स्कूल पहुंचकर सभा में तब्दील […]