Nobel Peace Prize: इजराइली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया नॉमिनेट , कहा – आप इसके हकदार

  वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। दरअसल, गाजा में संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में डिनर पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को यह बात बताई। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र भेंट भी किया। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मैं आपको नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र दिखाना चाहता हूं। इसमें आपको शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, जिसके आप हकदार हैं। इस पर ट्रंप ने नेतन्याहू का धन्यवाद अदा […]

PM Modi Brazil Visit: ब्रिक्स सम्मेलन के बाद ब्रासीलिया पहुंचे पीएम मोदी, शिव तांडव के साथ हुआ भव्य स्वागत,राष्ट्रपति लूला के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

  ब्रासीलिया। पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों पांच देशों के 8 दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। मंगलवार को पीएम मोदी रियो डी जनेरियो से ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत शिव तांडव स्तोत्र और भारतीय शास्त्रीय नृत्य से किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे “यादगार स्वागत” बताया और प्रवासियों की अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रशंसा की। प्रधानमंत्री मोदी आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। ब्रासीलिया पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो ने स्वागत किया। यह उनकी पांच देशों की यात्रा का चौथा चरण है। पीएम मोदी के होटल पहुंचने पर […]

बागेश्वर धाम में फिर हादसा: ढाबे की दीवार गिरने से एक की मौत, 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

छतरपुर। मंगलवार तड़के छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में एक धर्मशाला की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी 40 वर्षीय अनीता देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। श्रद्धालुओं के परिजनों ने बताया कि सभी लोग धर्मशाला में सो रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वे मलबे में दब गए। हादसे में उत्तर […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वॉटर वुमन शिप्रा पाठक का किया सम्मान

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली “वॉटर वुमन” के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शिप्रा पाठक के पर्यावरण संरक्षण और विशेष रूप से सिंदूर पौधरोपण को जन-जन तक पहुंचाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने शिप्रा पाठक को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि शिप्रा पाठक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए किए गए कार्यों के लिए व्यापक स्तर पर पहचान प्राप्त की है। उनके नेतृत्व में पौधरोपण अभियान ने न केवल […]

सीएम देवेंद्र फडणवीस की चेतावनी; बोले- कानून तोड़ा, तो एक्शन होगा,’मराठी के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं’

  मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठी बोलने के नाम पर लोगों के साथ गुंडागर्दी और मारपीट करने के कई मामले सामने आने के बाद संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि मराठी के नाम पर गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड पर दुकान चलाने वाले एक 48 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनसे कार्यकर्ता दुकानदार पर थप्पड़ बरसाते नजर आ रहे हैं। सीएम फडणवीस ने इस घटना के बाद सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा कि मराठी का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन इसके नाम पर […]

कांग्रेस का चुनावी मास्टरस्ट्रोक: राहुल गांधी की तस्वीर के साथ बांटेगी 5 लाख सैनिटरी पैड, ‘माई बहिन मान योजना’ से घर-घर पहुंचेगी पार्टी

  पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य का सियासी माहौल काफी गर्माया हुआ है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए एक चुनावी दांव खेला है।शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर बात की। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी बिहार में 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटेगी। ‘माई-बहन मान योजना’ में राहुल गांधी की तस्वीर यह सैनिटरी पैड सामान्य नहीं होंगे बल्कि इनके डब्बे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर होगी। पैकेट पर ‘माई-बहन मान योजना’ और ‘अखिल भारतीय महिला कांग्रेस’ लिखा होगा। साथ ही इस पर […]

सांप डसे तो झाड़-फूंक में समय न गवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचे,सर्पदंश से बचने स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

रायपुर।बरसात का मौसम शुरू होते ही वातावरण में नमी और उमस बढ़ने तथा बारिश के पानी का सांप, बिच्छुओं व अन्य जंतुओं के बिलों में भर जाने के कारण ये सुरक्षित स्थान की तलाश में अक्सर बाहर आ जाते हैं। भोजन की खोज में ये घरों में घुस जाते हैं जिससे लोगों को इसके द्वारा काटे जाने का खतरा बढ़ जाता है। सर्पदंश जानलेवा भी हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग सर्पदंश के मामले में चिकित्सा विज्ञान पर विश्वास नहीं करते और बैगा-गुनिया से झाड़-फूंक कराते हैं। सर्पदंश के शिकार लोग अंधविश्वास व अज्ञानता के कारण असमय काल-कवलित हो जाते हैं। बेमेतरा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्पदंश […]

महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप मामले में ईडी की कार्रवाई : सौरभ आहूजा से कनेक्शन वाले तीन आरोपियों को जयपुर से हिरासत में लेकर पहुंची रायपुर

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप से जुड़े घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। ईडी की टीम इन आरोपियों को लेकर रायपुर पहुंच चुकी है, जहां उनसे लंबी पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस पूरे मामले में प्रमुख आरोपी सौरभ आहूजा कार्रवाई से पहले ही जयपुर के होटल से फरार हो गया। ईडी की टीम ने जयपुर के कूकस स्थित फाइव स्टार होटल फेयरमाउंट में दबिश दी थी, जहां सौरभ आहूजा की भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग चल रही थी। कार्रवाई के दौरान सौरभ आहूजा तो शादी पूरी होने के बाद 2 जुलाई की सुबह भाग […]

एसईसीएल में नारी गरिमा को समर्पित एक अभिनव पहल — चरचा आरओ माइंस में महिला कर्मचारियों के लिए पहला बायो टॉयलेट प्रारंभ

बिलासपुर। एसईसीएल ने महिला कर्मचारियों के लिए समावेशी, सुरक्षित और गरिमापूर्ण कार्यस्थल उपलब्ध कराने की दिशा में एक अभिनव पहल की है।बैकुंठपुर क्षेत्र की चरचा आरओ माइंस में महिलाओं के लिए पहला बायो टॉयलेट स्थापित किया गया है, जिसका शुभारंभ केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर मंत्री दुबे ने एसईसीएल द्वारा खदानों में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की और कहा कि “सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक कार्यस्थल महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाता है, और यही आत्मनिर्भर भारत की असली नींव है।” इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन, निदेशक तक. (संचा सह यो/परि) […]

छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश बाढ़ में हो रही तब्दील,मौसम विभाग ने 6 जिलों में जारी किया फ्लैश फ्लड का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आगामी 3 घंटों और फिर 6 से 7 जुलाई तक विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और जशपुर जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की चेतावनी दी है। इन जिलों में नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती […]