ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मलबा गिरने से यातायात बाधित, केदारनाथ यात्रा कुछ समय के लिए रोकी गई, यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद

  रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बीती रात से मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश के चलते सोनप्रयाग में कुछ समय के लिए यात्रियों को रोका गया।वहीं यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास लगातार 12वें दिन भी बंद है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग निर्माण खंड द्वारा यहां बैली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। ईई मनोज रावत ने बताया कि ब्रिज पर डेग प्लेट बिछाई जा रही है और दोपहर बाद इसे यातायात के लिए खोलने की संभावना है। प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 87 सड़के बंद हैं। राज्य […]

लगातार हो रही बारिश से अंबागढ़ चौकी में बाढ़ की स्थिति, नदी किनारे के घरों को कराया गया खाली

राजनांदगांव। जिले में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिले में अब तक 250 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 10 मिमी अधिक है। इसमें से 156 मिमी बारिश पिछले चार दिनों में ही हुई है। शिवनाथ नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चार जलाशयों से कुल 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मोंगरा बैराज से 20 हजार क्यूसेक, घुमरिया नाला बैराज से 10,800 क्यूसेक, सूखा नाला बैराज से 5,200 क्यूसेक और खातू टोला बैराज से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नदी का पानी किनारे बसे गांवों में प्रवेश करने लगा है। अंबागढ़ चौकी के कुछ वार्ड प्रभावित हुए […]

स्पेशल ऑप्स सीजन 2 के फैंस के लिए बुरी खबर, अब 11 को नहीं होगी रिलीज,अब इस तारीख को होगी स्ट्रीमिंग

मुंबई। स्पेशल ऑप्स सीजन 2 का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए थोड़ी निराश करने वाली खबर है। केके मेनन की मच अवेटेड सीरीज स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन इसी महीने 11 जुलाई को प्रीमियर होना था। हालांकि अब किन्हीं वजहों से इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। सीरीज को अब नई रिलीज डेट दी जाएगी। शिवम नायर द्वारा निर्देशित, इस पॉपुलर स्पाई थ्रिलर के नए अध्याय में के के मेनन रॉ अधिकारी हिम्मत सिंह के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो अपनी टीम का नेतृत्व एक ज़्यादा जटिल युद्ध में करेगा। नई रिलीज डेट के अनुसार अब दूसरा सीजन 18 जुलाई को रिलीज होगा। केके मेनन […]

सुबह-सुबह यूपी-दिल्ली और हरियाणा में लगे भूकंप के तेज झटके, 4.4 मापी गई तीव्रता; झज्जर रहा केंद्र

  दिल्ली। गुरुवार की सुबह दिल्ली-हरियाणा और यूपी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। गुरुवार सुबह 9.04 बजे धरती तेजी से हिली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हरियाणा के झज्जर में आज सुबह 9:04 बजे भारतीय समयानुसार रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर में भी इसके तेज़ झटके महसूस किए गए। झज्जर में दो बार लगे […]

छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट,अति भारी बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसका असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। रायपुर स्थित मौसम विभाग ने आज भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसी के साथ प्रदेश के कई जिलों में रेड , ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इन जिलों में रेड अलर्ट मौसम विभाग ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ,बालोद और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में मूसलधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। ऑरेंज अलर्ट वाले […]

वडोदरा में आज भी जारी है राहत और बचाव कार्य; महिसागर नदी पर बना चार दशक पुराने पुल टूटने से हुई 13 मौतें

वड़ोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले में हुए हादसे में पुल टूटने की घटना में अब तक 13 लोगों के मौत की पुष्टि हुई। वहीं घटना के 24 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि बुधवार की सुबह वडोदरा के कलेक्टर अनिल धमेलिया घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। गुजरात स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। गोताखोरों की मदद से नदी में फंसे लोगों को खोजने का काम चल रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मशीनों और बोट के जरिए मलबा हटाने में जुटा हुआ है। बता दें कि मंगलवार को पुल पर कई लोग और वाहन […]

आज का राशिफल 10 जुलाई : मेष, सिंह और तुला राशि को आज मिलेगा शुभ योग का लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,नए संपर्कों से भी अच्छा लाभ मिलेगा आज का दिन मेष राशि के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर आपको भाग्य का लाभ दिलाएगा। आपको आज कुछ नए संपर्कों से भी अच्छा लाभ मिलेगा। आपको आज पिता और चाचा से लाभ और सहयोग मिलेगा। आपको आज कुछ शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी काम को लेकर परेशान हैं तो वह दूर हो जाएगी। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कारोबार में लाभ को दर्शाने वाला रहेगा। आपको आज भाग्य कम प्रयास में ही अधिक सफल बनाएगा। आज […]

आज का पंचांग 10 जुलाई : आज गुरु पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 19, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, पूर्णिमा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 26, मुहर्रम 14, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 10 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 05 बजकर 56 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग रात्रि 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु […]

कस्टम मिलिंग घोटाला : रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को की 14 जुलाई तक बढ़ी रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पहले से ही शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। बुधवार को EOW ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 जुलाई तक की रिमांड पर भेज दिया गया। इस बीच, कोर्ट में पेशी के दौरान अनिल टुटेजा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण है और उनके खिलाफ रची गई एक साज़िश का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि जिस एफआईआर क्रमांक 01/2024 के तहत […]

सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के जोरा स्थित श्री सालासर बालाजी धाम के सभागार में आयोजित सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. दुबे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे […]