Parliament Row: धक्का-मुक्की विवाद पर बोले राहुल गांधी- संसद की सीढ़ियों पर डंडे लेकर खड़े थे भाजपा के सांसद

  दिल्ली। राज्यसभा में धक्का-मुक्की वाले विवाद के बाद कांग्रेस की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, जयराम रमेश समेत तमाम नेता मौजूद रहे। इस दौरान संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘सरकार और खासकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डॉ. बीआर अंबेडकर के बारे में जो बयान दे रहे हैं, वह बहुत दुखद है और उन्होंने (अमित शाह) कल तथ्यों को देखे बिना ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बीआर अंबेडकर को गाली देने से पहले उन्हें तथ्यों को […]

पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने भूतेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, भोलेनाथ के दर्शन कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की

  गरियाबंद। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और रायपुर उत्तर विधानसभा के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने गुरुवार को विश्व प्रसिध्द शिवलिंग भूतेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गरियाबंद पहुॅचे। यहां उन्होने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। इस अवसर उनके साथ पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष राजेश साहू भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुंदरानी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हम सबसे आस्था और विश्वास के प्रतीक है। आज विश्व प्रसिध्द प्राकृतिक एवं स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन का सौभाग्य मिला। भूतेश्वरनाथ बाब के दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख शांति, तरक्की और खुशहाली की कामना की। […]

भाजपा के राजिम विधानसभा अंतर्गत चार मंडल अध्यक्ष निर्वाचित 

० गरियाबंद में सुमीत, छुरा मे खोमन चंद्राकर, कोपरा में गोपी ध्रुव और राजिम में रिकेश साहू बने मंडल अध्यक्ष  गरियाबंद।  भाजपा में संगठन चुनाव जारी है। बुध अध्यक्ष के बाद अब मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन भी हो गया है। गुरूवार को भाजपा ने राजिम विधानसभा अंतर्गत चार मंडल गरियाबंद, छुरा, कोपरा और राजिम का मंडल अध्यक्ष निर्वाचन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति और रायशुमारी के बाद गरियाबंद में सुमीत पारख, छुरा में खोमन चंद्राकर, कोपरा में गोपी ध्रुव और राजिम में रिकेश साहू मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव पर्यवेक्षक व प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंदसुंदरानी के उपस्थिति में निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस दौरान पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय भी उनके साथ मौजुद […]

गरियाबंद और छुरा के नगरीय निकायों के 15-15 वार्डाे के आरक्षण सूची जारी

  गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला प्राधिकारी अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज वन विभाग के ऑक्शन हॉल में गरियाबंद जिला अंतर्गत नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही दोपहर 12 बजे से की गई। जिसमें नगर पालिका परिषद गरियाबंद, नगर पंचायत कोपरा, राजिम, फिंगेश्वर और छुरा के 15-15 वार्डाे के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग तथा प्रवर्गवार महिला आरक्षण के लिए पर्ची निकालकर आरक्षण की कार्यवाही की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, नवीन भगत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार गोलछा, एसडीएम राजिम विशाल महाराणा, छुरा एसडीएम रामसिंह सोरी, संबंधित तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक एवं […]

नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें विश्वविद्यालय – राज्यपाल डेका

० राज्यपाल ने ली निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक रायपुर। राज्यपाल और कुलाध्यक्ष रमेन डेका ने आज सभी निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक लेकर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन व अन्य कार्यों की समीक्षा की। राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया कि नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मापदंडों एवं नियमों के अनुरूप कार्य संचालन के निर्देश दिये। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमेन बृजेश मिश्र, राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम और सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे। बैठक […]

विधानसभा में पारित हुआ नगर पालिका संशोधन विधेयक, विपक्ष ने किया बहिष्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा पेश नगर पालिका संशोधन विधेयक विपक्ष की अनुपस्थिति में पारित हुआ. कांग्रेस विधायकों ने संशोधन विधेयक को संविधान के खिलाफ बताते हुए संशोधन विधेयक पर चर्चा का बहिष्कार किया था. सदन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका (संशोधन ) विधेयक 2024 पेश किया. संशोधन विधेयक में समय पर चुनाव नहीं होने की स्थिति में कार्यकाल बढ़ाने का जिक्र है. नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि इस संशोधन से मजबूत नगर सरकार बनेगी. मंत्री अरुण साव ने कहा कि महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष बेखौफ होकर निडर होकर काम कर सकेंगे. लेकिन कांग्रेस ने इसे संविधान […]

Rajya Sabha: ‘राहुल गांधी मेरे काफी करीब आए और चिल्लाने लगे’, नगालैंड की भाजपा सांसद फान्गनॉन कोन्याक का आरोप

दिल्ली। बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कथित तौर पर हुई धक्का-मुक्की में भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच राज्यसभा में सरकार ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। नगालैंड की भाजपा सदस्य फान्गनॉन कोन्याक् ने आरोप लगाया कि वह जब संसद के मकर द्वार के पास अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही थीं तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनके काफी समीप आ गए और उन पर चिल्लाने लगे।   उन्होंने सभापति जगदीप […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य मुलाकात की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के मध्य छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्मश्री अनुज शर्मा उपस्थित थे।  

छत्तीसगढ़ में विधायकों का भत्ता बढ़ा: विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित हुआ संशोधन विधेयक, अब मिलेगी दोगुनी राशि

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक अहम संशोधन विधेयक पारित हुआ है, जिसके तहत अब विधायकों का दैनिक भत्ता एक हजार रुपए की बजाय दो हजार रुपए किया जाएगा। यह प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ, जिससे राज्य के विधायकों को प्रतिदिन अधिक भत्ता मिलेगा। मिलेगा दोगुना दैनिक भत्ता छत्तीसगढ़ के विधायकों का दैनिक भत्ता अब एक हजार की जगह दो हजार रूपए होगा। यह वृद्धि विधानसभा से पारित संशोधन विधेयक के तहत की गई है। यह प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया है। जिसके तहत राज्य के सभी विधायकों को दैनिक भत्ता दोगुना होकर मिलेगा।  

सालों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के 353 प्रकरणों को नगरीय प्रशासन विभाग ने दी स्वीकृति, आदेश जारी

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग में सालों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के 353 प्रकरणों को उप मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है. इन लोगों को नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत में भृत्य, सफाईकर्मी, चौकीदार, माली, वाहन चालक, और तृतीय श्रेणी अन्य पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी. इसका आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने जारी किया है.