Jagdalpur: नक्सली सांता ने पत्र जारी कर कहा- तेलंगाना सीमा पर पहाड़ी में लगे हैं सैकड़ों आईईडी, यहां न आएं ग्रामीण

जगदलपुर। आए दिन नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण घायल होने के साथ ही अपनी जान भी गवां रहे हैं, जिसको देखते हुए नक्सलियों के वेंकटापुरम वाजेड एरिया कमेटी के सचिव ने तेलुगु भाषा में प्रेस नोट जारी करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि पहाड़ी की ओर ना जाएं। नक्सलियों के द्वारा वहां काफी संख्या में आईईडी लगाए हैं, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। बता दें कि बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों ने सैकड़ों की संख्या में आईईडी लगा रखे हैं, नक्सलियों को लगातार टारगेट करते हुए जवान नक्सलियों की बटालियन को ध्वस्त करने में जुटे हुए हैं, लगातार पुलिस […]

Kharmas 2025 Kab Khatm Hoga : खरमास कब खत्‍म होगा और कब शुरू होंगे शादी विवाह

  Kharmas 2025 : खरमास के समाप्‍त होने में अब मात्र एक सप्ताह का वक्‍त बाकी बचा है। उसके बाद खरमास 14 अप्रैल से समाप्‍त हो जाएंगे और शादी विवाह मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य फिर से आरंभ हो जाएंगे। खरमास में ग्रहों की अशुभ दशा की वजह से कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। जब तक सूर्य मीन रा‍शि में रहते हैं तब तक शादी विवाह आदि शुभ कार्य नहीं होते हैं। उसके बाद सूर्य के मेष राशि में आने पर खरमास समाप्‍त हो जाते हैं और फिर से शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस बार सूर्य 13 अप्रैल को अपनी उच्‍च राशि मीन […]

Taiwan Quake: म्यांमार-थाईलैंड में मची तबाही के बीच ताइवान में कांपी धरती, भूकंप के तेज झटकों से दहशत में लोग

इंटरनेशनल न्यूज़। ताइवान में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे राजधानी में अलार्म बजने लगे। केंद्रीय मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी। गनीमत रहे कि ताइपे में भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही रहे। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, 5.0 तीव्रता का भूकंप यिलान के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में पूर्वोत्तर तट पर लगभग 21 किलोमीटर (12 मील) की दूरी पर आया। इसका केंद्र जमीन की सतह से 69 किलोमीटर (43 मील) गहराई में था। इससे पहले थाईलैंड और म्यांमार में 28 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप ने खूब तबाही मचाई थी। त्रासदी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3,600 हो गई है। 7.7 तीव्रता […]

देशभर में बढ़ी लू की मार, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, 50KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं!

  नेशनल डेस्क। देशभर में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है और अप्रैल के महीने में ही तापमान 40 डिग्री पार चला गया है। दिल्ली-NCR में मंगलवार को सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा यानी 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही 8 अप्रैल मंगलवार को इस सीजन का और पिछले तीन सालों में अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन रहा। पंजाब में 43 डिग्री और राजस्थान में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। इस लू के थपेड़े लगातार लोगों को परेशान कर रहे हैं। गुजरात और महाराष्ट्र का तापमान भी 40 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। ऐसे में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका […]

26/11 Mumbai Attack: भारत लाया जाएगा 26/11 का मास्टरमाइंड, तहव्वुर राणा की गिरफ्त से खुल सकते हैं खुफिया नेटवर्क के राज!

  दिल्ली। मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को अब कभी भी भारत लाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार अमेरिका से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और राणा को भारत में लाकर एनआईए की हिरासत में सौंपा जाएगा। दिल्ली और मुंबई की जेलों में उसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि अमेरिका की न्यायपालिका की सिफारिशों के अनुरूप उसकी निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 2019 से चल रहा था प्रत्यर्पण का प्रयास भारत सरकार ने साल 2019 में तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की आधिकारिक मांग अमेरिका से की थी। तब से केंद्र सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार प्रयासरत थीं। आखिरकार, […]

पुलिस हिरासत में मौत मामला : साइबर सेल के सभी 11 पुलिसकर्मी लाइन अटैच,SP के एक्शन से मची खलबली

धमतरी। धमतरी जिले में पुलिस हिरासत में मौत मामले में जिले के एसपी ने साइबर सेल के सभी 11 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। इससे पहले एसपी ने चार थाना प्रभारी, दो चौकी प्रभारी और सायबर सेल इंचार्ज को पहले ही हटा दिया गया था। इस पूरे मामले की जांच के लिए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी कमेटी गठित किया है। मंगलवार को यह टीम जाँच के लिए मौके पर पहुंची थी। क्या है पूरा मामला? दरअसल हिरासत में जान गंवाने वाला मृतक दुर्गेश सोनकर राजनांदगांव जिले के भंवरमरा का रहने वाला था। उसके खिलाफ धमतरी जिले के अर्जुनी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। […]

आज का राशिफल 9 अप्रैल : बुधादित्य योग का शुभ संयोग, लाभ पाएंगे मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातक, जानें आज का भविष्यफल

​मेष राशि : प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। नौकरीपेशा, व्यवसायी किसी नये संगठन या साझेदारी के काम में किस्मत आजमा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक तौर पर आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आपके सुख और आनंद बना रहेगा। और आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। प्रेम संबंध में आज उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने पार्टनर से स्नेह मिलेगा लेकिन आप किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का […]

आज का पंचांग 9 अप्रैल : आज चैत्र शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति चैत्र 19, शक संवत 1947, चैत्र शुक्ल, द्वादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 27, शव्वान 10, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि रात्रि 10 बजकर 56 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 57 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग सायं 06 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। आज के […]

लघु वनोपज एवं छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा देने 9 अप्रैल को होगा बॉयर सेलर मीट

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा लघु वनोपज एवं छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा देने हेतु बॉयर सेलर मीट का आयोजन को किया जा रहा है । इस आयोजन में स्थानीय तथा देश के विभिन्न राज्यों के बॉयर भाग ले रहे हैं । उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री ,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव वन एव जलवायु परिवर्त्तन विभाग महोदया के समक्ष राज्य एवं देश के नामी संस्थानों के साथ लघु वनोपज एवं हर्बल उत्पाद के विक्रय संबंधी एम .ओ यू किया जावेगा । इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से संलग्न महिला समूह भी इस आयोजन में […]

आरईसी लिमिटेड ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में ₹1 लाख करोड़ निवेश के लिए एमएमआरडीए के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

मुंबई। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और प्रमुख एनबीएफसी, ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ₹1 लाख करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर औपचारिक रूप से हर्ष बावेजा, निदेशक (वित्त), आरईसी लिमिटेड और डॉ अंकुश आर नवले, वित्तीय सलाहकार एमएमआरडीए ने मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) मुंबई एनएक्सटी 25 कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डॉ संजय मुखर्जी, आईएएस, महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए, विक्रम कुमार, आईएएस, अतिरिक्त महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए, राहुल द्विवेदी, […]