बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से तबाही, अब तक 32 लोगों की मौत

  पटना। नालंदा, सिवान, भोजपुर, गोपालगंज, बेगूसराय व अन्य जिलों में तेज आंधी-पानी में ठनका, पेड़, दीवार और कर्कट गिरने से जानमाल (Bihar Weather Update) का भारी नुकसान हुआ है। इन जिलों में 32 लोगों की जान गई है। भोजपुर में मां-बेटा समेत 5 लोगों की मौत हुई है। भोजपुर के बड़हरा में बिहार उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला महुली घाट सिताब दियारा पीपा पुल तेज आंधी पानी के कारण टूट गया है। सिवान में वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। नालंदा में अलग अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।   मानपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में देवी स्थान के पास […]

आऱडीए अध्यक्ष नंद कुमार साहू कल ग्रहण करेंगे कार्यभार,रायपुर विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद 10वें अध्यक्ष

  रायपुर।राज्य शासन व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष नन्द कुमार साहू 11 अप्रैल रायपुर विकास प्राधिकरण का न्यू राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय में दोपहर 12.30 बजे बजे अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेगें। इस अवसर पर माननीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी, रायपुर के विधायक गण, विभिन्न निगम – मंडलों के अध्यक्ष सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें। नंद कुमार साहू छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद सन् 2004 में पुर्नगठित रायपुर विकास प्राधिकरण के 10वें अध्यक्ष होंगे। 1997 में राजनैतिक क्षेत्र के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र प्रवेश करने के बाद श्री साहू पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए हरदीहा साहू समाज रायपुर के जिला […]

बेहतर परीक्षा परिणाम का झांसा देकर बच्चों व पालकों को ठगने के फिराक में साइबर ठग, पुलिस ने किया सतर्क

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं अभी हाल ही में सम्पन्न हुई हैं, जिसका मूल्यांकन कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इन परीक्षाओं में बच्चों को उत्तीर्ण कराने व बेहतर परिणाम का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा ठगने का प्रयास किया जा सकता है। ठगों द्वारा खुद को शिक्षा मंडल अधिकारी या पहचान बताकर नंबर बढ़ाने, पास कराने या कम्प्यूटर में डेटा चेंज का झूठा दावा करते हुये, फीस या चार्ज के नाम पर बैंक एकाउंट या यूपीआई डिटेल्स प्राप्त कर ठगी किया जा रहा है। हालांकि राज्य की साइबर पुलिस टीम द्वारा ऐसे ठगों पर कड़ी निगाह रखी जा […]

छत्तीसगढ़ में लागू हुई नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025, जिलों में समितियों के गठन के निर्देश

  रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। गृह विभाग द्वारा 28 मार्च 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष समितियों के गठन के निर्देश दिए गए हैं। यह नीति, नक्सल हिंसा में पीड़ित हुए व्यक्तियों एवं परिवारों जैसे कि मृत्यु, गंभीर घायल या स्थायी अपंगता के शिकार लोगों के साथ-साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और राहत के उद्देश्य से तैयार की गई है। जिला स्तर पर गठित की जाएगी पुनर्वास […]

जहां माओवादियों का लगता था जन अदालत वहां अब समस्याओं के निजात के मौजूद है समाधान पेटी

० सुशासन तिहार का सकारात्मक असर अति संवेदनशील क्षेत्रों में ० नियद नेल्लानार में शामिल गांवों में ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर दे रहे है आवेदन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार 2025 का आयोजन बीजापुर के अंदरूनी और संवेदनशील क्षेत्रों में भी आयोजित हो रही है। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित बीजापुर जिले को उन अंदरुनी इलाकों में भी आयोजित हो रही है जहां कभी माओवादियों के आतंक का खौफ रहता था उनके द्वारा जन अदालत लगाकर निर्दाेष लोगों को प्रताड़ित किया जाता था। उन […]

छत्तीसगढ़ में बारिश से मौसम बदला : आज भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मेघ गर्जन क साथ एक-दो स्थानों में अति हल्की वर्षा हुई. हालांकि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की दिशा में है. मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव कम होता जाएगा. लेकिन छत्तीसगढ़ पर इसका असर बने रहने की संभावना जताई गई है. वर्तमान में दो अलग-अलग द्रोणिका रेखाएं सक्रिय हैं, एक पश्चिम राजस्थान से उत्तर पश्चिम विदर्भ तक और दूसरी दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़ से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक फैली है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में […]

यूपी-बिहार में बरस रहे बादल, दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट; जानें किन राज्यों में अभी नहीं मिलेगी प्रचंड गर्मी से राहत

नई दिल्ली। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अभी से भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिल्ली में मौसम करवट लेना वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 10 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिसमें बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं शुक्रवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में 13 अप्रैल तक तेज […]

अमृतधारा जलप्रपात में एंट्री, सेल्फी लेने और नहाना हुआ बैन, 2 लोगों की डूबने से मौत के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

मनेन्द्रगढ़। अमृतधारा जलप्रपात में हुई घटना के बाद प्रशासन ने सख्त फैसला लेते हुए यहां प्रवेश, सेल्फी लेने और नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जलप्रपात के निचले और खाई से लगे ऊपरी हिस्से को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। इसके पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी लिंगराज सिदार द्वारा जारी आदेश के तहत जलप्रपात के निचले हिस्से […]

आज का राशिफल 10 अप्रैल : चंद्रमा के गोचर से आज बना है शुभ योग, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लिए बेहद लाभदायक

  ​मेष राशि : खर्च बढ़ेंगे और सेहत का ध्यान रखें मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी वजह से आज यात्रा का संयोग बनेगा। आपके खर्च लेकिन आज बढेंगै। दिन आपका व्यस्त में बीतेगा लेकिन शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। लव लाइफ और फैमिली लाइफ में आपको आज खुशी मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। और जहां तक हो बाहरी खानपान से आप परहेज रखें। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आज गाय को मीठी रोटी खिलाएं। ​वृषभ राशि : कमाई बढ़ेगी और रुका धन मिलेगा वृषभ राशि के लोगों […]

आज का पंचांग 10 अप्रैल : आज गुरु प्रदोष व्रत, महावीर जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: राष्ट्रीय मिति चैत्र 20, शक संवत 1947, चैत्र शुक्ल, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 28, शव्वान 11, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 30 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 01 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 07 बजकर 05 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत, […]