भारतमाला सड़क परियोजना घोटाला : अब प्रदेश के 11 जिलों में होगी भूमि अधिग्रहण घोटाले की जांच

रायपुर। भारतमाला सड़क परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में भू-अर्जन को लेकर हुए घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में भूमि अधिग्रहण मामलों की जांच के निर्देश दिए हैं। अब रायपुर के अलावा धमतरी, कांकेर, कोण्डागांव, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में भी मुआवजा वितरण और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों की जांच होगी। इन जिलों में फर्जी नामांतरण, बंटवारा और मुआवजा वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। राज्य सरकार ने 1 जनवरी 2019 के बाद के सभी सरकारी और गैर-सरकारी भूमि अधिग्रहण […]

सत्यसांई हॉस्पिटल में जीवन के योद्धाओं से आत्मीय भेंट मानवता का महापर्व: “नव्या हृदयस्पर्शी” थीम पर 200 बच्चों संग के उल्लासपूर्वक मनाया गया सनातन नववर्ष

  रायपुर। सनातन परंपरा के अनुरूप चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होने वाले हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सत्यसांई संजीवनी सेंटर ऑफ चाइल्ड हार्ट केयर हॉस्पिटल, नया रायपुर में “नव्या हृदयस्पर्शी” थीम पर आधारित एक विशेष आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था—हृदय रोग जैसी गंभीर चुनौती से जूझकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे बच्चों को प्रेम, स्नेह और सम्मान के माध्यम से संबल प्रदान करना। प्रत्युषा फाउंडेशन की प्रेरक पहल इस हृदयस्पर्शी कार्यक्रम का आयोजन प्रत्युषा फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्ष श्रीमती प्रीति दास मिश्रा के नेतृत्व में फाउंडेशन के राज्यस्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्रीमती फरजाना परवीन […]

कोरबा में चोरी की बड़ी वारदात: परिवार सोता रहा , इधर चोर उड़ा ले गये नकदी समेत 10 लाख के गहने

कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना इलाके के एमपी नगर क्षेत्र में बीती रात एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मकान में धावा बोला। चोरों ने करीब 10 लाख रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए सामान में 50 हजार रुपये नकद, सोने, चांदी और हीरे के जेवरात शामिल हैं। घटना एमपी नगर के एमआईजी 1/139 नंबर मकान की है, जहां आधी रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह घरवालों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड की मदद से […]

दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खामी से परेशान हुए यात्री,डेढ़ घंटे से विमान में फंसे लोगों में मचा हड़कंप

दिल्ली। दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह विमान दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरने वाला था लेकिन तकनीकी खामी के चलते विमान अब तक दिल्ली एयरपोर्ट पर ही खड़ी रही। यात्रियों को पहले से ही विमान में बैठा दिया गया था लेकिन उड़ान में देरी की सूचना उन्हें बाद में दी गई। अब स्थिति यह है कि यात्री करीब डेढ़ घंटे से विमान के अंदर ही फंसे हुए हैं और गर्मी व असुविधा के बीच इंतजार कर रहे हैं। एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि विमान में तकनीकी […]

अब समंदर के नीचे दौड़ेगी ट्रेन, महज दो घंटे में मुंबई से दुबई तक का सफर होगा तय; स्पीड जानकर उड़ जाएंगे होश

  नई दिल्ली। मुंबई और दुबई के बीच समंदर के नीचे हाई-स्पीड ट्रेन यात्रा का सपना अब हकीकत बनने के करीब है। यह प्रस्तावित अंडरवॉटर रेल प्रोजेक्ट भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एक क्रांतिकारी संपर्क स्थापित करेगा। अगर यह परियोजना सफल होती है, तो यह दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और आर्थिक अवसरों को नई दिशा दे सकती है। क्या है अंडरवाटर ट्रेन प्रोजेक्ट? यह प्रोजेक्ट 2018 में पहली बार सामने आया था और अब इसकी चर्चा फिर से तेज हो रही है, खासकर 2025 में। इस परियोजना के अनुसार, मुंबई और दुबई को एक अल्ट्रा-फास्ट फ्लोटिंग ट्रेन द्वारा जोड़ा जाएगा, जो अरब सागर के नीचे […]

RBI की बड़ी घोषणा, दिया सस्ते लोन को तोहफा, 2 महीने में दूसरी बार सस्ता किया होम-कार लोन

बिजनेस न्यूज़। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए रेपो रेट में 0.25% की कटौती की है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा सस्ते लोन का तोहफा दिया। इस निर्णय के बाद अब रेपो रेट 6% पर आ गया है। इस कटौती से होम-कार लोन की ईएमआई घटेगी। केंद्रीय बैंक का यह कदम आर्थिक विकास को गति देने और महंगाई को नियंत्रित रखने की दिशा में एक संतुलित प्रयास माना जा रहा है। नए वित्त वर्ष में RBI की पहली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग के फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर ने आज 9 अप्रैल को दी। ये मीटिंग 7 अप्रैल को शुरू हुई थी। […]

Marine Rafale: फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के लिए मेगा डील मंजूर, भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत

दिल्ली। भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के लिए मेगा डील को मंजूरी दे दी है। 63,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस सरकारी सौदे पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान मिलेंगे। सरकारी सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने यह दावा किया है। यह सौदा भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों की क्षमताओं को भी अपग्रेड करने में मदद करेगा। राफेल-एम जेट को भारतीय नौसेना के विमानों के बेड़े में शामिल किया जाएगा।   भारतीय नौसेना की सामरिक ताकत में इजाफा राफेल-एम जेट फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी की ओर […]

Waqf Law: ‘बंगाल में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू नहीं होगा’, मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद सीएम ममता का बयान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीते दिन हुई वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं होगा। कोलकाता में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि वह अल्पसंख्यक लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए हम कदम उठाएंगी। उन्होंने कहा, ‘मैं जानती हूं कि वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप दुखी हैं। भरोसा रखें, बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा, जिससे कोई समाज में फूट डालकर राज कर सके।’   ‘अगर हम साथ […]

दुर्ग में मासूम की रेप-हत्या का मामला : SP ने गठित की SIT,इस महिला पुलिस अफसर को सौंपी गई कमान

दुर्ग।दुर्ग में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुएएसआईटी का गठन किया है। जिला एसपी ने इस प्रकरण की जाँच और कार्रवाई में तेजी लाने के मकसद से एसआईटी का गठन किया। इस स्पेशल टीम की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मिनी तंवर को सौंपी गई है। एसआईटी में एएसपी के अलावा दो निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, दो सहायक उपनिरीक्षक और एक प्रधान आरक्षक को शामिल किया गया है। ये एसआईटी ही इस रेप-हत्याकांड से जुड़ा चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश करेगी। सुप्रीम कोर्ट के 5 वकीलों का पैनल आएगा दुर्ग इस संवेदनशील प्रकरण की पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट […]

Jagdalpur: नक्सली सांता ने पत्र जारी कर कहा- तेलंगाना सीमा पर पहाड़ी में लगे हैं सैकड़ों आईईडी, यहां न आएं ग्रामीण

जगदलपुर। आए दिन नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण घायल होने के साथ ही अपनी जान भी गवां रहे हैं, जिसको देखते हुए नक्सलियों के वेंकटापुरम वाजेड एरिया कमेटी के सचिव ने तेलुगु भाषा में प्रेस नोट जारी करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि पहाड़ी की ओर ना जाएं। नक्सलियों के द्वारा वहां काफी संख्या में आईईडी लगाए हैं, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। बता दें कि बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों ने सैकड़ों की संख्या में आईईडी लगा रखे हैं, नक्सलियों को लगातार टारगेट करते हुए जवान नक्सलियों की बटालियन को ध्वस्त करने में जुटे हुए हैं, लगातार पुलिस […]