Weather Update: देशभर में बदला मिजाज—पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी और तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं का अलर्ट
दिल्ली। फरवरी के दूसरे हफ्ते में देश का मौसम एक साथ कई रंग दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। कुछ तटीय इलाकों में समुद्र के ऊपर तेज और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय जेट स्ट्रीम का असर मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम लगभग 125 नॉट की रफ्तार से बह रही है। यह तेज हवा की धारा करीब 12.6 किलोमीटर की […]



