सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक 18 जून को,मानसून सत्र की रणनीति पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए जाने की संभावना है, जिनमें किसानों के हित, शहीद अधिकारी के परिवार को न्याय और मानसून सत्र की रणनीति जैसे विषय शामिल हैं। इस बार की कैबिनेट बैठक का एजेंडा खरीफ सीजन को केंद्र में रखकर तैयार किया जा सकता है। राज्य के किसानों को समय पर बीज और खाद उपलब्ध कराने, सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा, और कृषि योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की संभावना है। खरीफ की शुरुआत से पहले उठाए गए ये कदम […]

Breaking : अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा: 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, रेस्क्यू जारी

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया का है और उसमें 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट संख्या एआई171 हादसे का शिकार हुई है, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। ऐसे में […]

शादी की खुशियां बदली मातम में : ट्रक और जीप की भिंड़त में दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की दर्दनाक मौत, 6 बाराती घायल

रायसर। बुधवार सुबह राजस्थान के दौसा- मनोहरपुर हाईवे पर एक ट्रक और जीप में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे टैंपों में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 बाराती घायल हैं। घायलों को नजदीक के निम्स अस्पताल में ले जाया गया है। इनकी हालत भी गंभीर बताई गई है। हादसा आज सुबह रायसर (जयपुर ग्रामीण) इलाके के भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों गाडियां आमने-सामने से भिड़ी हैं। जीप में सवार लोग एमपी से शादी कर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सवारी गाड़ी दौसा से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे […]

पूरी : देवस्नान पूर्णिमा पर जुटे लाखों श्रद्धालु, प्रभु जगन्नाथ 108 घड़ों के जल से करेंगे स्नान,फिर 14 दिन हो जाएंगे बीमार

पुरी। देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर आज बुधवार सुबह से ही जगन्नाथ धाम पुरी में लाखों भक्तों का समागम देखने को मिल रहा है। जय जगन्नाथ की ध्वनि से पूरा बड़दांड परिसर प्रकंपित हो रहा है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है जानकारी के मुताबिक स्नान यात्रा के अवसर पर आज चतुर्धा विग्रह को 108 घड़ा सुगंधित जल से स्नान कराया जाएगा। स्नान के बाद जगत के नाथ महाप्रभु जगन्नाथ भक्तों को अनुपम हाथी के वश में दर्शन देंगे। इस विधि संपन्न होने के बाद महाप्रभु बुखार से पीड़ित हो […]

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में बवाल : जगह-जगह आगजनी और तोड़फोड़; मेयर ने लगाया कर्फ्यू, स्पेशल गार्ड संभाल रहे मोर्चा

इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका के लॉस एंजिलस में विरोध प्रदर्शन के चलते शहर के बीच में कर्फ्यू लगा दिया दिया है। लॉस एंजिलस के मेयर ने ये कर्फ्यू लगाया है। मेयर करेन बास ने कहा, मैंने लोकल इमरजेंसी का एलान किया है और लॉस एंजिलस के डाउनटाउन में तोड़फोड़ और लूटपाट को रोकने के लिए कर्फ्यू जारी किया है। मेयर के अनुसार, कर्फ्यू मंगलवार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) बुधवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। करेन बास ने कहा कि कर्फ्यू कई दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। मेयर करेन बास ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के अप्रवासी नागरिकों के घरों पर चल रहे छापों के विरोध में […]

आज का पंचांग 11 जून : आज ज्येष्ठ पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 21, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, पूर्णिमा, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 29, जिल्हिजा 14, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि अपराह्न 01 बजकर 14 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 11 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र काआरंभ। साध्य योग अपराह्न 02 बजकर 04 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 01 बजकर 14 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 11 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि […]

ACB की एक और बड़ी कार्रवाई , पटवारी को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुंगेली जिले के पटवारी उत्तम कुर्रे को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बोदरी नगर पंचायत निवासी टोप सिंह अनुरागी ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम केसलीकला स्थित 1.43 एकड़ जमीन के दस्तावेजों में सुधार और नक्शा-खसरा उपलब्ध कराने के लिए पटवारी उत्तम कुर्रे ने 25 हजार रुपये की मांग की है। शिकायत 30 मई को दर्ज की गई थी और जांच के बाद इसे सही पाया गया।जांच के बाद एसीबी ने ट्रैप योजना बनाई और 10 जून को शिकायतकर्ता को […]

छत्तीसगढ़ में 5 IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, रोहित यादव को पर्यटन, अंकित आनंद को मिला वाणिज्यिक कर विभाग

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी है। इस नए आदेश के तहत प्रदेश के महत्वपूर्ण विभागों में अनुभव और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए इन अधिकारियों की भूमिका को विस्तार दिया गया है। 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रोहित यादव वर्तमान में ऊर्जा विभाग के सचिव हैं। उन्हें अब पर्यटन और संस्कृति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। इससे पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश चंपावत पहले से ही राजस्व और आपदा प्रबंधन तथा सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की कमान संभाल रहे हैं। अब उन्हें जनशिकायत निवारण विभाग का […]

ओडिशा के जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ियों ने मास्को वुशू स्टार इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में जीते स्वर्ण पदक

रायपुर।भारतीय खेल जगत को तब एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई जब ओडिशा के बड़बिल स्थित जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल के दो वुशू खिलाड़ियों – प्रेम मुंडा और राजकुमार मुंडा ने रूस के मास्को में 1 से 7 जून तक आयोजित प्रतिष्ठित मास्को वुशू स्टार इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। पुरुषों के वरिष्ठ संवर्ग 48 किलोग्राम और 52 किलोग्राम श्रेणी में प्रेम और राजकुमार ने मेजबान देश रूस के शीर्ष खिलाड़ियों को हराकर देशवासियों को गर्वान्वित किया। यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय वुशू के लिए मील का पत्थर है। जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल, बड़बिल की स्थापना क्षेत्र के ग्रामीण और आदिवासी बच्चों की प्रतिभा के […]

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता 11 जून को करेंगे पदभार ग्रहण

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 11 जून को राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय अपेक्स बैंक की नवीन शाखा फरसाबहार, जिला-जशपुर का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री […]