छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्क

रायपुर।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्क हसदेव-बांगो जलाशय के डूबान क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला एक्वा पार्क विकसित किया जा रहा है, जो राज्य में मछली पालन, प्रसंस्करण एवं पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन करेगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भारत सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 37 करोड़ 10 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह एक्वा पार्क कोरबा जिले के एतमानगर और सतरेंगा क्षेत्र में […]

आज का राशिफल 19 मई : वसुमति योग से वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों को मिलेगा मनचाहा लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, भाई-बहनों का मिलेगा सहयोग मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको भाई-बहनों से मदद मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आ रहीं कठिनाइयों को लेकर किसी करीबी मित्र से बात करने से लाभ होगा। पार्टटाइम काम करने का मन बना सकते हैं। आज आप निवेश से जुड़े अहम फैसले लेंगे। परिवार में किलकारियां गूंज सकती हैं। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं। ​वृषभ राशि, आज कहीं से मिल सकती है अच्छी खबर आज का […]

आज का पंचांग 19 मई : आज ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति वैशाख 29, शक सम्वत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्णा, षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 06, जिल्काद 20, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः 06 बजकर 12 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र सायं 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग प्रातः 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 06 बजकर 12 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सत्संग महिला मंडल ने राहगीरों में बांटा ठंडा शरबत

रायपुर। अवंती विहार के श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सत्संग महिला मंडल द्वारा प्रत्येक वर्षानुसार ग्रीष्म ऋतु में ठंडा शरबत वितरण किया गया। साथ ही पोहा जलेबी और समोसा भी भोग प्रसादी के रूप में मंदिर प्रांगण से वितरण किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा ने बताया की भीषण गर्मी से राहत के लिए महिला मंडल द्वारा प्रत्येक गर्मी के मौसम में ठंडा शरबत राहगीरों को पिलाया जाता है। मंडल के सदस्यों ने शरबत के साथ साथ पोहा जलेबी और समोसा भी घर से तैयार कर के लेकर आए। लगभग 3-4 हज़ार राहगीरों को भरी दोपहरी में राहत पहुचने की सेवा महिला मंडल के सदस्यों ने प्रदाय की। […]

लश्कर का टॉप कमांडर सैफुल्लाह पाकिस्तान में ढेर; अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

इस्लामाबाद। आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान में ही एक के बाद एक आतंकियों की हत्या की जा रही है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के एक और टॉप कमांडर की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है। दावा किया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा और जमात नेता रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मतली फालकारा चौक इलाके में मार दिया गया है। कहा जा रहा है कि यहां अज्ञात हमलावरों ने दिन दहाड़े लश्कर के कमांडर को गोलियों से छलनी कर दिया।   रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह भारत में कई हाई-प्रोफाइल आतंकी हमलों का मास्टरमांइड बताया जाता […]

जासूस ज्योति ने उगले राज: पहलगाम हमले से पहले गई थी पाकिस्तान, ‘जट रंधावा’ से था कनेक्शन

  हिसार। जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा के हिसार की ज्योति मल्होत्रा को लेकर अब तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं। कोर्ट ने शनिवार को ही उसे पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा और माना जा रहा था कि पूछताछ में कई तरह के खुलासे होंगे। इस कड़ी में अब एक नई बात सामने आ रही है। एसपी हिसार शशांक कुमार सावन ने बताया कि पाकिस्तान उसे एक एसेट की तरह विकसित कर रहा था। इसके अलावा ज्योति प्रायोजित यात्राओं पर पाकिस्तान जाती थी। वह पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान में थी। पूछताछ में पता चला है कि उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल थे, […]

हैदराबाद  : गुलजार हाउस में भीषण आग की वजह क्या? जिसने लील ली एक ही परिवार के 17 लोगों की जान

  हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार को एक इमारत में लगी भीषण आग लग गई। हादसे में आठ बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, आग के कारणों को लेकर शॉट सर्किट की बात सामने आ रही है। हालांकि, मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया इससे पहले मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इमारत में फंसे लोगों को […]

न्यायधानी में हैरान करने वाला मामला : बंद कमरे में मिली रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर।बिलासपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां रेलवे के एक रिटायर्ड कर्मचारी की लाश बंद कमरे में मिली है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दें कि, यह तारबाहर थाना क्षेत्र का मामला है। रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की लाश उनके कमरे में मिली। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि, उनकी लाश को बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मृतक के परिजनों को सूचित कर […]

बड़े शौक ने बना दिया पाक के लिए जासूस, जानिए यूट्यूबर बनने से पहले कैसी थी हसीन ज्योति की जिंदगी?

  हिसार। हरियाणा के हिसार की रहने वाली एक मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अब जासूसी के आरोपों के घेरे में आ गई हैं। पुलिस ने उन्हें पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदेह में गिरफ्तार किया है। ज्योति पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भारत की गोपनीय जानकारियां मुहैया कराती थीं। खबरों के मुताबिक वह उत्तरी भारत में रहकर एक पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं। ज्योति मल्होत्रा ‘ट्रैवेल विद जो’ के नाम से एक लोकप्रिय ट्रैवल व्लॉगिंग चैनल चलाती हैं जिसके यूट्यूब पर 3.77 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनके […]

भारत के एक्शन से तुर्की की कंपनी को बड़ा झटका, दो दिन में 2,500 करोड़ का नुकसान, सुरक्षा मंजूरी रद्द

  दिल्ली। भारत और तुर्की के बीच बढ़ते तनाव का असर अब व्यापारिक मोर्चे पर भी साफ नजर आने लगा है। भारत सरकार ने हाल ही में तुर्की की एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी “सेलेबी हावा सर्विसी” की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है। इसके बाद कंपनी को दो दिन में ही करीब 2,500 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। भारत के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने 16 मई को सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया की सुरक्षा मंजूरी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। इसका सीधा असर देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर पड़ा है जहां यह कंपनी ग्राउंड हैंडलिंग का काम कर रही थी। अब दिल्ली, मुंबई, […]