बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने जल्द बनेगा नया कानून, गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में की घोषणा
रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को विजय शर्मा ने बड़ी घोषणा की। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को रोकने के लिए जल्द ही एक नया कानून बनाया जाएगा। गृह मंत्री विजय शर्मा ने ध्यानाकर्षण काल के दौरान इस बात की घोषणा की। यह घोषणा भाजपा विधायक अजय चंद्राकर द्वारा उठाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर की गई। गृह मंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 लागू है, लेकिन अब नए प्रावधानों के साथ एक सख्त और प्रभावी कानून की आवश्यकता महसूस की जा रही है। नए कानून की जरूरत क्यों? गृह मंत्री ने कहा कि देशभर में सबसे प्रभावी प्रावधानों के साथ एक नया कानून […]



