CG Accident : शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही 50 लोगों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,35 लोग हुए घायल

जांजगीर। शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही बस लोहर्सी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में बस में सवार 50 सवारों में से 30 से 35 सवार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना के बाद मचे कोहराम के बीच ग्रामीणों ने बस में सवार लोगों को बाहर निकालने में जुट गए. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान भी मौके पर जुट गए थे, जिन्होंने घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया. सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया.

दिल दहला देने वाली वारदात! 65 दिन बाद बोरे में बंद मिला महिला का कंकाल, पिता बोले- पति ने मां और बहन संग मिलकर…

  बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 65 दिन बाद एक महिला का कंकाल मिला है। महिला के पिता ने कपड़े और चूड़ी से बेटी की पहचान की है। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की है। बाइक और 2 लाख रुपए देने का दबाव बना रहा था पति जानकारी के अनुसार, 16 मार्च यानि को बलिया थाना क्षेत्र के लाल दियारा स्थित गंगा किनारे एक बोरा में महिला का कंकाल मिला। इसके अगले दिन सोमवार को लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला के रहने वाले भिखो यादव ने […]

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किया होली मिलन,एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

  रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक एवं होली मिलन प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा के अध्यक्षता में रविवार 16 मार्च, 2025 को शाम 3 बजे से होटल एमराल्ड, रायपुर में आयोजित किया गया. प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 60 सदस्य वाले सोशल एक्टीविटी ग्रुप का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है, जिसे माह अप्रेल, 2025 में पुर्नगठित किया जाना है. इस सत्र के सदस्य चाहें तो सदस्यता जारी रख सकते हैं और कुछ नवीन सदस्य भी जोड़ सकते हैं. सभी सदस्यों को कार्यकाल समापन हेतु स्मृति हेतु उपहार […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप, सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा

० मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की ० छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी विस्तृत जानकारी नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य के विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास के मास्टर प्लान का खाका प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने बस्तर विकास का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल थी। प्रधानमंत्री ने इस योजना पर […]

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स को लेकर धरती के लिए रवाना हुआ स्पेसएक्स का कैप्सूल, जानें कब और कहां होगी लैंडिग

इंटरनेशनल न्यूज़। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना हो गया है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे। सुनीत विलियम्स समेत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री आज सुबह आईएसएस से अनडॉक हो गए। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होने वाला है। वे फ्लोरिडा के तट पर उतरेंगे। एक सप्ताह का सफर नौ महीने में बदला सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पिछले साल 5 जून 2025 को नासा के मिशन के तहत बोइंग के अंतरिक्ष यान पर बैठकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए […]

PM in Parliament: संसद में बोले पीएम मोदी, महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए

  दिल्ली। पीएम मोदी मंगलवार को लोकसभा में महाकुंभ के आयोजन पर बोले। उन्होंने इस दौरान इस आयोजन में योगदान देने वालों का धन्यवाद किया। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं प्रयागराज में हुए महाकुंभ पर वक्तव्य देने के लिए उपस्थित हुआ हूं। आज मैं सदन के माध्यम से देशवासियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं जिनकी वजह से महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ। महाकुंभ की सफलता में अनेक लोगों का योगदान है। मैं सरकार, समाज के सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करता हूं। मैं देश भर के श्रद्धालुओं, उत्तर प्रदेश व विशेष रूप से प्रयागराज की जनता का धन्यवाद करता हूं। पीएम ने कहा कि पिछले वर्ष अयोध्या के […]

सदन में गूंजा पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का मुद्दा, कांग्रेस विधायक ने CBI जांच की मांग की , गृहमंत्री शर्मा ने दिया जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र के दौरान मंगलवार को प्रश्नकाल में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर मंत्रियों से सवाल किए। प्रश्नकाल के दौरान पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का मुद्दा भी गूंजा। खल्लारी से कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह की गड़बड़ी राजनांदगांव और बिलासपुर में सामने आयी है, वो बिना पुलिस अधिकारियों के संलिप्तता के संभव नहीं है। उन्होंने दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 2 स्थानों में गड़बड़ी की शिकायत मिली […]

स्वागत है सुनीता: नौ महीने बाद कल तड़के धरती पर लौटेंगे दोनों अंतरिक्ष यात्री, फ्लोरिडा तट पर तैयारी शुरू

इंटरनेशनल न्यूज़। नौ माह से भी अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे। सोमवार की रात 10:45 बजे से उनके लौटने की तैयारी शुरू होगी। नासा और स्पेसएक्स ने आईएसएस से एजेंसी के क्रू-9 मिशन की वापसी के लिए फ्लोरिडा के तट पर मौसम और स्पलैशडाउन स्थितियों का आकलन करने के लिए मुलाकात भी की। ड्रैगन क्राफ्ट पहले ही 4 अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़कर सुनीता और बुच को लेने आईएसएस पर पहुंच चुका है। इस बीच, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने उनके स्थान पर पहुंचे चारों नए अंतरिक्ष यात्रियों […]

नागपुर हिंसा: महाल के बाद हंसपुरी में भी उपद्रव से तनाव, पुलिस ने कर्फ्यू लगाए; अब तक 20 हिरासत में

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर के महाल इलाके के बाद हंसपुरी में हिंसा भड़क उठी, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की। रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर के हंसपुरी इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की, वाहनों में आग लगा दी और पथराव किया। इससे पहले महाल इलाके में दो समूहों के बीच पहले हुई झड़प के बाद शहर में तनाव बढ़ गया था। इस बीच हंसपुरी के एक प्रत्यक्षदर्शी ने नकाबपोश समूह द्वारा मचाई गई अराजकता का वर्णन किया। गाड़ियों में लगाई आग प्रत्यक्षदर्शी ने कहा,’एक टीम यहां आई, उनके चेहरे स्कार्फ से छिपे हुए थे। उनके हाथों में धारदार हथियार, स्टिकर और बोतलें थीं। उन्होंने हंगामा शुरू […]

Gaza: गाजा में युद्धविराम के बाद इस्राइल का सबसे बड़ा हवाई हमला, हवाई हमलों में 200 लोगों की मौत

  इंटरनेशनल न्यूज़। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस्राइल द्वारा आज सुबह किए गए हवाई हमलों में कम से कम 200 लोग मारे गए हैं। युद्धविराम के बाद गाजा में किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। जिसमें इतने लोगों की मौत हुई है। वहीं हमास ने चेतावनी दी है कि गाजा में इस्राइल के नए हमले युद्ध विराम का उल्लंघन हैं और यह बंधकों के जीवन को खतरे में डाल सकता है। फलस्तीनी अधिकारियों ने हमले में कम से कम 200 लोगों की मौत की जानकारी दी है। कहा जा रहा है जनवरी में युद्धविराम के प्रभावी होने के बाद से यह गाजा […]