Lady Vlogger Murder: बेंगलुरु की लेडी ब्लॉगर का मर्डर कर दो दिन बॉडी के पास बैठा रहा बॉयफ्रेंड, फिर कैब से हुआ फरार

बेंगलुरु। बेंगलुरु के इंदिरा नगर इलाके में एक सर्विस अपार्टमेंट में महिला व्लॉगर माया गोगोई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। असम की रहने वाली माया 23 नवंबर को अपने कथित बॉयफ्रेंड आरव हरनी के साथ अपार्टमेंट में ठहरी थीं। 26 नवंबर को अपार्टमेंट स्टाफ को कमरे में माया का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, माया की हत्या 24 नवंबर को की गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरव, हत्या के बाद कथित तौर पर दो दिन तक शव के पास रुका रहा। 26 नवंबर की सुबह वह कैब से फरार हो गया। अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में इस […]

छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड : उत्तर में चलने लगी शीतलहर, कई जिलों में 9 डिग्री तक लुढ़का पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ठंड लगातार बढ़ रही है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब पहुंच गया. माना में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दिनभर ठंड का अहसास हुआ. प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, बस्तर में 12.8 डिग्री सेल्सियस, दंतेवाड़ा में 11.9 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 13.3 […]

कसडोल शहर के एक किमी के दायरे में आ गया था बाघ,ट्रैक्यूलाइज कर किया गया काबू,लगाया गया रेडियो कालर मूवमेंट पर रहेगी नजर

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन विभाग के अधिकारियों को दी बधाई रायपुर। कसडोल शहर के बिल्कुल एक किमी के दायरे में पहुंच गये बाघ को वन विभाग ने सफलतापूर्वक काबू पा लिया। यह वाकया कसडोल शहर से लगे ग्राम कोट का है। बाघ एक पैरे के ढेर में छिप गया था। वन विभाग की टीम पहुंची और बेहद कुशलता से बाघ को ट्रैक्यूलाइज किया। टैक्यूलाइज करने के बाद बाघ कुछ देर तक होश में रहा और पास ही के पेट्रोल पंप के पीछे की तरफ आ गया लेकिन उसे तेजी से बेहोशी आई और फिर उसे नियंत्रित कर लिया गया। बाघ के बिल्कुल शहर के पास आने […]

तमिलनाडु पर चक्रवाती तूफान का खतरा: अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी; आपदा मोचन बल की 17 टीमें तैनात

  दिल्ली। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबााव के क्षेत्र में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद से वह धीरे-धीरे तमिलनाडु के तट की तरफ बढ़ेगा। इसके प्रभाव से चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। इस तूफान से पुडुचेरी पर भी असर पड़ने की आशंका है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सात और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 10 को चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।   आईएमडी ने […]

Accident : कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 5 डॉक्टरों की मौत, कई घायल

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना कन्नौज के पास हुई, जहां एक तेज़ रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा मिली जानकारी के अनुसार, हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के कन्नौज क्षेत्र में हुआ, जब एक कार तेज़ रफ्तार से आ रही थी और अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे […]

धान मिंजाई के दौरान विद्युत लाइनों की सुरक्षा का रखें ध्यान

० पॉवर कंपनी प्रबंधन द्वारा किसान भाइयों से अपील रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में प्रायः सभी स्थानों पर अब धान की फसल पक चुकी है तथा किसानों द्वारा धान की मिंजाई का कार्य थ्रेसर मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान खेत खलिहानों से गुजरने वाली लाइनों पर दुर्घटना की कुछ खबरों ने पॉवर कंपनी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया है। दुर्घटना के कारणों और निदान के संबंध में पॉवर कंपनी द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें किसान भाइयों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। धान मिंजाई का कार्य थ्रेसर मशीनों से किया जाता है। इस दौरान खेत-खलिहानों से गुजरने वाली एलटी लाइनें, 11 केवी […]

आज का राशिफल 27 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

​मेष राशि को मिलेगा प्रबंधन का लाभ मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए कारोबार के मामले में अधिक लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको मित्रों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको वाणी कुशलता और आर्थिक प्रबंधन क्षमता का भी लाभ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए आज रोमांटिक रहने वाला है और आप प्रेमी के साथ यादगार पल बिता पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों को सफलता मिलेगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। ​वृषभ राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे वृषभ राशि के जातकों के लिए आज बुधवार […]

आज का पंचांग 27 नवंबर : आज मार्गशीर्ष कृष्ण द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 06, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, कृष्ण, द्वादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 12, जमादि उल्लावल-24, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 नवम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अगले दिन सुबह 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग अपराह्न 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। कौलव करण सायं 05 बजकर 06 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात […]

जन्मदिन के दिन विधायकी की शपथ लेंगे सुनील सोनी

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी 28 नवंबर को सुबह 12 बजे शपथ लेंगे। सुनील सोनी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह शपथ दिलाएंगे। इसके लिए 28 नवंबर को विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 28 नवंबर को सुनील सोनी का जन्मदिन है। बताते हैं सुनील सोनी ने विधायक पद की शपथ के लिए जन्म दिन को चुना है। सुनील सोनी के निर्वाचन से छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सदस्य हो गए हैं। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हो गई थी।

Chandigarh Blast: गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली नाइट क्लब के बाहर हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी

  चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित दो क्लबों के पास सोमवार रात करीब सवा तीन बजे दो जोरदार धमाके हुए जिससे पूरा इलाका दहल गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू की। वहीं मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने इस बम ब्लॉस्ट की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड करके लिखा है कि चंडीगढ़ में हुए बम ब्लॉस्ट हमने करवाया है। इसके बाद अब जांच टीमें इस घटना को फिरौती मांगने के अलावा आतंकी गतिविधियों से भी जोड़कर देख रही है।   जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 स्थित डेयोरा और सेवले क्लब […]