NASA: अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा क्रू-10 मिशन, जानिए सुनीता विलियम्स और विल्मोर कब होंगे धरती के लिए रवाना

वॉशिंगटन। नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया है। फैल्कन 9 रॉकेट में गए इस मिशन के चारों सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गए हैं। डॉकिंग और हैच खुलने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की। वहीं नासा के मुताबिक बुधवार को नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती के लिए रवाना होंगे। नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन शनिवार को फैल्कन 9 रॉकेट के जरिये अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था। इस मिशन में एन मैक्लेन, निकोल आयर्स, जापानी अंतरिक्ष यात्री तकुया ओनिशी और रूसी अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव गए […]

AR Rahman: सीने में दर्द के बाद एआर रहमान अस्पताल में हुए भर्ती, सीएम स्टालिन ने जाना हाल

चेन्नई। म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द हुआ था। हाल ही में उनकी पूर्व पत्नी सायरा बानो की सर्जरी हुई थी। उन्होंने रहमान के सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कहा था। म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रहमान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी गहन निगरानी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही अस्पताल से घर आएंगे। पहले गर्दन में फिर सीने में दर्द हुआ जानकारी के […]

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत

बालोद।बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई. जब एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। देर रात ये हादसा हुआ. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। वे एक तेज रफ्तार में आ रहे थे और जैसे ही वे ट्रक के पास पहुंचे, बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर अर्जुन्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने […]

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी गर्मी , 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया हिट वेव का अलर्ट

  रायपुर। राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी और लू का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज फिर से क्षेत्र में लू चलने की चेतावनी जारी दी है.रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अन्य प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर देखने को मिला।सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बिलासपुर में भी तापमान 40.5 डिग्री तक पहुंच गया। सरगुजा में 38 डिग्री, कोरबा में 39.9 डिग्री और बस्तर में 38.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने दी चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में लू की […]

Accident Breaking : रफ़्तार के कहर ने ली 4 जानें, दो बाइक सवार आपस में भिड़े, 4 की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बैकुंठपुर।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 4 युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में दो तेज रफ़्तार बाइक आपस में टकरा गई। इस भीषण हादसे में 4 युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और […]

कही-सुनी (16 MARCH-25) : भारतमाला प्रोजेक्ट में भाजपा और कांग्रेस के नेता भी मालामाल

रवि भोई की कलम से कहते हैं भारतमाला परियोजना के तहत अभनपुर से विशाखापट्नम तक बनने वाली सड़क के मुआवजे से भाजपा और कांग्रेस के नेता भी मालामाल हो गए। भारतमाला परियोजना के तहत अभनपुर से विशाखापट्नम तक बनने वाली सड़क छत्तीसगढ़,ओडिशा और आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली है। । बताते हैं भाजपा के एक नेता को इस प्रोजेक्ट से करीब सौ करोड़ का मुआवजा मिला है। भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा वितरण में गड़बड़ी आजकल छत्तीसगढ़ में सुर्ख़ियों में है। मुआवजा बांटने के गड़बड़ी के आरोप में सरकार ने एक अपर कलेक्टर, एक डिप्टी कलेक्टर समेत पांच लोगों को अब तक सस्पेंड कर दिया है और मामले की जाँच राज्य के […]

आज का राशिफल 16 मार्च : लक्ष्मी योग से आज मेष, कन्या और वृश्चिक राशि को मिलेगा लाभ, जाने अपना आज का भविष्यफल

​मेष राशि,आर्थिक लाभ मिलेगा मेष राशि के लिए आज का दिन रुके हुए काम को पूरा करने का रहेगा। वैसे आज आपके कुछ महत्वपूर्ण काम बन जाने से आपको खुशी मिलेगी। आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन आपको धन भी खर्च करना होगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बनेगा। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। वृषभ राशि,दिन उन्नतिदायक रहेगा वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपको परिवार से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से […]

आज का पंचांग 16 मार्च : आज चैत्र कृष्ण द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 25, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, द्वितीया, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 03, रमजान 15, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वितीया तिथि सायं 04 बजकर 59 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग अपराह्न 02 बजकर 49 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। गर करण सायं 04 बजकर 59 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। सूर्योदय का समय 16 मार्च 2025 : सुबह में […]

ECI: मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने की तैयारी, गड़बड़ी की शिकायतों के बीच गृह सचिव-सीईसी की अहम बैठक

दिल्ली। वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोपों के बीच मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस मुद्दे पर मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव, विधायी सचिव और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ चर्चा करेंगे। हाल ही में डुप्लिकेट मतदाता पहचान पत्र के मुद्दे पर संसद में हो रहे विवाद को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है।   संसद के भीतर और बाहर जिस डुप्लीकेट वोटर कार्ड (ईपीआईसी) के नंबरों को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। साथ ही राजनीतिक दल इसके जरिये चुनाव आयोग की वैधता पर ही सवाल उठे हैं। […]

Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, चंबा में भूस्खलन, कुल्लू और लाहौल में हिमस्खलन का अलर्ट

  शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार रात से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण पारा लुढ़क गया है। कई इलाकों में अभी भी बिजली गुल है। हालांकि, अटल टनल होकर मनाली-केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही जारी है। वहीं चंबा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। इसी बीच जिला प्रशासन ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति में 2800 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों के दाैरान कोटखाई में 16.1, कुफरी 12.0, शिलारू 11.4, कसौली 11.0, चौपाल 10.8, कल्पा 10.6, सेऊबाग 10.0 व मनाली में […]