पाकिस्तानी सेना पर फिर बीएलए का हमला: इस बार 90 सैनिकों की मौत का दावा, बलूच आर्मी का पांच दिन में दूसरा हमला

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के बसों के काफिले पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के फिदायीन हमले में फ्रंटियर कोर (एफसी) के कई जवानों की मौत हो गई और 35 से अधिक घायल हैं। पांच दिन में बीएलए के दूसरे हमले में एक बस पूरी तरह नष्ट हो गई। सैनिकों का काफिला क्वेटा से ताफ्तान जा रहा था। पाकिस्तान सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। बलूचिस्तान के नोशकी जिले में हुए इस हमले में मौत के आंकड़ों को लेकर सरकार और बीएलए ने अलग-अलग दावे किए हैं। नोशकी के थाना प्रभारी जफरुल्लाह सुमलानी ने कहा, एफसी के पांच जवानों की मौत हुई है। डॉन समाचार समूह ने […]

आज का राशिफल 17 मार्च : शुभ योग का लाभ पाएंगे मिथुन, कर्क और तुला समेत कई राशियों के जातक, जानें आज का भविष्यफल

​मेष राशि, खर्चीला दिन है, बजट का ध्यान रखें आज का दिन मेष राशि के लिए खर्चीला रहेगा। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिसे देखकर आप चिंतित और परेशान हो सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। आपको आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, अगर ऐसा कुछ हो तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों की अच्छी कमाई भी होगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें। ​वृषभ राशि, दिन खुशनुमा बीतेगा वृषभ राशि के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। […]

आज का पंचांग 17 मार्च : आज श्री गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

आज का पंचांग, 17 मार्च 2025: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 26, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, तृतीया, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 04, रमजान 16, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। तृतीया तिथि सायं 07 बजकर 34 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 47 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग अपराह्न 03 बजकर 45 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 07 बजकर 34 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला […]

नक्सल प्रभावित सुकमा के सुदूर गांव में सीआरपीएफ शिविर में लगा पहला मोबाइल टॉवर,

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक सुदूर गांव में पहला मोबाइल फोन टावर लगाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर टेकलगुड़ेम गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर के अंदर स्थापित किया गया यह टावर आंतरिक क्षेत्र के कई गांवों को ‘सेलुलर कनेक्टिविटी’ प्रदान करेगा। टेकलगुड़ेम उन पहले स्थानों में से एक था, जहां अर्धसैनिक बल ने पिछले साल जनवरी में एक अग्रिम परिचालन शिविर स्थापित किया था, ताकि विशिष्ट माओवादी विरोधी अभियान चलाए जा सकें और स्थानीय प्रशासन को क्षेत्र में विकास कार्यों में मदद मिल सके। सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को […]

सरायपाली के अर्जुंदा धाम में 21 अप्रैल को सामूहिक विवाह,15 जोड़ों का होगा नि : शुल्क विवाह

सराईपाली। सरायपाली स्थित अर्जुंदा धाम में बैसाख कृष्ण अष्टमी, सोमवार 21अप्रैल 25 को निर्धन हिंदू परिवारों के 15 जोड़ों का निः शुल्क सामूहिक कन्या विवाह प्रांतीय अग्रवाल संगठन रायपुर के बैनर तले कराया जा रहा है। इस सामूहिक कन्या विवाह में जरूरतमंद अपनी कन्या का विवाह निशुल्क करा सकते हैं। सामूहिक विवाह में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिकरीति रिवाज से फेरे कराये जाएंगे। वर पक्ष, एवं वधु पक्ष के बीस व्यक्तियों के भोजन एवं नास्ता की निःशुल्क व्यवस्था रखी गई है। वर वधु के वस्त्र तथा तैयार होने एवं श्रृंगार करने हेतु कमरों एवं ब्यूटी पार्लर की निःशुल्क व्यवस्था भी है। टेंट,पंडित, बाजागाजा, वीडियो ग्राफी ,फोटोग्राफी,एवं शादी हेतु सभी सामग्री निशुल्क […]

अमर पारवानी के खेमे से सतीश थौरानी लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स का चुनाव लड़ने से मौजूदा अध्यक्ष अमर पारवानी ने ख़ुद को अलग कर लिया है। पारवानी के नेतृत्व वाले जय व्यापार चैनल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करके स्पष्ट कर दिया कि अमर पारवानी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनके पैनल ने पैनल ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए सतीश थौरानी, महामंत्री के लिए अजय भसीन और प्रदेश कोषाध्यक्ष पद के लिए बरडिया को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष अमर पारवानी ने नए प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ये संकेत भी दिए हैं कि पैनल में प्रमुख के तौर पर वे सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा […]

Sunita Williams: धरती से आए साथियों को देख खुशी से झूम उठीं सुनीता, अंतरिक्ष से आया जश्न मनाने का वीडियो

  इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लंबे समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए एक दिन पहले रवाना हुआ ‘स्पेसएक्स’ का यान रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया। इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे चार नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। माना जा रहा है कि अगर मौसम सही रहा तो दोनों फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को अगले सप्ताह फ्लोरिडा के तट के […]

Balochistan: ट्रेन हाईजैक के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बल को ले जा रही बस में विस्फोट, पांच अधिकारियों की मौत

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान के नौशकी में सुरक्षा बलों को लेकर जा रही बस में विस्फोट हो गया। हमले में पांच सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। जबकि 12 सैन्यकर्मी घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं बलूचिस्तान सरकार ने हमले की निंदा की है। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की बसें सुरक्षा बलों को लेकर जा रही थीं। स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि बलूचिस्तान के नौशकी जिले में नौशकी-दलबंदिन राजमार्ग पर एक बस के पास सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ। विस्फोट से पास की एक दूसरी बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। […]

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में किया विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ, एनसीसी कैडेट्स से की मुलाकात ,बढ़ाया उत्साह

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बन रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। अब युवा पायलट बनने का भी सपना साकार कर सकते हैं, जिसके […]

अम्बुजा विद्यापीठ के प्राचार्य संजय कुमार पांडेय को यूनिवर्सिटी ऑफ़ सेंट्रल अमेरिका देगा डाक्टरेट की मानद उपाधि

बलौदाबाजार। अम्बुजा विद्यापीठ के प्राचार्य संजय कुमार पांडेय का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ़ सेंट्रल अमेरिका ने डाक्टरेट की मानद उपाधि के लिये किया है। ज्ञातव्य हो कि प्राचार्य पांडेय को मैथेमेटिकल फिजिक्स (बाई मैट्रिक्स थ्यूरी ऑफ़ रिलेटिविटी) मे शोध का गहन अनुभव है। इसके अलावा उन्होने भोजपुरी लोक गीतो पर भी एक लघु शोध लिखा है।उनके बहुत सारे लेख एवं कहानिया विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं मे प्रकाशित हुए हैं। उनके द्वारा लिखित पॉजिटिव पैरेटिंग पर एक पुस्तक भी “पैरेटिंग- लर्निंग ऐण्ड अनलर्निंग (भाग-1) गत वर्ष प्रकाशित हुई है। विदित हो कि श्री पांडेय को दर्जनो राष्ट्रीय पुरस्कार यथा- स्वामी विवेकानंद रास्ट्रीय पुरस्कार, आऊट स्टैंडिंग कंट्रीब्यूसन टू एजुकेशन अवार्ड, एजुकेशन हीरो अवार्ड, प्रिंसिपल […]