आज का पंचांग 25 नवंबर : आज मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 04, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, कृष्ण, दशमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 10, जमादि उल्लावल-22, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 नवम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 02 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 24 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग अपराह्न 01 बजकर 12 मिनट तक उपरांत प्रीति यो का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 41 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

IPL 2025: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, लखनऊ ने 27 करोड़ में अपनी टीम में किया शामिल

  स्पोर्ट्स न्यूज़। आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी जारी है। शुरू में 12 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस बार मार्की खिलाड़ियों की सूची में सात भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी क्रिकेट जगत में काफी लोकप्रिय हैं इन्होंने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें सभी की नजर ऋषभ पंत पर थी। पंत को नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिलीज किया था। उन पर बड़ी बोली लगनी तय थी और ऐसा ही हुआ भी। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। 2016 के बाद पहली बार पंत दिल्ली के अलावा […]

ई चालान से बचने, वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर में किया छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा जेल

0 अब नहीं बचेंगे, नम्बर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वाले, चलेगा यातायात पुलिस का विशेष अभियान रायपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई से बचने के लिए वाहन नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. राजधानी रायपुर में आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) सीसीटीवी कैमरों के जरिए यह मामला पकड़ में आया है.   मामला ऐसे आया सामना 20 नवंबर 2024 को यातायात पुलिस कार्यालय में अरुण अवस्थी और दीपक देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम पर ई-चालान जारी हुआ है, जबकि वाहन उनका नहीं है. आईटीएमएस से जांच […]

Jharkhand: राज्यपाल से मिले हेमंत सोरेन, दोबारा सरकार बनाने का पेश किया दावा, 28 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण

  रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद सीएम और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। वह रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलने पहुंचे। राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सीएम हेमंत सोरेन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। इसके साथ ही नई सरकार बनाने के लिए इंडिया गठबंधन के विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा। उनके साथ इंडिया गठबंधन के नेता भी मौजूद रहे।   झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि 28 नवंबर को […]

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर तनाव, पथराव के बाद लाठीचार्ज… अफसरों की गाड़ियां फूंकी

संभल। संभल की जामा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को बड़ा रूप ले लिया। मस्जिद पर हरिहर मंदिर होने का दावा किए जाने के बाद यहां दोबारा सर्वेक्षण के दौरान हंगामा और जमकर पथराव किया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। सुबह होते ही भड़की भीड़ रविवार सुबह करीब छह बजे संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ एक सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंची। इस दौरान कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में मस्जिद का सर्वे शुरू हुआ। जैसे ही मस्जिद पर सर्वे की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, मुस्लिम […]

IPL 2025 Auction: युजवेंद्र चहल ने ऑक्शन में मचाया गदर, IPL इतिहास के सबसे महंगे भारतीय स्पिनर बने

स्पोर्ट्स न्यूज़। आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया, जिससे वह नीलामी में शामिल हो गए। चहल ने 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में एंट्री की। कई टीमों के बीच उनके लिए जबरदस्त मुकाबला हुआ और अंततः पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में खरीदा, जो उनके बेस प्राइस का 9 गुना है। इसके साथ ही चहल आईपीएल के सबसे महंगे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। चहल का आईपीएल सफर और शानदार रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। इसके बाद, 2014 […]

अनुसूचित जनजाति समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का संवाहक -मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा छत्तीसगढ़ का अनुसूचित जनजाति समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और मूल्यों का संवाहक है। मुख्यमंत्री ने लोकसंस्कृति पर केंद्रित डुमन लाल ध्रुव की किताब ‘‘लोक जीवन के बदलते संदर्भ‘‘ और छत्तीसगढ़ी कहानियों के संग्रह ‘‘मन के पाखी‘‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा […]

बाल – बाल बची महिला बाल विकास मंत्री, कुसमी जा रही लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर

बलरामपुर।छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं. कुसमी जा रही मंत्री की गाड़ी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. मंत्री के सुरक्षित होने पर उनके साथ चल रहे लोगों ने राहत की सांस ली. जानकारी के अनुसार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने काफिले के साथ कुसमी जा रही थीं. इस दौरान राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चारगढ़ के पास क्लिंकल लोड ट्रक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी. इसके साथ एक के बाद एक काफिले की गाड़ियां टकराती गईं. दुर्घटना होते ही अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. बता दें कि इसके पहले शुक्रवार को कृषि मंत्री […]

Jhansi fire

Jhansi Fire: झांसी अग्निकांड :इलाज के दौरान और दो बच्चों की मौत, मृत नवजातों की संख्या बढ़कर हुई 17

  झांसी। (Jhansi Fire) उत्तर प्रदेश झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज (laxmibai medical college) के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में 15 नवंबर को आग लगने से हुए हादसे में दो और नवजात बच्चों की मौत हो गई है। अब मरने वाले बच्चों की संख्या 17 हो गई है। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, कई बच्चों को इलाज चल रहा था और स्वस्थ होने पर छुट्टी कर दी गई। बता दें कि एनआईसीयू वार्ड में आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और वहां मौजूद स्टाफ तथा लोग जिन भी बच्चों को लेकर निकल सके उन्हें लेकर निकले। दुर्घटना की जानकारी […]

IPL 2025 Auction: मेगा नीलामी आज से, 204 खाली स्लॉट के लिए 577 खिलाड़ियों पर 641.50 करोड़ रुपये की लगेगी बोली

स्पोर्ट्स न्यूज़। आईपीएल की दो दिवसीय मेगा बोली के लिए मंच तैयार है, जिसमें 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है।विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रुपये का पर्स है और 204 संभावित चयन होने बाकी है। ऐसे में सभी की नजरें पंत के नाम पर लगी होंगी। नीलामी के लिए 81 खिलाड़ियों का बेसप्राइज दो करोड़ रुपये है। मौजूदा भारतीय क्रिकेटर एक मिलियन डॉलर (8.5 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर सकते हैं। पिछले तीन सत्र में 96 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके अर्शदीप सिंह पर भी बड़ी बोली लग सकती है। केएल राहुल और […]