प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई

रायपुर। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष से कम आयु (31 जुलाई 2025 तक) के ऐसे बच्चों को दिया जाएगा जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जानकारी दी कि नामांकन https://awards.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। पात्र बच्चों के लिए नामांकन की आयु सीमा 5 से 18 वर्ष तय की गई है। कोई भी व्यक्ति या संस्था ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को नामांकित कर सकती है। इच्छुक बच्चे स्वयं भी आवेदन कर सकते […]

राजनाथ ने सीडीएस, तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की,जमीनी हालात की ली जानकारी

  दिल्ली। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें सीमा पर ताजा स्थिति और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हुई।   बैठक के दौरान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के साथ लगे सीमावर्ती क्षेत्रों के मौजूदा हालात से रक्षा मंत्री को अवगत कराया। वहीं, एयरफोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भारतीय वायुसेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बुरी तरह बौखलाए पाकिस्तान की […]

IPL 2025: आईपीएल का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित,भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब बोर्ड में इसे स्थगित करने का फैसला किया है। इससे पहले, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण मैच को रोका गया था और दर्शकों तथा […]

भारत -पाक तनाव : रेलवे ने सुरक्षा के लिए चलाई 3 स्पैशल Trains, जानें रूट और Schedule

जम्मू। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते रेलवे ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर में 3 स्पैशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पाकिस्तान द्वारा किए बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक अहम कदम उठाया है। रेलवे ने घोषणा की है कि जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह फैसला क्षेत्र में हाल ही में हुए हमलों और उसके बाद नागरिकों की बढ़ती आवाजाही तथा सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जानें क्या रहेगा Trains का Schedule 1. ट्रेन संख्या 04612 सुबह 10:45 […]

2 दिन में ही पाकिस्तान की हालत ख़राब, भीख मांगने निकला पाक,मंत्री ने किया आपातकालीन पोस्ट

इंटरनेशनल न्यूज़। एक ओर भारत ने दो दिन में पाकिस्तान की सैन्य और रणनीतिक कमर तोड़ दी, तो दूसरी ओर पाकिस्तान की हकीकत अब पूरी दुनिया के सामने खुलकर आ गई है। जो मुल्क कल तक खुद को “परमाणु शक्ति” कहकर धमकियां दे रहा था, वह आज फिर से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कर्ज़ की गुहार लगाता नजर आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक आपातकालीन पोस्ट किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मदद और अतिरिक्त ऋण की मांग की गई है। इस पोस्ट में सरकार ने साफ कहा है कि “वर्तमान युद्ध की स्थिति और भारी आर्थिक […]

भारत-पाकिस्‍तान में तनाव के बीच PSL के बाकी मुकाबले UAE में खेले जाएंगे, बचे हैं 8 मैच

स्‍पोर्ट्स न्यूज़। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घोषणा की है कि पाकिस्‍तान सुपर लीग (PSL) के 10वें संस्‍करण के बचे हुए मुकाबले अब संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) शिफ्ट कर दिए गए हैं। टूर्नामेंट के आठ मैच बचे हैं, जिनका पहले आयोजन पाकिस्‍तान में होना था। वैसे, 8 मई को रावलपिंडी में जो मुकाबला खेला जाना था, उसका कार्यक्रम भी बदल दिया गया है। ऐसी खबर थी कि मैच से पहले रावलपिंडी क्रिकेट स्‍टेडियम में ड्रोन से हमला हुआ था। पीसीबी ने कहा है कि लीग के बचे हुए कार्यक्रम की दोबारा तय की गई तारीख और स्‍थान की जल्‍द घोषणा की जाएगी। भारत ने लांच किया ऑपरेशन सिंदूर यह फैसला […]

भारत-पाकिस्तान तनाव : रेलवे ने जम्मू-राजस्थान वाली ट्रेनों के बदले रूट-टाइम, ये ट्रेनें रद्द

दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार की रात हुए हवाई हमलों के बीच रेलवे भी अलर्ट मोड में आ गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा के लिहाज से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, कई ट्रेनों को री-शेड्यूल और कई के रूट्स डाइवर्ट किए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने जानकारी दी कि कुछ ट्रेन सेवाओं में आंशिक रद्दीकरण, पुनर्निर्धारण और मार्ग में देरी जैसी बाधाएं सामने आ रही हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपने यात्रा कार्यक्रमों की जांच करने की अपील की है, ताकि उन्हें असुविधा न हो। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि […]

चंडीगढ़ में फिर बजा एयर सायरन, अलर्ट जारी, नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह

दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जिस सख्ती से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, उससे पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। आतंकियों के अड्डों पर भारत के एक के बाद एक प्रहार के जवाब में पाकिस्तान ने गुरुवार रात एक साथ कई मोर्चों पर जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उसे हर कदम पर नाकाम कर दिया। वहीं, चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना स्टेशन से संभावित हवाई हमले की चेतावनी के बाद पूरे शहर में सायरन बजाए गए और प्रशासन ने नागरिकों को घरों के भीतर रहने का निर्देश दिया। उपायुक्त कार्यालय की ओर से लोगों को बालकनी और छत से दूर रहने […]

एलओसी पर पाकिस्तानी पोस्ट को भारत ने किया तबाह,पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब

दिल्ली। पाकिस्तान की सेना द्वारा लगातार सीमा पर गोलीबारी की जा रही है। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एलओसी पर स्थित कई पाकिस्तानी पोस्ट तबाह हो गई हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकी को तबाह करने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल किया। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि पाकिस्तान के किस सेक्टर की चौकी भारतीय सेना के हमले में तबाह हुई है। इस वीडियो से साफ है कि भारतीय सेना पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का माकूल जवाब दे रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना द्वारा एलओसी पर भारी गोलीबारी की जा रही है, जिसमें पिछले दो दिनों में भारत में 15 […]

भारत-पाक तनाव : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा – ‘हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे, यह हमारा काम नहीं’

न्यूयॉर्क। भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ऐसे किसी युद्ध में शामिल नहीं होगा, जो मूल रूप से हमारा काम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान को नियंत्रित नहीं कर सकता, लेकिन वह दोनों परमाणु शक्तियों को तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति वेंस ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को एक साक्षात्कार में इस बात पर चिंता जताई कि कहीं दो परमाणु शक्तियां आपस में टकरा न जाएं, जिससे कि किसी बड़े संघर्ष को जन्म मिले। वेंस से जब इस बारे में पूछा गया कि […]