Holika Dahan 2025 : होलिका दहन के दिन भद्रा का साया ,रात्रि 11:49 के बाद 13 मार्च गुरुवार को होगा होलिका दहन
शास्त्र सम्म्त ढंग से होलिका दहन करने से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इसलिए मुहूर्त का विशेष ध्यान रखकर होलिका दहन करना चाहिए। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से होलिका दहन भद्रा रहित मुहूर्त में करने का विधान है। काशी के प्रसिद्ध गणेश आपा पंचांग के अनुसार 13 मार्च 2025 को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि, दिन में 11 बजकर 07 मिनट तक है, उसके बाद पूर्णिमा तिथि का प्रवेश होगा जो कि अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 12:30 तक ही है। तारीख 13 मार्च को सूर्योदय के समय चतुर्दशी तिथि है एवं दिन में 11:07 पर पूर्णिमा लग रही है, परन्तु दिन में 11:07 से रात्रि 11:49 […]



