पाकिस्तान को भुगतना पड़ा खामियाजा : भारत की जवाबी कार्रवाई में लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, PAK के रडार हुए बेकार

  दिल्ली। पहलगाम हमले के जवाब में भारत के मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अपनी बौखलाहट में उसने भारत के कई अग्रिम स्थानों पर गोलाबारी की है। हालांकि, भारतीय सेनाओं की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी खामियाजा उठाना पड़ा है। भारत की सीमा से सटे पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर लाहौर में उसे काफी नुकसान पहुंचा है। भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम गुरुवार सुबह से पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से इस तरह की खबरें सामने आ रही थीं कि लाहौर में कुछ धमाके सुनाई दिए हैं। अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से भी […]

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की नई एडवाइजरी- फौरन छोड़ो पाकिस्तान, सिंगापुर ने भी जारी किया अलर्ट

इंटरनेशनल न्यूज़। भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले के बाद, अमेरिका ने अपने नागरिकों को लाहौर और अन्य संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से तुरंत बाहर निकलने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को यह चेतावनी जारी की, जिसमें अमेरिकी नागरिकों को सक्रिय संघर्ष क्षेत्रों से सुरक्षित रूप से निकलने या वहीं सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।अमेरिकी दूतावास ने लाहौर में ड्रोन हमलों और हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की रिपोर्टों के बाद अपने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया है।   उधर, सिंगापुर ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अपने नागरिकों को […]

उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत के 27 एयरपोर्ट हुए बंद ,430 फ्लाइट कैंसिल, 10 मई तक कमर्शियल फ्लाइट पर रोक

दिल्ली। उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत में एयरपोर्ट बंद होने के कारण शनिवार, 10 मई तक सभी कमर्शियल फ्लाइट्स की आवाजाही रोक दी गई है। इससे हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ा है। भारतीय एयरलाइंस ने 430 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं, वहीं पाकिस्तानी एयरलाइंस ने 147 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं। कई एयरलाइंस ने संवेदनशील इलाकों से बचने के लिए अपने रूट बदल दिए हैं, जबकि विदेशी एयरलाइंस भी सुरक्षित रास्तों से उड़ान भर रही हैं। बढ़ते सीमा तनाव के बीच, भारत सरकार ने उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 25 से ज्यादा हवाईअड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये फैसला 10 […]

भारत के हमले से पाकिस्तान का रावलपिंडी स्टेडियम पूरी तरह से हुआ तबाह,खेला जाने वाला था PSL

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में एक बड़ा हादसा हुआ है, जब भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक के बाद यहां ड्रोन अटैक से स्टेडियम को नुकसान पहुँचा है। यह घटना उस समय हुई जब इस स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेले जाने वाला था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तान के एयर डिफेंस और सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है। भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें रावलपिंडी के सैन्य ठिकानों को भी नुकसान हुआ। इस हमले के बाद पाकिस्तान में दहशत फैल […]

बैगा समुदाय की बिटिया ने किया टॉप, मुख्यमंत्री से की मुलाकात,अच्छे अंक लाने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

० अंतिम छोर का गांव, जहां बढ़ रही शिक्षा के प्रति जागरूकता,मध्यप्रदेश की सीमा से लगे माथमौर में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा रायपुर। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों में अब शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसकी बानगी राज्य के अंतिम छोर पर बसे एक गांव में संचालित स्कूल से सामने आई है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे गांव कुवांरपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बैगा समुदाय की छात्रा कंगना बैगा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं) में 83.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है। कंगना बैगा की इस उपलब्धि पर न केवल उनके परिजन और स्कूल […]

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने किया प्रशासनिक फेरबदल , मनीष ठाकुर होंगे हाईकोर्ट के नये रजिस्ट्रार जनरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर को नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल विनोद कुजूर को दुर्ग का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। हाई कोर्ट ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

मुर्गी का शिकार कर भाग रहा तेंदुआ गहरे कुएं में गिरा,वन विभाग ने किया रेस्क्यू ,कुएं से निकलते ही तेंदुए ने …

  गरियाबंद। गुरुवार की सुबह वन्य प्राणी तेंदुए को मुर्गी का शिकार करना महंगा पड़ गया। घटना छुरा नगर के पास ग्राम पंडरीपानी की बताई जा रही है, जहां गुरुवार की सुबह एक ग्रामीण के घर से मुर्गी उठाकर भाग रहा तेंदुआ 40 फ़ीट गहरे कुंये में गिर गया। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंच रेस्क्यू की तैय्यारी की जाने लगी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई। रेंज ऑफिसर संतोष चौहान ने बताया कि प्रथम प्रयास के तहत कुंये में सीढ़ी डाली गई, किन्तु इसमें सफलता नही मिली। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से खाट नुमा माची […]

Operation Sindoor पर सर्वदलीय बैठक खत्म; खरगे बोले- संकट की इस घड़ी में हम सरकार के साथ

दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सरकार के साथ हैं। खरगे ने कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके बारे में हमें गोपनीयता का हवाला देकर जानकारी नहीं दी गई। राहुल गांधी ने कहा कि हमने सरकार को पूरा समर्थन दिया है। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। इनके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। इनके अलावा कांग्रेस की […]

उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत,इलाके में ख़राब मौसम को लेकर चेतावनी जारी

  उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत छह लोगों के मौत हो गई है। एक घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से […]

मुर्गी लेकर भाग रहा तेंदुआ 40 फिट गहरे कुएं में गिरा, वन विभाग जुटा रेस्क्यू अभियान में

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा नगर से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंडरीपानी मे सुबह तेंदुआ 40 फिट गहरे कुएँ में गिर गया, जिसकी जानकारी लगते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना सुबह की बताई जा रही है। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच कर तेन्दुए को कुएँ से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा। इधर तेन्दुए के कुएँ मे गिरने की खबर गांव मे फ़ैलते ही घटना स्थल पर लोगो की भीड़ लग गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह की बताई जा रही है तेंदुआ गांव मे शिकार के लिये […]