फिर से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम : इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि भी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। फिर से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इन सबके बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि की भी संभावना मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों […]

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे छत्तीसगढ़, पीएम आवास योजना समेत कई विकास कार्यों की सौगात

रायपुर।केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को छत्तीसगढ़ के सरगुजा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सूरजपुर जिले के अंबिकापुर में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। यह दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है बल्कि विकास के नजरिए से भी क्षेत्र के लिए बड़ी सौगातें लेकर आ रहा है।   शिवराज सिंह चौहान इस मौके पर छत्तीसगढ़ को साढ़े तीन लाख प्रधानमंत्री आवास की सौगात देंगे। इसके साथ ही सरगुजा संभाग को अन्य विकास योजनाओं की भी घोषणा होने की संभावना है जिससे इस आदिवासी बहुल क्षेत्र को सीधा लाभ मिल सकेगा।   सभा में मुख्यमंत्री साय के साथ […]

तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, 3 CRPF जवान शहीद, कई सुरक्षाकर्मी घायल

बीजापुर। गुरुवार को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से लगे ताड़ापाला गांव में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। अब तक की जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बारूदी सुरंग (IED) में विस्फोट किया जिसमें 3 CRPF जवानों के शहीद होने की दुखद खबर है। कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों की एक टीम तलाशी अभियान पर थी उसी दौरान नक्सलियों ने IED से हमला कर दिया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ […]

रोहित शर्मा के बाद कौन? BCCI इन दो खिलाड़ियों में से किसे बना सकती है कैप्टेन

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मंगलवार की रात किसी तूफान से कम नहीं रही। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब टीम को जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की कठिन टेस्ट सीरीज़ खेलनी है। रोहित के इस फैसले ने न केवल फैंस को हैरान किया, बल्कि टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को भी एक बड़ी चुनौती में डाल दिया है – अब अगला टेस्ट कप्तान कौन? क्यों लिया रोहित ने यह फैसला? IPL 2025 के बाद थकान, उम्र, और भविष्य की योजनाओं को लेकर रोहित का यह फैसला समझा […]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान, कुपवाड़ा-बारामुला, उरी और अखनूर में फिर गोलाबारी

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। देर रात जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी की। इसके बाद रात में ही पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में गोलाबारी की। 7 से 8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों से बिना उकसावे के गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। रिहायशी क्षेत्रों में दागे गोले, चार बच्चों समेत 15 की मौत, 57 घायल इससे पहले, पहलगाम […]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरहद पर तनाव: अमृतसर एयरपोर्ट बंद, स्कूलों में छुट्टी; सीमावर्ती गांवों के लोग करने लगे पलायन

चंडीगढ़। पाकिस्तान पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव है। पंजाब में भी सरहदी इलाकों में लोग चिंता में हैं। बुधवार देर रात करीब पौने दो बजे अमृतसर में तीन जगह पर ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे जिले में ब्लैक आउट कर दिया। अधिकारियों की ओर से लगातार अपील की जाती रही कि लोग बिल्कुल भी घबराएं नहीं। वहीं दूसरी तरफ श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल को पूरी तरह से खाली करवा कर वहां पर भी ब्लैक आउट कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि […]

ऑपरेशन सिंदूर : आज 11 बजे होगी सर्वदलीय बैठक; केंद्र सरकार जवाबी कार्रवाई और भविष्य की रणनीति की देंगे जानकारी

दिल्ली। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत महज 25 मिनट में सटीक हमला करते हुए आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों समेत आतंकी प्रशिक्षण के नौ मरकजों को खाक में मिला दिया। हमले के बाद सरकार ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विपक्ष के नेताओं को जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में पीएम मोदी के शामिल होने की मांग वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमने 24 अप्रैल को भी प्रधानमंत्री से […]

सुशासन तिहार – 2025 : संभागायुक्त महादेव कावरे वनांचल क्षेत्र के ग्राम मदनपुर के समाधान शिविर में पहुंचे

० हितग्राहियों को वितरित किए मत्स्य जाल, पीएम किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पंजीयन आईडी सहित अन्य सामग्री ० समाधान शिविर के प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश,संभाग आयुक्त ने ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण शपथ गरियाबंद। सुशासन तिहार के तीसरे और अंतिम चरण के तीसरे दिन जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन आज गरियाबंद विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम मदनपुर में किया गया। जहां काफी संख्या में मदनपुर कलस्टर के 15 गांव के ग्रामीणजन उपस्थित होकर अपने – अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शिविर में संभाग आयुक्त महादेव कावरे सहित कलेक्टर श्री बीएस उइके एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने शामिल […]

जशपुर की बेटियों ने क्रिकेट में लहराया परचम,अंडर-15 स्टेट टीम में इचकेला छात्रावास की 9 बालिकाएं सलेक्ट

० अंडर-19 टीम के लिए 6 बालिकाएं ट्रायल के अगले दौर में,मुख्यमंत्री साय ने बालिकाओं को दी बधाई रायपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा स्टेट टीम के चयन के लिए आयोजित ट्रायल स्पर्धा में जशपुर जिले के शासकीय प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 9 बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 टीम में अपनी जगह बनाई है। जशपुर के इचकेला छात्रावास की ही 6 छात्राएं अंडर-19 की ट्रायल स्पर्धा के अगले दौर में पहुंची हैं। इचकेला छात्रावास की कुल 15 छात्राओं ने अपनी क्रिकेट प्रतिभा की बदौलत जशपुर जिले का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले की बेटियों की क्रिकेट प्रतिभा की सराहना की है और […]

आज का राशिफल 8 मई : चंद्राधि योग से वृषभ कर्क और कन्या राशि को मिल रहा लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से भी आपको सतर्क रहना होगा। आपकी कमाई आज बढेगी और आपको आज तकनीकी काम में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत बनाए रखने में आप सफल रहेंगे। आपको आज कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको आज दूसरों के मामलों से दूर रहना चाहिए। लव लाइफ में आज नई ताजगी आएगी और आप अपने रिश्ते को लेकर कुछ विचार कर सकते हैं। आज आपका भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको जल में हल्दी मिलाकर आज सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। ​वृषभ […]