Ujjain Mahakaleshwar Mandir: नए साल से पहले भस्मारती दर्शन व्यवस्था बदलेगी, भीड़ के कारण हर साल होता है यह काम

उज्जैन। अगर, आप नए साल की शुरुआत या उससे कुछ दिन पहले धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहते हैं। या फिर आप नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन से करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नए साल से कुछ दिन पहले बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव आठ दिन तक रहेगा, इसके तहत भस्म आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन बुकिंग करनी होगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ […]

सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा: कार झील में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

  भुवनागिरि। आज शनिवार तड़के तेलंगाना के यादाद्री भुवनागिरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा जलालपुर क्षेत्र के भूदन पोचमपल्ली उप-डिवीजन में हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर झील में जा गिरी। सूचना मिलते ही तेलंगाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को झील से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमी दिल्ली: बदमाशों ने कारोबारी की हत्या की, सात-आठ राउंड फायरिंग; आप ने BJP को घेरा

दिल्ली। दिल्ली के थाना फर्श बाजार इलाके में शनिवार सुबह बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुनील जैन (52) के रूप में हुई है। बताया गया है कि मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है। डीसीपी शाहदरा, प्रशांत गौतम के मुताबिक, क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है। वारदात के बाद दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बदमाशों ने सुनील जैन पर उस वक्त फायरिंग की जब वह फर्श बाजार के यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह सैर […]

Gold Price Cut: साल के अंत में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम प्रति Gold का नया रेट

  बिजनेस न्यूज़। सोने की कीमतों में हाल ही में गिरावट देखी गई है, जिससे निवेशकों के लिए यह सवाल उठता है कि क्या इस समय सोने की खरीदारी करनी चाहिए या और गिरावट का इंतजार किया जाए। इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें लगातार दूसरे हफ्ते गिरी हैं, जो कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती पर दिए गए बयान और डॉलर में मजबूती के कारण हुई है। MCX पर फरवरी 2024 का सोने का कॉन्ट्रैक्ट 76,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और स्पॉट गोल्ड की कीमत 2,633.2 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। हालांकि, वैश्विक राजनीति में चल रही अस्थिरता के कारण सोने की कीमतों में गिरावट […]

छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय पुल निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं निर्माण के लिए दी केंद्र ने दी 147.26 करोड़ की स्वीकृति

० मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय मंत्री गड़करी का जताया आभार रायपुर। भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में उच्च स्तरीय पुल तथा नेशनल हाईवे क्रमांक एनएच 153 के उन्नयन तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी फोर लेन सड़क निर्माण के लिए कुल 147 करोड़ 26 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जाताया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग) में चुलहट नाला पर उच्च […]

बीजापुर : नक्सलियों ने बेटे के सामने कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता की हत्या, दो बार दे चुके थे धमकी

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। अभी हमलावरों का पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि यह नक्सलियों की हरकत है।महिला की पहचान जिले के तिम्मापुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम के रूप में हुई। अब तक की पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, महिला अपने घर पर बेटे के साथ थी। तभी अज्ञात लोग घर में घुसे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लक्ष्मी को पहले भी धमकी मिली थी।    

Bihar News: विवाह पंचमी पर निकली झांकी पर उपद्रवियों ने किया पथराव, कई लोग जख्मी; पुलिस छावनी में बदला इलाका

  दरभंगा। दरभंगा में नगर थाना क्षेत्र के वाजितपुर में विवाह पंचमी के मौके पर निकाली जा रही झांकी पर उपद्रवियों द्वारा पथरबाजी की गई है। देखते ही देखते कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि शुक्रवार रात जब बाजितपुर से विवाह पंचमी के मौके पर झांकी निकाली जा रही थी तब धार्मिक स्थल में बैठे लोगों ने लाठी डंडे और पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ विकाश कुमार सदर सिटी एसपी डीएसपी अमित कुमार सहित भारी संख्या पहुंची पुलिस में मामले को शान्त करा लिया है। […]

छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय,मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया आभार

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों […]

आज का राशिफल 7 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष राशिफल : पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा मेष राशि वालों का आज आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे, जिसे देखकर आप उत्साहित रहेंगे। नौकरी करने वालों के करियर में आज अच्छी तरक्की होगी और कई खास लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी। शाम के समय परिजनों के साथ किसी विवाह एवं मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात अपने कुछ रिश्तेदारों से होगी। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और शनिदेव का ध्यान करते […]

आज का पंचांग 7 दिसंबर : शनिवार पर हो रहा है कई शुभ योग का निर्माण, जानें आज का शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आज यानी 07 दिसंबर को है। इस दिन दिसंबर माह का पहला शनिवार का पड़ रहा है। हिन्दू धर्म में शनिवार के दिन शनि देव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही कई तरह के उपाय किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन कार्यों को करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। इस तिथि पर कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में। आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 07 December 2024) सूर्योदय और […]