पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: SIT की जांच अंतिम चरण पर, जल्द पेश करेगी चार्जशीट, हो सकते हैं बड़े खुलासे
बीजापुर। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की जांच अब लगभग पूरी होने को है। SIT (विशेष जांच टीम) जल्द ही इस मामले में चार्जशीट पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे इस हत्याकांड से जुड़े कुछ और बड़े खुलासे होने की संभावना है। गौरतलब है कि 1 जनवरी 2025 की रात ठेकेदार सुरेश चंद्राकर समेत चार आरोपियों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था। जब अगले दिन तक मुकेश का कोई पता नहीं […]



