हाथरस भगदड़ कांड: 121 मौतों के जिम्मेदार पाए गए आयोजक और पुलिस… न्यायिक जांच रिपोर्ट में भोले बाबा को क्लीन चिट
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 2 जुलाई 2024 को हुए भीषण भगदड़ कांड में 121 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। इस हादसे की न्यायिक जांच पूरी हो चुकी है और आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट को कैबिनेट में पेश किया गया, और इसे सदन में रखने की मंजूरी भी मिल गई है। रिपोर्ट में आयोजकों की लापरवाही पर सवाल जांच रिपोर्ट के अनुसार, इस भगदड़ के लिए मुख्य रूप से सत्संग के आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया गया है। आयोजकों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, एसआईटी (SIT) […]



