भारत–अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील: पीयूष गोयल ने कहा – जीरो ड्यूटी से एक्सपोर्ट को बूस्ट, किसानों और उद्योग को बड़ा फायदा

  दिल्ली।भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर एक अहम फ्रेमवर्क सामने आया है, जिसे दोनों देशों के बीच होने वाली व्यापक ट्रेड डील की मजबूत नींव माना जा रहा है। इस समझौते पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसे भारत के भविष्य के लिए दूरदर्शी कदम बताया है। पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते में किसानों और घरेलू हितों की पूरी सुरक्षा की गई है। उन्होंने इसे देश के लिए उत्साहजनक बताते हुए कहा कि यह दिन भारत की आर्थिक यात्रा में ऐतिहासिक साबित होगा। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत संबंधों और […]

राष्ट्रपति के समक्ष बास्तानार के युवाओं ने ‘गौर नृत्य’ से बिखेरे अद्भुत लोक-रंग

रायपुर।शनिवार का दिन बस्तर के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के शुभारंभ अवसर पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर की आदिम संस्कृति का सजीव और जीवंत स्वरूप प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस गरिमामयी अवसर पर बास्तानार क्षेत्र के आदिवासी युवाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व-प्रसिद्ध ‘गौर नृत्य’ ने पूरे परिसर को ढोल की थाप और घुंघरुओं की झनकार से गुंजायमान कर दिया। राष्ट्रपति ने इस मनोहारी प्रस्तुति का तन्मयता से अवलोकन करते हुए बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को निकट से महसूस किया। बास्तानार के युवाओं द्वारा प्रस्तुत यह नृत्य केवल एक सांस्कृतिक प्रदर्शन भर नहीं था, बल्कि […]

जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन

  रायपुर।बस्तर पंडुम के शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बस्तर की माटी की सुगंध और आदिम जनजातीय परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और कारीगरों से प्रदर्शित कलाओं एवं उत्पादों की विस्तृत जानकारी ली। राष्ट्रपति मुर्मु ने बस्तर पंडुम को आदिवासी विरासत को संजोने और उसे पूरी दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने एक-एक कर ढोकरा हस्तशिल्प कला, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस कला, लौह शिल्प, जनजातीय वेश-भूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, बस्तर की जनजातीय चित्रकला, स्थानीय व्यंजन तथा लोक चित्रों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी का […]

भाजपा की रितु तावड़े होंगी मुंबई की मेयर , शिवसेना शिंदे गुट के संजय घाटी डिप्टी मेयर बने

मुंबई। मुंबई में बीएमसी मेयर चुनाव को लेकर तस्वीर आज साफ हो गई. शिवसेना शिंदे गुट के साथ गठबंधन पर मुहर लगाते हुए बीजेपी ने मेयर पद के लिए सीनियर नगरसेवक रितु तावड़े के नाम का ऐलान कर दिया. मुंबई में उप महापौर का पद शिवसेना शिंदे के खाते में जाएगा. पार्टी ने संजय घाटी को अपना उम्मीदवार बनाया है. दोनों ही प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा दाखिल किया. रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कारपोरेटर हैं और तीन बार अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीत चुकी हैं. बीजेपी ने रितु तावड़े को उम्मीदवार बनाकर 3M कार्ड खेला है, वो मराठी है, महिला हैं और सीनियर होने […]

Breaking : राजधानी के भनपुरी के डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में दूर-दूर तक दिख रहा धुंआ, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

रायपुर।राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में डामर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग बहुत तेज़ी से फैली और आस-पास के औद्योगिक क्षेत्र में धुआँ व लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं। इस हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। उरला थाना पुलिस और स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे, और आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। घटना के समय किसी भी व्यक्ति के घायल होने या मौत की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि प्रशासन जांच में जुटा है।  

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर, नक्सलवाद पर करेंगे हाई लेवल बैठक

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम 4:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री निजी होटल के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार 8 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे से लगातार कई अहम बैठकों में शामिल होंगे। दोपहर बाद शाम 5 बजे तक नक्सलवाद को लेकर हाई लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में वामपंथी […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का किया शुभारंभ, लोककलाओं का दिखा संगम

जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं को नजदीक से देखेंगी। आयोजन स्थल पर विशाल और भव्य मंच तैयार किया गया है। मंच और परिसर को आदिवासी कला, पारंपरिक प्रतीकों, रंगों से संवारा गया है। जिससे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रूप में पेश किया जा सके। बस्तर पंडुम के तहत कई जनजातियों के पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, वाद्ययंत्र, वेशभूषा और रीति-रिवाजों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। राष्ट्रपति के स्वागत, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और […]

आज देशभर में कैब सेवाएं प्रभावित, ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

  दिल्ली। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवर शनिवार को देशभर में हड़ताल पर हैं। ड्राइवरों ने इसे ऑल इंडिया ब्रेकडाउन नाम दिया है, जिसके तहत वे अपने मोबाइल ऐप बंद रखेंगे। इसका असर कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी सेवाओं पर पड़ सकता है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। इस हड़ताल का आह्वान तेलंगाना गिग वर्कर्स यूनियन और अन्य ड्राइवर संगठनों ने किया है। यूनियन का आरोप है कि कैब कंपनियां न तो न्यूनतम किराया तय कर रही हैं और न ही ड्राइवरों के लिए कोई स्पष्ट नियम बनाए गए हैं, जिससे उनका लगातार शोषण हो रहा है। ड्राइवर संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय […]

Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को कुचला, 6 की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस भीषण हादसे में सोनू (औरैया), देवेश (बस्ती), अस्लम (कन्नौज), संतोष (दिल्ली) सहित छह लोगों की मौत हो गई। दो अन्य यात्रियों की शिनाख्त अभी जारी है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया […]

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 48 घंटों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, कई जगह बूंदाबांदी की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में आगामी 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। तापमान में गिरावट के चलते रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में गिरावट के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। 7 […]