अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले में शामिल रहे ज्ञानेश कुमार बने नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त, राजीव कुमार की लेंगे जगह, जानिए कब तक रहेगा कार्यकाल
नई दिल्ली। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले में शामिल रहे ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) नियुक्त किया गया है। वे नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले सीईसी हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक है। उनके कार्यकाल के दौरान ही अगले आम चुनाव घोषणा हो सकती है। सीईसी राजीव कुमार मंगलवार को सेवानिवृत्त होंगे। 1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे राजीव कुमार की जगह लेंगे। इससे पहले ज्ञानेश चुनाव आयुक्त थे और गृह मंत्रालय में अमित शाह के साथ काम कर […]



