राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आज ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ,राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल

० जनजातीय कला और परंपरा का उत्सव है बस्तर पंडुम रायपुर।राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ ‘बस्तर पण्डुम-2026‘ का 7 फरवरी 2026 को शुभारंभ करेंगी। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 9 फरवरी तक आयोजित होगा। जनजातीय समाज के इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ जनजातीय जीवनशैली, मान्यताओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत सहेजने और प्रदर्शित करने का पर्व है। बस्तर पण्डुम लोककला और संस्कृति तथा स्थानीय परंपराओं से जुड़ा उत्सव है। यह उत्सव बस्तर जनजातीय बस्तर पण्डुम जानजातीय समुदाय की पहचान, गौरव और उनकी समृद्ध परंपरा को प्रोत्साहित करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। इस उत्सव के माध्यम से बस्तर अंचल की सांस्कृतिक को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। छत्तीसगढ़ शासन के […]

आज का राशिफल 7 फरवरी : मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातको का सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशि,कठिन फैसलों को भी साहस के साथ लेंगे आज आपकी खुद की शक्ति और स्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता बहुत कमाल की रहेगी। मंगलदेव के शुभ प्रभाव से आप कठिन फैसलों को भी साहस के साथ लेंगे। हालांकि, हर चीज को अपने नियंत्रण में रखने की जिद मन में बेचैनी पैदा कर सकती है; लचीलापन ही आज आपकी असली जीत सुनिश्चित करेगा। प्रोफेशनल मामले पर आपकी कूटनीतिक समझ अधिकारियों को प्रभावित करेगी। वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए दूसरों की विशेषज्ञ सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सेहत के प्रति सजग रहें और पर्याप्त जल का सेवन करें। प्रेम संबंधों में अपनी चलाने के बजाय पार्टनर की […]

आज का पंचांग 7 फरवरी : आज कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

शनिवार का यह दिन न्याय के देवता शनि देव की कृपा पाने का एक विशेष अवसर है। शनि देव अनुशासन और कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आज आप अपने धैर्य और परिश्रम से कार्यों का बेहतर संचालन करने में सक्षम होंगे, जिससे सफलता मिलने की पूरी संभावना है। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: कृष्ण षष्ठी – रात्रि 02:54 बजे तक (08 फरवरी) योग: शूल – रात्रि 11:41 बजे तक करण: गरज – दोपहर 02:01 बजे तक करण: वणिज – रात्रि 02:54 बजे तक (08 फरवरी) सूर्य और चंद्रमा की स्थिति सूर्योदय का समय: प्रातः 07:06 बजे सूर्यास्त का समय: सायं 06:05 बजे चंद्रोदय का समय: रात्रि 11:27 बजे चंद्रास्त का […]

रायपुर में 20 से 24 फरवरी तक लगेगा भव्य व्यापार एक्सपो,व्यापारियों और उद्योगपतियों को मिलेगा बड़ा मंच

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आगामी 20 से 24 फरवरी 2026 तक भव्य व्यापार एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के छत्तीसगढ़ चैप्टर के तत्वावधान में आयोजित होगा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने कहा कि यह व्यापार एक्सपो प्रदेश के व्यापारियों, उद्योगपतियों और उद्यमियों के लिए बड़ा मंच साबित होगा। एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यापारी, कंपनियाँ और स्टार्टअप अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, नए व्यवसायिक अवसर उपलब्ध कराना तथा स्थानीय व्यापार को राष्ट्रीय स्तर से जोड़ना बताया जा […]

कुंभ मेला में दंडी स्वामी करेंगे 13 फरवरी को सरस्वती यज्ञ, छात्र-छात्रा होंगे शामिल

  राजिम। कुंभ कल्प मेला में श्री चक्रमहामेरू पीठाधीश्वर सच्चिदानंद तीर्थ दंडी स्वामी की कुटिया में 13 फरवरी को सुबह 9 बजे से 11:00 बजे तक मां सरस्वती यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित श्रद्धालु भाग लेंगे। इस मौके पर प्रसादी वितरण किया जाएगा। दंडी स्वामी महाराज जी ने बताया कि इस पवित्र यज्ञ का उद्देश्य भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना तथा समाज, परिवार व राष्ट्र के लिए एक आदर्श नागरिक का निर्माण करने के साथ-साथ धर्म, अध्यात्म व नैतिकता का विकास करना है और उनके आत्म-सम्मान को विकसित करना है तथा संस्कृति का परिचय कराना है। यज्ञ के माध्यम से बच्चों को अपने धर्म […]

भगवान श्री राजीवलोचन : प्रतिदिन तीन बार बदलता है स्वरूप, सुबह बाल्य, दोपहर युवा तथा शाम को प्रौढ़ावस्था में होते है दर्शन

राजिम। पवित्र तीन नदियों के संगम तट पर स्थित राजिम को हरि और हर की नगरी कहा जाता हैं। इनके अनन्य नाम सुनने को मिलते हैं जैसे कमलक्षेत्र, पद्मावतीपुरी, देवपुरी, छोटा काशी, राजीव नगर, राजिम इत्यादि। प्रचलित कथा के अनुसार बताया जाता है कि सत्ययुग में राजा रत्नाकर हुए। उन्होंने सौ यज्ञ किया जैसे ही यज्ञ करते राक्षस गण आकर उसमें व्यवधान डाल देते थे। साधु संतो को प्रताड़ित करते थे और यज्ञ सम्पन्न होने में विघन डालते। राजन बहुत दुखी हो गये और भगवान विष्णु को याद करने लगे। उसी समय विष्णु जी बैकुंठ लोक छोड़कर त्रिकूट पर्वत में गज और ग्राहा की लड़ाई को शांत कराने के लिए […]

अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल, एक क्लिक में होगा ऑनलाइन भुगतान

  रायपुर।छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली बिल सीधे उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा। उपभोक्ता इस बिल को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे। खास बात यह है कि व्हाट्सएप पर ही एक क्लिक में बिल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा शुरू की गई है। व्हाट्सएप संदेश कंपनी की ऑफिशियल वेरीफाइड आईडी से भेजा जाएगा, जिस पर ब्लू टिक रहेगा, ताकि उपभोक्ता किसी भी तरह की धोखाधड़ी से सुरक्षित रहें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और ऊर्जा सचिव एवं डिस्ट्रीब्यूशन […]

डीजीसीए ने बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की दी स्वीकृति,छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

रायपुर।भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस स्वीकृति के साथ अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हवाई सेवाएँ उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा मिलने से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में […]

स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की ० स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत प्रमुख विकास कार्यों, प्राधिकरण मद से निर्माणाधीन कार्यों के अनुमोदन, प्रावधानित बजट तथा नवीन स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरना एथनिक रिसॉर्ट जशपुर को प्रदान किया ग्रीन लीफ अवॉर्ड

० भारत सरकार के जल शक्ति और पर्यटन मंत्रालय द्वारा दिया गया है यह अवार्ड ० पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों को दी बधाई रायपुर।छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। जशपुर स्थित सरना एथनिक रिसॉर्ट को रिसॉर्ट एवं परिसर में स्वच्छता तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के मानकों पर पूर्णतः उपयुक्त पाए जाने पर वर्ष 2025-26 हेतु प्रतिष्ठित ग्रीन लीफ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पुरस्कार को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य को प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पर्यटन […]