मंगल कार्बन पर प्रशासन की कार्रवाई, प्लांट को किया सील, ब्लास्ट के बाद लिया एक्शन

  रायगढ़। रायगढ़ के मंगल कार्बन प्लांट में हादसे 9 माह की बच्ची समेत 7 लोग झुलस गए थे। इस मामले में घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी जांच में पहुंचे और कई तरह की लापरवाही पाए जाने के बाद प्लांट को बंद कराया गया है। साथ ही घटना की सूचना पर आरोपी प्लांट मैनेजर समेत 2 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बानीपाथर में मंगल कार्बन प्लांट में हुए हादसे को लेकर औद्योगिक स्वास्थ्य एंव सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां मामले में जांच करने पर पाया गया कि फार्नेस ठंड होने से पहले ही उसके गेट […]

राजगीर में दर्दनाक घटना : चार जैन सैलानियों की रहस्यमयी मौत, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

  राजगीर। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। दिगंबर धर्मशाला के एक कमरे में चार जैन सैलानियों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना राजगीर थाना क्षेत्र की दिगंबर धर्मशाला में घटी। मृतक जैन धर्म के अनुयायी थे और 31 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर राजगीर आए थे। स्थानीय लोगों और अन्य पर्यटकों में चार शवों के मिलने के बाद भय और दहशत का माहौल फैल गया। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस कमरे को पूरी तरह से […]

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ जारी, 3 नक्सली को किया ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह से नक्सली और सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में 3 नक्सलियों के मारे जाने और मुठभेड़ स्थल से AK-47 और एक इंसास राइफल बरामद होने की भी खबर सामने आ रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टी होना बाकी है. दोनों तरफ से लगातार रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता सी-60 ने नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन शुरू किया था. अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में सर्चिंग और डोमिनेटिंग ऑपरेशन के दौरान उन्हें नक्सलियों की मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिले. इसके बाद से ही लगातार पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. […]

रिटायर्ड डीआईजी कमलोचन कश्यप को मिली संविदा नियुक्ति,बनाए गए पीएचक्यू में ओएसडी

  रायपुर। रिटायर्ड डीआईजी कमलोचन कश्यप को सरकार ने एक साल के लिए संविदा नियुक्ति दी है। उन्हें पीएचक्यू में ओएसडी बनाया गया है।

CG Accident : राजधानी के सिविल लाइन में ट्रेलर ने स्कूली बच्चों को लिया चपेट में, स्कूटी के उड़े परखच्चे, दो की मौत

रायपुर। सिविल लाइन में 2 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है, ट्रेलर वाहन ने अपने चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक राजभवन-सीएम हाउस रोड में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए है। वाहन ट्रैफिक पुलिस की बताई जा रही है, हादसे के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही पुलिस के क्रेन वाहन (टो ट्रक) ने छत्तीसगढ़ क्लब के सामने सेंट्रल बैंक रोड पर मोड़ पर स्कूटी को तेज ठोकर मारा। यह अंधा मोड़ भी है। इसमें लड़के की मौत हुई है और लड़की की हालत गंभीर है। ट्रक का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया।  

छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिन में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का हुआ निर्माण

० प्रधानमंत्री आवास केवल मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नींव हैं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर।प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर सुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिणामोन्मुख प्रशासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। निर्णय के परिपालन में राज्य के सभी जिलों के सतत, संगठित एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है।चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की […]

प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय

० शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की अहम भूमिका ० मुख्यमंत्री साय प्रेस क्लब रायपुर के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है। यह देश के पुराने एवं प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों में से एक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी […]

राजधानी में 8 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी, टैक्सी ड्राइवर ने अपहरण कर किया दुष्कर्म

रायपुर।राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की बच्ची का अपहरण कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर नवीन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नवीन सोनी ने तेलीबांधा इलाके की दो मासूम बच्चियों को अपनी कार में घूमने का लालच दिया। आरोपी की बातों में आकर 8 साल की मासूम और उसकी 11 साल की सहेली कार में बैठ गईं। थोड़ी देर बाद आरोपी ने रास्ते में ही 11 साल की बड़ी बच्ची को कार से नीचे […]

प्रभात मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की राजभाषा को और ज्यादा सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शासन की ओर से प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसे लेकर संस्कृति विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन ने अपने निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रभात मिश्रा को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। शासन के इस फैसले को राजभाषा के प्रचार-प्रसार और शासकीय कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने की […]

आज का राशिफल 6 फरवरी : वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए अवसर का लाभ उठाने वाला दिन, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि, आपकी मेहनत को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुशासन और जिम्मेदारी से भरा रहने वाला है। उच्च के मंगलदेव की कृपा से आपके भीतर एक ऐसी ऊर्जा रहेगी कि आप चुनौतीपूर्ण कार्यों को भी समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी एकाग्रता आज सबको प्रभावित करेगी। हालांकि, ध्यान रहे कि चीजों के धीमे होने पर आप अधीर न हो जाएं या दूसरों पर बहुत ज्यादा सख्त न हों, वरना तनाव बढ़ सकता है। करियर में आपकी मेहनत को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। फाइनेंस की बात करें तो आज बजट बनाने और खर्चों की समीक्षा करने का दिन है। आज आपकी सेहत […]