थर्मल पॉवर प्लांट से उत्पन्न फ्लाईएश का उपयोग पर्यावरण अनुकूल तरीके से सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उद्योग की – अंकित आनंद

० फ्लाईएश नोटिफिकेशन-2021 पर चर्चा हेतु पर्यावरण मण्डल की बैठक – सभी बडे़ थर्मल पॉवर प्लांट के प्रतिनिधि शामिल ० पर्यावरण मंत्री के निर्देश पर पर्यावरण मण्डल द्वारा तैयार पोर्टल से फ्लाईएश वाहनों की निगरानी रायपुर। फ्लाईएश नोटिफिकेशन-2021 के विभिन्न प्रावधानों के पालन एवं उद्योगांे द्वारा की जा रही कार्यवाही के मूल्यांकन के लिये प्रदेश के सभी थर्मल पॉवर प्लांट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन आज नवा रायपुर में अंकित आनंद, सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मण्डल के सदस्य सचिव, पी. अरूण प्रसाद भी उपस्थित थे। बैठक में अंकित आनंद, सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग […]

Hemant Soren oath Ceremony: चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन,14वें सीएम के रूप में ली शपथ, इंडिया ब्लॉक के दिग्गज बने साक्षी

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद थे।   विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटें हासिल कर शानदार जीत हासिल की, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए […]

जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० जनजातीय समुदायों के समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक योजनाएं हैं संचालित ० मुख्यमंत्री ने जनजातीय अस्मिता, अस्तित्व और विकास विषय पर आयोजित संगोष्ठी को किया संबोधित रायपुर। जनजातीय समाज का इतिहास धरती पर मनुष्य के पहले पदचाप के साथ जुड़ा हुआ है। जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है। भगवान राम ने छत्तीसगढ़ में ही वनवास बिताया, यहीं पर उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर खाए। जनजातीय अस्मिता का प्रश्न भारत की सनातन परंपरा की अस्मिता से जुड़ा हुआ प्रश्न है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जनजातीय अस्मिता, अस्तित्व और विकास विषय पर आयोजित […]

प्रियंका गांधी के लिए फोटोग्राफर बने राहुल गांधी, सीढ़ियों पर रोककर ली बहन की तस्वीर, संसद में दिखी भाई-बहन की अनोखी बॉन्डिंग

दिल्ली। वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जब पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया, तो उनके बड़े भाई राहुल गांधी का अनोखा अंदाज सबके आकर्षण का केंद्र बन गया। शपथ ग्रहण के लिए प्रियंका जब संसद भवन की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी राहुल ने उन्हें अचानक रोक दिया और उनकी फोटोज लीं। यह देखकर साथ में खड़े अन्य नेता भी मुस्कुराने लगे। राहुल ने कहा, “स्टॉप… स्टॉप” जैसे ही प्रियंका ने सीढ़ियां चढ़ना शुरू कीं, राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, “स्टॉप… स्टॉप!”। प्रियंका रुक गईं और चौंककर भाई की ओर देखने लगीं। तभी राहुल ने अपनी जेब से मोबाइल निकाला और बोले, “मुझे भी एक फोटो […]

कई बड़ी वारदातों में शामिल 25 लाख के इनामी नक्सली को उसके साथियों ने ही उतारा मौत के घाट

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में कुख्यात नक्सली को उसके ही साथियों ने मौत के घाट उतारा है. मृतक छोटू खैरवार 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली था और वह बलरामपुर में कई नक्सल वारदातों में शामिल रहा है. उसका शव झारखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमगांव जंगल से बरामद किया गया है. यह घटना छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे झारखंड के लातेहार जिले की है. बताया जा रहा कि माओवादियों के आपसी विवाद में कुख्यात नक्सली छोटू खैरवार की हत्या हुई है.  

जन्मदिन पर नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिलाई ने पद की गोपनीयता की शपथ

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव में नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगणों और विधायकों ने सोनी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। विधायक सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सुनील सोनी की आवाज मजबूत रहेगी और वह क्षेत्र की जनता के हित में काम करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ी राजभाषा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि […]

सराईपाली बसना में बीती रात हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, तीन की मौके पर ही मौत

पिथौरा। सराईपाली बसना में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. नेशनल हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफतार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक बसना थाना अंतर्गत गांव के रहने वाले थे. तीनों एक ही बाईक पर सवार थे और पिकअप वाहन को ओवर टेक कर आगे निकल रहे थे. इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित […]

Blast in Delhi: दिल्ली के प्रशांत विहार में मिठाई की दुकान के पास स्कूटर में हुआ जोरदार धमाका, मौके पर मिला सफेद पाउडर

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनी गई है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11.48 बजे पुलिस को प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि मिठाई की दुकान के पास एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है।   अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस […]

अजमेर शरीफ दरगाह के नीचे शिव मंदिर होने का दावा, कोर्ट ने सरकार और ASI को जारी किया नोटिस

  अजमेर। अजमेर शरीफ दरगाह को लेकर एक नया विवाद सामने आया है जिसमें हिंदू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता ने दरगाह के सर्वेक्षण की मांग की है। उनका दावा है कि यह दरगाह सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का मकबरा नहीं बल्कि एक शिव मंदिर था। इस मामले को लेकर अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है और अब इस पर आगे की सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। मामले का विवरण: विष्णु गुप्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि अजमेर शरीफ दरगाह जो सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का मकबरा है असल में एक हिंदू शिव मंदिर था। गुप्ता का दावा है कि जैसे काशी और मथुरा में […]

लोकसभा में नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनीं प्रियंका, दोहराया गया 71 साल पुराना इतिहास

दिल्ली। प्रियंका गांधी ने सांसद के रूप में शपथ ले ली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही देश की संसद में गांधी परिवार के एक और सदस्य का प्रवेश हो गया है। प्रियंका गांधी नेहरू परिवार की 16वीं सदस्य हैं जो लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। देश के संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब लोकसभा में गांधी परिवार का कम से कम एक सदस्य न पहुंचा हो। ऐसे भी मौके आए हैं जब गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े 5-5 सदस्य लोकसभा में एक साथ पहुंचे। मौजूदा लोकसभा में राहुल गांधी के बाद उनकी बहन प्रियंका भी संसद पहुंच गईं। राहुल और प्रियंका […]