4 अप्रैल से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह: बस्तर पंडुम’ में होंगे शामिल, रायपुर में लेंगे बैठक
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन बाद यानि 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयेंगे। वे चार अप्रैल की शाम या रात तक रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर में ही रात में ठहरेंगे। इसके बाद दूसरे दिन पांच अप्रैल को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा जाएंगे। वहां पर मां दंतेश्वरी का दर्शन करेंगे। इसके बाद ‘बस्तर पंडुम’ के समापन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका भी शामिल होंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पद्मश्री, नेशलन अवार्डी भी शामिल होंगे। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि तीन से पांच अप्रैल तक होने वाले बस्तर पंडुम में सुकमा दंतेवाड़ा, नारायणपुर के दस-दस गांव के सरपंचों को बुलाया गया […]



