आज का पंचांग 1 अप्रैल : आज दमनक चतुर्थी और नवरात्रि व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति चैत्र 11, शक संवत 1946, चैत्र शुक्ल, चतुर्थी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 19, शव्वान 02, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 33 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 07 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंीा योग प्रातः 09 बजकर 48 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। वणिज करण सायं 04 बजकर 08 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 30 मिनट तक मेष उपरांत वृष […]

लोकमाता अहिल्यादेवी के जीवन चरित्र को आत्मसात करना होगा : रामदत्त चक्रधर

० रायपुर में अहिल्या देवी होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह का समापन कार्यक्रम संपन्न ० लोकमाता अहिल्यादेवी ने राष्ट्र को एकात्मता के सूत्र में पिरोया : रामदत्त चक्रधर रायपुर। लोकमाता अहिल्यादेवी होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह आयोजन समिति छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा सोमवार को रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर ने कहा हमारे देश ने समय-समय पर कई प्रतिकूलताओं का सामना करते हुए भी कई गौरवशाली कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह इस पवित्र भूमि में जन्म लेने वाली महान विभूतियों, संत व समाज सुधारकों के कृतित्व का परिणाम है। लोकमाता […]

बस्तर पण्डुम : बस्तर के लोकगीत, राम की कथा और संस्कृति: बस्तर अब संस्कृति के रास्ते चलेगा विकास की ओर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० दंतेवाड़ा में गूंजेगा बस्तर के राम – डॉ. कुमार विश्वास सुनाएंगे ‘बस्तर के राम’ की अनुपम कथा ० बस्तर पंडुम 2025 के उ‌द्घाटन दिवस में होगा कार्यक्रम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल रायपुर।बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा “बस्तर के राम” कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला यह आयोजन, बस्तर क्षेत्र में शांति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए सोपान तय करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “बस्तर पंडुम 2025” को बस्तर की आत्मा से जुड़ा एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताते हुए कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की अस्मिता, आस्था और आकांक्षाओं का […]

नया रायपुर : स्मार्ट सिटी से अब ‘स्मार्टली कनेक्टेड सिटी’ की ओर , पीएम मोदी ने दी नया रायपुर को ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात

० छत्तीसगढ़ का नया रायपुर, जो अब तक स्मार्ट सिटी के रूप में पहचाना जाता था, आज एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुका है – “स्मार्टली कनेक्टेड सिटी” के रूप में रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभट्टा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ कर नया रायपुर को भारतीय रेल नेटवर्क से सीधे जोड़ने की ऐतिहासिक शुरुआत की। इस नई मेमू सेवा के शुरू होने से अब रायपुर रेलवे स्टेशन से मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री होते हुए नया रायपुर तक की यात्रा सीधी, सहज और मात्र 10 रुपये में संभव हो गई है। […]

छग के स्वप्नदृष्टा स्व.बिसाहू दास महंत की जयंती पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पिता स्व.बिसाहू दास महंत की जयंती के अवसर पर स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित। डॉ. महंत ने कहा कि, पिता स्व. बिसाहू दास महंत के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के चलते समाज सेवा, जनसेवा के कार्य करने का हरसंभव प्रयास करता हूँ, और नाम के अनुरूप चरणों का दास बने रहने के कार्य करता हूँ। बता दें बिसाहू दास महंत मध्य प्रदेश के लिए एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे मध्यप्रदेश की प्रथम केबिनेट के मंत्री रहे हैं, वह राज्य में कांग्रेस द्वारा निर्मित सबसे सफल विधायक थे, और उन्होंने बाराद्वार का प्रतिनिधित्व किया, कोषा को व्यापार और राष्ट्रीय पटल के […]

राजधानी में बढ़ती गर्मी के कारण बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 7 बजे से लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी इन के कारण छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संस्थान ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खोलने के आदेश दिए गए हैं । इसके साथ ही दो पाली में चलने वाले स्कूलों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में स्कूलों की दूसरी पाली अब 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच संचालित होगी। बता दें कि,छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संस्थान ने इस संबंध में आदेश […]

CG Principal suspended : काम में लापरवाही और मनमानी पर कोटा एसडीएम ने प्रधानपाठक को किया निलंबित

  बिलासपुर। पिछले कुछ समय से लगातार जिला शिक्षा विभाग के द्वारा काम में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के प्रधान पाठक को काम में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम कोटा की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि शिव तराई का प्रधान पाठक बहादुर सिंह काम में लापरवाही और मनमानी करता था जिसकी वजह से लगातार इसकी शिकायतें जिला शिक्षा विभाग के पास पहुंच रही थी। जिसके बाद सोमवार को रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक के निलंबन का आदेश […]

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत ,बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अगले 48 घंटों में मौसम बदलने वाला है। 1 अप्रैल के बाद छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा। 2 और तीन अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बदलाव की संभावना जताई है। 1 और 2 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। 2 अप्रैल के बाद बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस वजह से कुछ क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक […]

दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 25 लाख रुपए की इनामी महिला माओवादी रेणुका ढेर

दंतेवाड़ा।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए की इनामी महिला माओवादी को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की सदस्य रेणुका उर्फ बानु को मार गिराया है। रेणुका के सर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना और बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार की ओर सुरक्षाबलों को माओवाद विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज […]

“संगठनात्मक रणनीति ने दिलाई चुनावी सफलता”

  जीवन एस साहू गरियाबंद। गरियाबंद जिले में भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा ने इन चुनावों में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करते हुए अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की है। इस सफलता से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का संगठन और चुनावी रणनीति प्रदेशभर में मजबूत होती जा रही है। निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों ने जनता के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाई और विश्वास जीता। पार्टी की इस जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ा है और यह भाजपा के लिए आगामी चुनावों में और भी मजबूत स्थिति की ओर इशारा […]