अयोध्या : आज से रामनवमी के उल्लास में डूब जाएगी रामनगरी, आठ हजार मंदिरों में गूंजेगा बधाई गान, होगा राम का गुणगान
अयोध्या। महाकुंभ मेले के बाद अब रामनगरी में रामनवमी मेले का उल्लास छलकने लगा है। रविवार से नौ दिवसीय रामनवमी मेले का शुभारंभ हो रहा है। अयोध्या रामजन्मोत्सव के उल्लास में लीन होने को तैयार है। रामनगरी मेले में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। रामनगरी के आठ हजार मंदिरों में कथा-प्रवचनों से राम का गुणगान होगा तो बधाई गान भी गूंजेगा। रामनवमी मेले के लिए श्रद्धालुओं का आगमन भी शुरू हो गया है। शनिवार को चैत्र अमावस्या पर एक लाख भक्तों ने सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ महादेव का पूजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पीपल वृक्ष का पूजन कर पति की लंबी उम्र […]



