पूर्व सीएम बघेल के यहां सीबीआई की रेड के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प, सर्मथकों ने किया हंगामा

रायपुर। आज सुबह सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर दबिश दी है। बताया जा रहा है रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह से सीबीबाई की अधिकारी पहुंचे हुए हैं। जिसके बाद अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई तीन स्थित बंगले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ धीरे-धीरे यहां जमा हो रही है। बंगले के चारों ओर बैरिकेट्स लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाल एक व्यक्ति और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बताया शख्स सर्मथकों को लेकर अंदर जा रहा […]

South Korea Forest Fire: दक्षिणी क्षेत्रों के जंगलों में लगी भीषण आग से अब तक 16 लोगों की मौत, 19 घायल

  सियोल। दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में शुष्क मौसम और तेज हवाओं के चलते लगी आग से अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आग से 19 लोग घायल हुए हैं। अंडोंग शहर और अन्य दक्षिण-पूर्वी कस्बों के अधिकारियों ने मंगलवार को लोगों को अपने घर छोड़ने का आदेश दिया, क्योंकि अग्निशामक दल शुष्क हवाओं के कारण कई क्षेत्रों में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। आग से करीब 43,000 एकड़ से अधिक भूमि जल गई है। इसके अलावा, उइसोंग में 1,300 साल पुराना एक बौद्ध मंदिर गौंसा भी आग से नष्ट हो गया। हालांकि, […]

Ayodhya Ram Mandir: राम नवमी पर राम मंदिर को लेकर सामने आई बड़ी खबर, भक्तों को देखने को मिलेगा अद्धभुत नज़ारा

  अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें एक बड़ी खबर सामने आई। दरअसल,रामनवमी के अवसर पर भगवान रामलला को स्थाई रूप से सूर्य तिलक किया जाएगा। आगामी 20 वर्षों तक हर राम जन्मोत्सव पर सूर्य द्वारा भगवान रामलला का तिलक किया जाएगा, और यह कार्यक्रम देश-विदेश में प्रसारित किया जाएगा, जिससे यह एक ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन बन जाएगा। राम मंदिर के चारों द्वार पर महापुरुषों के नाम होंगे अंकित राम मंदिर के निर्माण में एक और महत्वपूर्ण पहलू है कि मंदिर के चारों द्वार का नाम उन महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। इस घोषणा […]

पटवारी ने किसान से लिया घुस,वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों ने SDM से की शिकायत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में आए दिन सरकारी कर्मचारियों के रिश्वत लेने के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से एक पटवारी का किसान से रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पटवारी किसान से घूस लेते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फुट चुका हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि, पटवारी बिना पैसे के कोई भी सरकारी काम नहीं करता। पंजीयन, त्रुटि सुधार जैसे मामलें में भी ग्रामीणों से मोटी रकम वसूली जाती है। ग्रामीणों ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ SDM से शिकायत की है। यह मामला इस समय चर्चा का […]

आज बेंगलुरु में निवेशकों संग मुख्यमंत्री की बैठक, छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश का नया औद्योगिक और निवेश हब बनाने के लिए बेंगलुरु में आज ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन आयोजित हो रहा है। प्रतिष्ठित होटल ताज वेस्ट एंड में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देश-विदेश के उद्योगपतियों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और निवेशकों से संवाद करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, आईटी, टेक्सटाइल, फार्मा और मेडिकल डिवाइसेज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रस्तुत किया जाएगा। *इस कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें देश-विदेश की शीर्ष कंपनियों के प्रतिनिधि, स्टार्टअप संस्थापक और औद्योगिक संगठनों के अधिकारी शामिल हैं। *दोपहर बाद, देश के प्रमुख उद्योगपति मुख्यमंत्री को अपने निवेश प्रस्ताव सौंपेंगे और […]

बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन – गुणवत्ता और उत्कृष्टता की नई पहचान

  ० दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली ISO सर्टिफाइड ट्रेन बनी बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस रायपुर। भारतीय रेलवे की प्रगतिशील और आधुनिक ट्रेन सेवा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ है, जो उच्चतम गुणवत्ता मानकों, उत्कृष्ट प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री संतुष्टि का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल इस ट्रेन की विश्वसनीयता को बढ़ाती है, बल्कि भारतीय रेलवे की नवाचार और सेवा सुधार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। क्या है ISO 9001:2015 प्रमाणन – ISO 9001:2015 एक वैश्विक मानक है, जिसे गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (Quality Management System – QMS) के लिए लागू किया […]

आज का राशिफल 26 मार्च : सुनफा योग के संयोग से मेष, वृषभ और कर्क राशि के लिए रहेगा लाभदायक दिन, जानें आज का भविष्यफल

​मेष राशि, अच्छी खबर मिलेगी मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं अथवा मनोरंजक पल बिता सकते हैं। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ वक्त बिताने का अवसर निकालेंगे। नौकरी में दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी पारिवारिक विषयों से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। मूंग दाल का दान करें अथवा शिवलिंग पर मूंग दाल अर्पित करें। ​वृषभ राशि,कमाई में वृद्धि होगी वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आनंद में वृद्धि […]

आज का पंचांग 26 मार्च : आज चैत्र द्वादशी तिथि, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति चैत्र 05, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, द्वादशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 13, रमजान 25, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 30 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 02 बजकर 45 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 15 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ […]

CG Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के घर CBI ने मारा छापा, उनके करीबियों के ठिकानों पर भी चल रही कार्रवाई

रायपुर/भिलाई।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब आज तड़के CBI की रेड पड़ी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह अधिकारियों ने दबिश दी है। सूत्रों की मानें तो महादेव सट्टा एप, शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में पूछताछ उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके सहयोगियों के घर भी CBI की टीम पहुंची है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान भूपेश के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा के घर भी जांच की जा रही है। वहीं पूर्व IAS अनिल टूटेजा और IPS आरिफ शेख के घर भी IPS अभिषेक पल्लव के भिलाई […]

Kunal Kamra: ‘मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश’, कुणाल कामरा ने नया वीडियो जारी करके फिर शिवसेना पर कसा तंज

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक बार फिर शिवसेना पर तंज कसा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कुणाल कामरा कह रहे हैं कि विकसित भारत का नया एंथम सुनिए। इसके बाद वे एक गाना गाते हैं। उनके इस वीडियो में शिवसेना कार्यकर्ताओं को हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ करते हुए दिखाया गया है। कुणाल कामरा वीडियो में गाना गा रहे हैं कि हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में है अंधविश्वास, देश का सत्यानाश। होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर पुलिस के पंगे चारों ओर, एक दिन, मन में नाथूराम, हरकत आसाराम, हम […]