रायगढ़ में दो सगी बहनों की एनीकेट में डूबने से मौत,हादसा या ख़ुदकुशी? पुलिस कर रही जांच , CM ने भी किया Tweet

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पचधारी एनीकट में दो युवतियों की लाश मिलने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों युवतियां सगी बहनें थीं और पारिवारिक विवाद के कारण सोमवार देर रात घर से निकली थीं। मंगलवार सुबह उनकी लाश एनीकट में तैरती हुई मिली, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मामला खुदकुशी का हो सकता है। मृतक बहनों की पहचान की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात एक बहन का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद वह गुस्से में घर से बाहर चली गई। उसकी छोटी बहन […]

साहू समाज के स्वाभिमान और सांस्कृतिक धरोहर को मिला नया आयाम: 1009वीं जयंती पर माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट

० छत्तीसगढ़ से निकली आस्था की गूंज, देशभर में गूंजेगा माता कर्मा का संदेश – मुख्यमंत्री साय ० मुख्यमंत्री साय ने भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर किया ऐतिहासिक डाक टिकट का विमोचन रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के पावनअवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कर्माधाम परिसर में माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट का भव्य विमोचन किया। यह डाक टिकट न केवल श्रद्धा की प्रतीक माता कर्मा के त्याग और समर्पण को अमर करता है, बल्कि साहू समाज के गौरवपूर्ण इतिहास और सांस्कृतिक परंपरा को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा […]

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: अशोक राजपूत और अरुण मिश्रा निर्विरोध चुने गए

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स में चुनाव प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेशभर में पदाधिकारियों के चयन के लिए नई नीति अपनाई गई है। इसके तहत आपसी समन्वय और वरिष्ठ मार्गदर्शकों की सहमति से पदाधिकारियों का चयन हो रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को गरियाबंद से अशोक सिंह राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष और अरुण मिश्रा को प्रदेश मंत्री चुना गया। दोनों का निर्विरोध चयन हुआ। इधर, व्यापारियों ने नई नीति का समर्थन किया है। कहा कि, इससे आपसी मनमुटाव खत्म होगा और संगठन में एकता बढ़ेगी। वहीं अशोक राजपूत और अरुण मिश्रा ने निर्विरोध चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और व्यापारियों का आभार व्यक्त […]

रेत घाट किनारे माउन्टेन चैन शील !अधिकारियों के बयान गोल मोल आने लगे

रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर)। गरियाबंद जिले के ग्राम कोपरा के ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोपरा स्थित महानदी में अवैध रेत उत्खन्न कार्य करने के पूर्व ही चैन माउन्टेन मशीन को राजस्व अधिकारियों ने शील करने की कार्यवाही की। ग्रामीणों एवं माउन्टेन चैन मशीन वाले के मध्य अवैध रेत उत्खन्न कार्य को लेकर दोनों पक्षों में उपजे विवाद की स्थिति निर्मित होने से यहां कार्यवाही कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशन में राजस्व अधिकारी द्वय विशाल महाराणा एस.डी.एम. एवं सुश्री डिम्पल ध्रुव तहसीलदार राजिम ने आज कोपरा पहुंच कर की। तहसीलदार राजिम का कहना है कि अभी माउन्टेन चैन से संबंधित कार्यवाही चल रही है, जो अपूर्ण है, वही दूसरी […]

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का नीतीश पर फूटा गुस्सा, बोलीं- तू चुप्प रहअ… जादा मुंह मत फाड़अ…

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में नीतीश कुमार और लालू यादव की फैमिली के बीच कड़ी सियासत देखने को मिल रही है। विधानसभा में नीतीश के राबड़ देवी पर कटाक्ष किए जाने के बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा लिखा कि, “अरे तू चुप्प रहअ न .. जादा मुंह मत फाड़$अ .. तोहरा त$अ बोले के मुंह नय हो.. तू ओकरे गोदी में जा बईठलअ जे तोहर डीएनए में खोट बतईल को .. आऊर तू त$अ सही हस्बेंडो न बन पईलअ , तू त$अ जेकर – तेकर नाम पर ट्रेन चलाबे के फेरा में […]

CG Weather Update: फिर बदलेगा छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज, बढ़ेगी गर्मी,पांच दिनों में बढ़ेगा दो से चार डिग्री पारा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज कुछ दिनों में बदल जाएगा। प्रदेश के विभिन्न स्थानों में हो रही बारिश अब थम जाएगी। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही अब तापमान में वृद्धि हो सकती है। हालांकि अभी एक द्रोणिका और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश की स्थिति बन सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं जशपुर जिले के जशपुरनगर में सर्वाधिक 53.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसकी वजह से मौसम […]

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले में चल रही गाड़ियों की आपस में टक्कर, तीन कार क्षतिग्रस्त

दुर्ग। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय दुर्ग दौरे पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री जिला अस्पताल का निरी चौकी क्षेत्र के हाईटेक अस्पताल के पास उनके काफिले में चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। किसी को नुकसान नही हुआ लेकिन तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। स्वास्थ्य मंत्री दुर्ग से कचांदूर मेडिकल कॉलेज जाते समय स्मृति नगर स्थित हाईटेक अस्पताल के पास मंत्री के काफिले में अचानक पूर्व विधायक सावला राम डहारे की गाड़ी बीच में जाने के कारण दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की गाड़ी आपस में टकरा गई। इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी लेकिन तीनों गाड़ियां […]

बालोद में वन विभाग का बड़ा एक्शन: न पंचनामा न पोस्टमार्टम, ऐसे ही दफन किया था भालू का शव, दो वनरक्षक सस्पेंड

  बालोद। बालोद जिले में भालू की संदिग्ध मौत के मामले में पहली कार्रवाई सामने आई है। यहां पर वन मंडल अधिकारी ने दो वंरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दोनों वंरक्षकों के ऊपर आरोप है कि उनके द्वारा खुद के निर्णय से भालू के शव को दफनाया गया। वनरक्षक विशेखा नाग और दरेनकुमार पटेल के ऊपर यह निलंबन की कार्रवाई की गई है। दोनों अलग-अलग वन परिसर के वनरक्षक हैं। अब भालू मामले में जांच और तेज की गई है। अभी और भी कार्रवाई इस पूरे मामले में हो सकती है। उच्च अधिकारियों […]

रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए 31 मार्च से शुरू होगी इंडिगो की नई फ्लाइट,शेड्यूल किया जारी

रायपुर। बजट एयरलाइंस इंडिगो ने रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर सेक्टर में 31 मार्च से नई फ्लाइट शुरू करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. प्रदेश के कारोबारी, विद्यार्थी और पर्यटक लंबे समय से इस रूट पर सीधी फ्लाइट की मांग कर रहे थे.   इंडिगो की यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी. यात्रियों की सुविधा के लिए 78 सीटर एटीआर विमान लगाया गया है. इससे रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा होगा. शुरुआती दौर में 31 मार्च को रायपुर से विशाखापट्टनम की टिकटें मात्र 3,000 रुपये में उपलब्ध हैं. बता दें कि विशाखापट्टनम स्वास्थ्य सेवाओं, […]

बूढ़ातालाब चौपाटी का विरोध : बिफरी महापौर मीनल चौबे, लगाई फटकार, कहा – धरोहरों को बर्बाद करने के लिए नहीं होता पर्यटन मंडल

रायपुर। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक बूढ़ातालाब में जनभावना के विपरीत बनाई जा रही चौपाटी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद महापौर मीनल चौबे निगम आयुक्त और पर्यटन मंडल के अधिकारियों के साथ बूढ़ा तालाब पहुंची। निरीक्षण के दौरान वह अधिकारियों पर बिफर पड़ी। उन्होंने स्मार्ट सिटी और पर्यटन मंडल के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। महापौर ने कहा कि पर्यटन मंडल धरोहर संभालने के लिए होता है बर्बाद करने के लिए नहीं। स्मार्ट सिटी और पर्यटन मंडल ने मिलकर बूढ़ातालाब को बर्बाद कर दिया। महापौर ने तत्काल निर्माण को तत्काल रोकने के निर्देश दिए। चौपाटी को रोकने हर स्तर पर जाएंगे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि […]