आज का इतिहास 16 अक्टूबर : आज के दिन हुआ था बंगाल का विभाजन और Kapil Dev के कर‍ियर की शुरुआत…

बंटवारे का दर्द सदा दुख देता है और साल के दसवें महीने का 16वां दिन बंगाल के बंटवारे की दुखदायी घटना से जुड़ा है। 16 अक्टूबर 1905 को हुआ बंगाल का विभाजन राष्ट्र के इतिहास में एक मोड़ ले आया और इसका हर ओर भारी विरोध हुआ। इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाया गया और ढेरों जुलूस निकाले गए। हर तरफ वन्दे मातरम् के नारे गूंज उठे। दरअसल, बंगाल का विभाजन जैसे पूरे देश को एक कर गया और स्कूल कॉलेज से लेकर नुक्कड़ चौराहों तक विरोध प्रदर्शन किए गए। इस दौरान विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार की आंधी ने अंग्रेज सरकार को […]

Sharad Purnima : 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है शरद पूर्णिमा का चंद्रमा, जानें कौन कौन सी हैं ये कलाएं और महत्व

आज देशभर में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है और इस दिन मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं के साथ पूर्ण रहता है और पृथ्वी पर अपनी किरणों से अमृत वर्षा करता है। चंद्रमा की ये 16 कलाएं, उसके पूर्ण रूप को दर्शाते हैं और यह कलाएं चंद्रमा की शक्तियां और सौंदर्य का प्रतीक भी हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि शरद पूर्णिमा के दिन समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं इसलिए इस दिन को लक्ष्मी माता के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आइए शरद पूर्णिमा के मौके […]

आज का राशिफल 16 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शरद पूर्णिमा का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपने किसी परिचित से काम में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नये अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का […]

आज का पंचांग 16 अक्टूबर : आज शरद पूर्णिमा का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 24, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 31, रबि-उल्सानी-12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि रात्रि 08 बजकर 41 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग पूर्वाह्न 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

Bomb Threats: सात विमानों में बम की धमकी, दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट कनाडा की ओर मोड़ी गई

  दिल्ली। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये मंगलवार को सात विमानों में बम की धमकी दी गई। इसमें एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जा रही फ्लाइट में बम होने की बात कही गई। इसके बाद फ्लाइट को कनाडा की ओर मोड़ दिया गया। जहां फ्लाइट की जांच की जाएगी। एक्स के जरिये एक पोस्ट में सात फ्लाइटों में बम की धमकी दी गई। इसके बाद यात्रियों और एयरलाइन क्रू की जान खतरे में पड़ गई। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-बंगलूरू वाया अयोध्या फ्लाइट (IX765) में बम की धमकी दी गई। इस विमान को अयोध्या में उतारा गया और जांच […]

प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा सीट से उपचुनाव, कांग्रेस ने किया ऐलान

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड से राजनीति में डेब्यू करने जा रही हैं। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव में उतारने का फैसला किया है। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ा था। इनमें एक वायनाड और दूसरी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट थी। दोनों सीटों से चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट को छोड़ दिया था। इसके बाद ही माना जा रहा था कि प्रियंका गांधी वायनाड के जरिए लोकसभा में पहुंचेंगी। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देशभर में 45 […]

भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए डॉ. लक्ष्मण को बनाया राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी,सह चुनाव अधिकारियों की भी हुई नियुक्ति

दिल्ली। भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी करते हुए बताया कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन चुनाव के संचालन के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्त की घोषणा की है. पार्टी आलाकमान ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को संगठन चुनाव के संचालन के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है. इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, लोकसभा […]

नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु 16 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर को होगा

० राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के दिए निर्देश रायपुर।राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह राज्य में स्थानीय नगरीय निकाय के निर्वाचन हेतु 16 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने राज्य के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित करें। राज्य के 167 नगरीय निकायों में निर्वाचन होना है। आयोग द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 […]

हाथी प्रभावित ग्रामों मे नदी नालो को पैदल पारकर मोटरसायकल चलाते पहुंचे विधायक जनक ध्रुव

० ग्रामीणों ने विधायक से फरियाद लगाते हुए कहा बचाव हाथी से जान सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद ० ग्रामीण छतो में रात गुजारने मजबूर विधायक ध्रुव छतो मे चढ़कर ग्रामीणों के दर्द को महसूस किया ० अति संवेदनशील ग्रामों मे 20 वर्षो बाद पहुंचे विधायक जनक ध्रुव से मिलकर ग्रामीण गदगद फुलमाला आरती उतारकर आत्मीयता से किया स्वागत् गरियाबंद। मैनपुर विकासखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से ज्यादा ग्रामों के हजारो आदिवासी कमार जनजाति के ग्रामीण पिछले 15-20 दिनों से जंगली हाथियों के दल के आतंक से भारी भयभीत है और अपने जान बचाने दोपहर 3 बजे के बाद अपने घरो से नही निकल […]

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को केक कटवाकर अजय रोहरा ने दी जन्मदिन की बधाई

  गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर शंकर स्थित उनके निवास पर सुबह से ही बधाई देने कार्यकर्ताओं का हुजूम रहा। इस दौरान प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओ के साथ ही गरियाबंद से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक पहुंचे थे। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता अजय रोहरा ने केक कटवा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान गरियाबंद से जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर,भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक सागर मयाणी, अमित वखारिया, शाहरुख हिंगोरा, प्रतीक सिंह, मुकेश सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।