भारत में फिर आया भूकंप: सुबह 4 बजकर 32 मिनट पर लगे झटके, घरों से उठकर भागे लोग
नई दिल्ली। प्रकृति ने एक बार फिर से अपने रौद्र रूप का अहसास कराया है। लेह-लद्दाख में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं, जो एक बार फिर से इलाके में दहशत का कारण बने। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है और इसका केंद्र भी लेह-लद्दाख ही माना जा रहा है। यह भूकंप आज सुबह 4 बजकर 32 मिनट 58 सेकंड पर आया। इस घटना ने क्षेत्र में रहने वालों को एक बार फिर से भूकंप के खतरों की याद दिला दी है। वहीं, इससे पहले अफगानिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए थे, जिनकी तीव्रता 4.2 थी, जिससे पड़ोसी देश में भी […]



