Chardham Yatra : इस बार बदरी-केदार धाम में VIP अतिथियों का नहीं लगेगा शुल्क, सीएम धामी आज करेंगे यात्रा तैयारियों की समीक्षा
देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले वीआईपी अतिथियों से इस बार दर्शन करने पर शुल्क नहीं लिया जाएगा। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने 2023 में वीआईपी दर्शन करने पर 300 रुपये शुल्क की व्यवस्था लागू की थी। इससे बीकेटीसी को लाखों रुपये की आय प्राप्त हुई थी। बीकेटीसी ने वर्ष 2023 में तिरुपति बालाजी, श्री वैष्णो देवी, महाकालेश्वर व सोमनाथ मंदिरों में पूजा, दर्शन व्यवस्थाओं के प्रबंधन का अध्ययन करने के बाद बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में वीआईपी अतिथियों से दर्शन करने के लिए 300 रुपये शुल्क लेने का प्रावधान किया था। इस व्यवस्था से बीकेटीसी को करीब डेढ़ करोड़ से अधिक आय प्राप्त हुई थी। प्रदेश सरकार भी […]



