Mahakumbh 2025 में वायरल हुई मोनालिसा को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर, बड़े फिल्म मेकर ने दी लीड रोल की पेशकश

प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे Mahakumbh 2025 के दौरान एक साधारण सी लड़की मोनालिसा की सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। Mahakumbh में माला बेचने वाली इस लड़की की आंखें और मुस्कान इतने आकर्षक हैं कि वह एकाएक सोशल मीडिया स्टार बन गई। मोनालिसा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद वह रातोंरात चर्चा में आ गईं। वायरल होने के बाद लोग उन्हें देखने के लिए Mahakumbh में उमड़ने लगे। मोनालिसा की खूबसूरत आंखें और दिल को छू लेने वाली मुस्कान ने लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने भीड़ के बीच माला बेचते हुए जब कैमरे में कैद हो गईं, तो उनकी तस्वीरें सोशल […]

निकाय चुनाव खत्म होने बाद ही सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे छुट्‌टी, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत की घोषणा होते ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। आचार संहिता के अनुपालन और चुनावी कार्यक्रम के मद्देनजर रायपुर जिला कलेक्टर ने भी आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अधिकृत अधिकारी की मंजूरी के बिना शासकीय अधिकारी और कर्मचारी अवकाश पर नहीं जा सकेंगे। छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के द्वारा […]

Naxal Attack Breaking: अब बस्तर नहीं, इस इलाके में पहुंचे नक्सली, जवानों ने सर्च ऑपरेशन कर 14 नक्सली मार गिराए, सर्चिंग भी बढ़ाई

गरियाबंद। बस्तर के अलावा नक्सली अब गरियाबंद इलाके में पैठ जमाने लगे हैं। इसे लेकर जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इस बीच, फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन छेड़ दिया। इसे दोनों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके बाद इलाके में सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने […]

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

  गरियाबंद।गरियाबंद में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं और संभावित दावेदारों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं गरियाबंद प्रभारी सकलेन कामदार और रायपुर के पूर्व महापौर प्रभारी एवं नगर पालिका परिषद गरियाबंद के पर्यवेक्षक मनोज कंदोई मौजूद रहे। सकलेन कामदार ने बैठक में कहा कि पार्टी सिर्फ एक प्रत्याशी को टिकट देगी, और जिसे टिकट नहीं मिलेगा, उसे पार्टी की रीति-नीति के तहत अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा, वे निराश न हों, […]

Donald Trump: शपथ लेते ही एक्शन में ट्रंप… TikTok से हटा बैन, 78 फैसले रद्द, 1500 लोगों को दी माफी

इंटरनेशनल न्यूज़। डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कार्यभार संभालते हुए कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। उनके इन फैसलों ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीतियों को पलटने का संकेत दिया। ट्रंप ने शपथ लेते ही पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को बाहर करने, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सदस्यता समाप्त करने, और बाइडेन सरकार के 78 फैसलों को रद्द करने जैसे बड़े कदम उठाए। ट्रंप के पहले दिन के बड़े फैसले ओवल ऑफिस पहुंचने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण आदेशों पर हस्ताक्षर किए: पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका […]

Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को लेकर अभिनेता के घर पहुंची पुलिस, रीक्रिएट किया क्राइम सीन

मुंबई। सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस घटनास्थल पर क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए विभिन्न स्थानों पर लेकर गई। आरोपी को पुलिस सैफ अली खान के आवास पर लेकर गई और घटना की पुनरावृत्ति की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने हमले की घटना को किस तरह से अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस उसे नेशनल कॉलेज बस स्टॉप लेकर गई। इसके बाद पुलिस शहजाद को बांद्रा रेलवे स्टेशन लेकर गई और वहां भी क्राइम सीन का पुनर्निर्माण किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को वापस बांद्रा पुलिस स्टेशन लेकर आ गई। पुलिस कर रही हर एंगल से जांच […]

चुनावी तारीखों के बाद सियासत शुरू: भाजपा ने कहा-आखिर कौन-सा मुंह लेकर जनता के बीच जाकर वोट मांगेगी कांग्रेस

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आखिर कौन का मुंह लेकर जनता से वोट मांगेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा है कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा के प्रति वही जन-विश्वास और अगाध समर्थन व्यक्त होने जा रहा है, जो पिछले विधानसभा, लोकसभा चुनावों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव में व्यक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और […]

छत्तीसगढ़ का भार प्रेषण केन्द्र देश में सर्वोत्तम, राज्य पारेषण कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर दो पुरस्कार

रायपुर। कर्नाटक राज्य के बेलगाम में आयोजित इंडिपेंडेंट पॉवर प्रोड्युसर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 25 वें रेगुलेटरी एंड पॉलिसी मेकर्स रिट्रीट में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (सीएसपीटीसीएल) को दो महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त हुए। जिन्हें राज्य पॉवर कंपनियों के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह व्दारा प्रबंध निदेशक (ट्रांसको) राजेश कुमार शुक्ला को 15 जनवरी को प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रमुख सचिव ऊर्जा सुबोध कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिये पारेषण कंपनी के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी है। भारत के राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 35 राज्य भार प्रेषण केन्द्रों में से छत्तीसगढ़ के राज्य भार प्रेषण केन्द्र को आउटस्टेण्डिंग एचीवमेन्ट एवार्ड एवं द्वितीय […]

बलौदाबाजार हिंसा मामला : निलंबित किये गए तत्कालीन कलेक्टर और एसपी हुए बहाल, जांच में निर्दोष साबित

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में निलंबित किये गए तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को बहाल कर दिया गया है. बता दें बलौदाबाजार हिंसा मामले पर सरकार ने एक्शन लेते हुए दोनों अधिकारियों को मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया था. वहीं जांच कमेटी का भी गठन किया गया था.   अब जांच रिपोर्ट में दोनों अधिकारीयों को क्लीन चिट मिल गई है. सरकार ने कमेटी की रिपोर्ट के बाद दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है. केएल चौहान को अब बिलासपुर में अपर संभागीय आयुक्त के साथ सचिव राजस्व मंडल के अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. साथ ही पुलिस अधीक्षक सदानंद सिंह को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस […]

Gauri Tritiya Vrat 2025 Date : गौरी तृतीया (गोंतरी) व्रत कब है, जानें तारीख मुहूर्त और महत्व

  माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन गौरी तृतीया व्रत किया जाता है। इस व्रत को गोंतरी नाम से भी जाना जाता है। इस साल गौरी तृतीया 1 फरवरी, शनिवार को है। गौरी तृतीया पर शिव और पार्वती का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए शिव और देवी पार्वती का व्रत और पूजन गोंतरी व्रत में किया जाता है। इस दिन विधिपूर्वक व्रत रखकर पूजा और कथा सुनना अनिवार्य है। ऐसा करने से माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए, जानते हैं पंचांग के अनुसार गौरी तृतीया की तिथि और इसका […]