महाकुंभ 2025: अनुपम खेर ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, कुंभ स्नान कर आंखों से बहने लगे आंसू
मुंबई। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 मेला चल रहा है। 144 सालों बाद आए इस महाकुंभ में देश-दुनिया से लाखों लोग डुबकी लगाने आ रहे हैं। हाल ही एक्टर अनुपम खेर भी महाकुंभ पहुंचे और उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान वह भावुक हो गए और आंखों में आंसू उमड़ पड़े। अनुपम खेर ने महाकुंभ में पहली बार स्नान किया। उन्होंने 22 जनवरी को डुबकी लगाई और इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा- ‘महाकुंभ में गंगा स्नान करके जीवन सफल हुआ। पहली बार उस स्थान पर पहुंच के मंत्र उच्चारण किए, जहां मां गंगा, जमुना […]



