फाइलेरिया की दवा खाने के बाद तीन साल की मासूम होने लगी थी उल्टी, हाथ पैर में पड़ गए फफोले, हुई मौत
बलौदाबाजार। जिले के खपरीडीह गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फाइलेरिया की दवा खाने के बाद तीन साल के मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दवा लेने के बाद बच्ची को सिर में दर्द और उल्टी दस्त शुरू हो गया था। वहीं, मासूम के हाथ पैर में फफोले भी पड़ने लगा था। फिलहाल मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीत कुछ दिनों से गांव मितानिन समूह की ओर से फाइलेरिया से बचने के लिए दवाई का वितरण किया जा रहा है। परिजनों की मानें तो मितानिनों ने […]



