हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, PCCF राव की नियुक्ति को चुनौती देने वाली सुधीर अग्रवाल की याचिका खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वन विभाग के पीसीसीएफ (प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट) वी श्रीनिवास राव की एपेक्स स्केल पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी सुधीर अग्रवाल ने दायर की थी, जिसमें उन्होंने 1990 बैच के वी श्रीनिवास राव की नियुक्ति को वरिष्ठता नियमों के खिलाफ बताया था।याचिकाकर्ता का तर्क था कि वरिष्ठता के आधार पर वे इस पद के लिए अधिक पात्र थे और न्यूनतम सेवा अवधि पूरी किए बिना जूनियर अधिकारी को नियुक्त किया गया, जो नियमों के खिलाफ है।हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि PCCF (एपेक्स स्केल) पद चयन-आधारित होता है, न कि […]

बिजलीकर्मियों की हड़ताल श्रम न्यायालय ने घोषित किया अवैध

  रायपुर। श्रम न्यायालय रायपुर ने बिजलीकर्मियों के संगठन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ के 10 मार्च के प्रस्तावित एक दिवसीय सामूहिक अवकाश व विरोध प्रदर्शन को अवैध घोषित कर दिया है। न्यायालय ने आज 7 मार्च की शाम को जारी आदेश में संघ व्दारा प्रस्तावित 10 मार्च को एकदिवसीय सामूहिक अवकाश तथा 17 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन निषेधित किया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री एएम परियल ने बताया कि माननीय श्रम न्यायालय – 01 रायपुर, श्रीमती विभा पांडेय के कोर्ट में संघ के 10 मार्च के एक दिवसीय सामूहिक अवकाश व विरोध प्रदर्शन तथा 17 मार्च से क्षेत्रीय […]

बस्तर जिले को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति आयोग द्वारा 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। बस्तर जिले ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने, नवीन शैक्षणिक तकनीकों के सफल क्रियान्वयन और शिक्षक-छात्र संबंधों को मजबूत करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति आयोग ने बस्तर जिले को 3 करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए कहा कि बस्तर जिले के विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और हमारी सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता ने जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पुरस्कार […]

आरईसी लिमिटेड ने अत्याधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर का किया उद्घाटन

बिजनेस न्यूज़। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और प्रमुख एनबीएफसी, ने आज गुरुग्राम स्थित अपने मुख्यालय में अत्याधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर का उद्घाटन सीएमडी विवेक कुमार देवांगन ने आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की उपस्थिति में किया। आज से शुरू किए गए एक्सपीरियंस सेंटर को बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में आरईसी के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें इसके अभिनव वित्तपोषण समाधान, डिजिटल पहल और सतत विकास परियोजनाओं पर प्रकाश डाला गया है। यह केंद्र आरईसी की यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य के दृष्टिकोण को प्रदर्शित करते हुए एक इंटरैक्टिव और इमर्सिव अनुभव प्रदान करता है। उद्घाटन […]

हरियाणा में बड़ा हादसा, वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश,पायलट ने पैराशूट से उतारकर बचाई जान

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला स्थित मोरनी के बालदवाला गांव के पास शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ है। लहराते हुए जंगल में गिरा विमान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान लहराते हुए पेड़ों से टकराता हुआ जंगल के बीच एक खाई में गिरा […]

महिला मड़ई से महिला दिवस के मौके पर सीएम साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की इस महीने की क़िस्त

रायपुर।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 मार्च से 8 मार्च तक महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का थीम “सशक्त महिला, समृद्ध महिला” रखा गया है। इस मेले में पूरे प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। समूहों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें। इसके अलावा, 8 मार्च को साइंस कॉलेज ग्राउंड में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘महतारी वंदन योजना’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर […]

शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

सक्ती।सक्ती जिला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, मामला जैजैपुर विकासखंड के रायपुरा प्राथमिक शाला का है। दरअसल, यहां पदस्थ प्रधान पाठक गुरुवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग को लगते ही मामले की जांच की। जिसके बाद प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।   बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब प्रधान पाठक नशे के कारण निलंबित हुए हैं। इससे पहले भी वह इसी वजह से निलंबित हो चुके थे, लेकिन लगता है कि उन्होंने […]

ई – रिक्शा एवं ऑटो के कारण हो रही यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान पर परिवहन सचिव ने ली वर्चुअल बैठक

० सुचारू और व्यवस्थित यातायात हेतु ई – रिक्शा एवं ऑटो की मॉनिटरिंग, रेगुलेशन और नियंत्रण के उपायों पर विचार – विमर्श रायपुर। ई – रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान से जुड़े विषयों पर परिवहन सचिव सह आयुक्त एस.प्रकाश की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर तथा जगदलपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर भी उपस्थित थे। ई – रिक्शा एवं ऑटो की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए सुगम और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के उपायों पर बैठक में विचार – विमर्श किया गया। बैठक […]

कोरबा में दिन दहाड़े डेढ़ लाख रुपए की उठाईगिरी, कार का शीशा तोड़ पैसे ले भागे बदमाश

  कोरबा।कोरबा में उठाईगिरी का ताजा मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरा मामला मानिकपुर चौकी इलाके का है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस बार नकाबपोश बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर को अपना शिकार बनाया है। बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी गई है, जबकि आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा […]

11 नक्सलियों ने किया सरेंडर,40 लाख के थे इनामी, नक्सलियों की दिखी बौखलाहट ,जवानों के लिए लगाए गए IED की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमर टूट चुकी हैं। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाए कुछ नक्सली घात लगाकर बदला लेने का इंतजार कर रहे हैं, तो कुछ नक्सली लाल सलाम का साथ छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इसी कड़ी में नारायणपुर में 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों पर 40 लाख का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की कार्रवाई के चलते आत्मसमर्पण किया है। IED की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत वहीं दूसरी तरफ, जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली घात लगाकर बदला लेने का इंतजार कर रहे हैं और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए IED प्लांट कर रहे हैं। […]