छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी अनवर-टुटेजा को नहीं मिली जमानत, एपी त्रिपाठी समेत इन्हे दी राहत

रायपुर।छत्तीसगढ़ के 2 हजार करोड़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं, रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अन्य आरोपी अरुणपति त्रिपाठी, दिलीप पांडे समेत अन्य को जमानत दे दी गई है। आज सुबह सुप्रीम कोर्ट में EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) द्वारा दर्ज मामले में सुनवाई हुई। जस्टिस अभय ओखा की कोर्ट ने अरुणपति त्रिपाठी और अन्य आरोपियों को 10 अप्रैल को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। हालांकि, अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को जमानत नहीं मिली।

IndiGo ने रचा इतिहास, बनी दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली Airline

  दिल्ली । भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीट क्षमता के मामले में इंडिगो दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइन बन गई है। 2024 में इसकी सीट क्षमता 10.1% बढ़कर 134.9 मिलियन से अधिक हो गई है। OAG की रिपोर्ट में इंडिगो को मिला दूसरा स्थान एविएशन डेटा कंपनी ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (OAG) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार कतर एयरवेज इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। कतर एयरवेज की सीट क्षमता 10.4% बढ़ी है जबकि इंडिगो की 10.1% बढ़ी है जिससे इंडिगो को दूसरा स्थान मिला है। फ्लाइट फ्रीक्वेंसी में भी इंडिगो सबसे आगे OAG के आंकड़ों […]

कांकेर में नक्सल-स्मारक पर चला बुलडोजर, नक्सलियों के गढ़ में घुसकर जवानों ने कई फीट ऊंचे स्मारक को किया ध्वस्त

बीजापुर। बस्तर से नक्सलवाद का ख़ात्मा करने के लिए लगातार जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके पुजारी कांकेर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के मनोबल को तोड़ दिया है। जवानों ने नक्सलियों के ठिकानों पर धावा बोलकर उनके कई फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया। इस बार जवान परंपरागत हथियारों के बजाय जेसीबी जैसी भारी मशीनरी लेकर पहुंचे थे, जिससे नक्सलियों की संरचनाओं को पूरी तरह नष्ट किया जा सके। हाल ही में सुरक्षा बलों ने पुजारी कांकेर में फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) कैंप स्थापित किया है। यह इलाका तेलंगाना […]

Big News : सूर्यकांत राठौर होंगे रायपुर नगर निगम के सभापति, भाजपा पार्षद दल की बैठक में बनी सहमति,तीन नामों का बनाया गया था पैनल

रायपुर।नगर निगम सभापति का चुनाव आज हो गया है। वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर रायपुर नगर निगम अगले सभापति होंगे। भाजपा पार्षद दल की बैठक आज चुनाव किया गया। जिसके बाद पार्षद सूर्यकांत राठौर के नाम पर सहमति बनी। बता दें कि कुछ देर पहले भाजपा दल की बैठक एकात्म परिसर में हुई। जिसमें सभापति चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए थे। ये बैठक विधायक धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में हुई थी। साथ ही रायपुर निगम के सभी भाजपा पार्षद भी यहां मौजूद थे। और इस बैठक में सह सहमति से निर्णय लिया गया कि जो पांच बार के पार्षद है सूर्यकांत राठौर सभापति नियुक्त किया जाए। आपको बता दें […]

छग विस का बजट सत्र : 9 वें दिन विधायक मंडावी ने उठाया नियद नेल्लानार के तहत निर्माण का मुद्दा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया ये जवाब

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नकाल में आज नियद नेल्लानार के तहत निर्माण का मुद्दा उठा। विधायक विक्रम मंडावी ने इस संबंध में विकास कार्यों से जुड़े सवाल पूछे।   इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 19 कैंप लगाए गए हैं और सड़कों का निर्माण लगातार जारी है। इसके अलावा, नए बाजार भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘नियद नेल्लानार’ के माध्यम से सड़कें बनाई जा रही हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिसके बाद पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कन्वर्जेंस (संसाधनों का एकत्रीकरण) […]

रायपुर में ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की तबियत , हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत

रायपुर।राजधानी रायपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थी की दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दौड़ने के दौरान अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी रायपुर स्थिति चंद्रखुरी गांव का है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती सात साल बाद निकली थी। जिसके लिए अ​भ्यर्थी ट्रेनिंग कर रहे थे। एक सप्ताह पहले ही मृतक राजेश कोसरिया ट्रेनिंग की शुरुआत की थी और आज सुबह ही सभी अभ्यर्थियों को दौड़ाया […]

रायपुर नगर निगम का सभापति कौन ? आज चुनाव के बाद ख़त्म होगा सस्पेंस , जानिए किसे मिल सकती है जिम्मेदारी

रायपुर।रायपुर नगर निगम के सभापति चुनाव की प्रक्रिया आज दोपहर 12 बजे से निगम मुख्यालय में शुरू होगी। चुनाव को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह चुनाव नगर निगम के पार्षदों द्वारा किया जाएगा और मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल 12:00 – 12:45 बजे: नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 12:45 – 1:00 बजे: नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। 1:00 – 1:30 बजे: अभ्यर्थियों के नाम सूचना पटल पर प्रकाशित किए जाएंगे और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। 1:30 – 3:00 बजे: मतदान की प्रक्रिया चलेगी। मतदान के तुरंत बाद: मतगणना शुरू होगी […]

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे छत्तीसगढ़, निकाय चुनाव में मिली जीत का जताएंगे आभार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ आएंगे। उनका यह प्रवास इसी महीने के 23-24 मार्च को प्रस्तावित है। तय कार्यक्रम के मुताबिक़ रायपुर में लैंडिंग के बाद वह एक आम सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत भाजपा संगठन के अध्यक्ष और दूसरे पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। वह छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर प्रदेश के मतदाताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेंगे। पीएम मोदी भी करेंगे छत्तीसगढ़ दौरा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी महीने के अंत में छत्तीसगढ़ आ सकते […]

इस महीने छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा का करेगी दौरा, पीएम मोदी का भी दौरा ,शुरू हुई तैयारियां

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी महीने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। जानकारी के अनुसार वे 24 मार्च को रायपुर पहुचेंगी और विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होगी। बता दें कि 24 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा अपनी रजत जयंती मना रहा है। इसी अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होगी। इसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। पीएम मोदी का भी छत्तीसगढ़ दौरा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी महीने के अंत में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। उनका दौरा 30 मार्च को संभावित है। वे बिलासपुर में […]

US: तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुंबई धमाकों के आरोपी की याचिका

मुंबई। 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी आतंकी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने भारत प्रत्यर्पण के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी। उसने दलील दी थी कि अगर उसे भारत प्रत्यर्पित कर दिया जाता है तो वहां उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा सकता है। तहव्वुर का पैंतरा फेल इससे पहले तहव्वुर राणा ने अपने भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए नई चाल चली थी। राणा ने अपने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने के लिए अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में आपातकालीन याचिका दायर की थी। […]