Mauni Amavasya 2025 grah stithi: मौनी अमावस्या पर छलकेगा प्रयागराज त्रिवेणी संगम पर महाकुम्भ का अमृत
पूरे महाकुम्भ का सबसे महत्वपूर्ण एवं पुण्यदायक पर्व मौनी अमावस्या है। ग्रह राज सूर्य और ग्रह रानी चन्द्रमा का मिलन मकर राशि में अमावस्या के दिन होने से प्राणदायनी उर्जा का सृजन जल में होता है। प्रयागराज, त्रिवेणी संगम के अक्षय क्षेत्र में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के सानिध्य में स्नान, दान, जप, तप न केवल स्वास्थ्यवर्द्धक होता है बल्कि पापों का क्षय कर स्नानकर्ता को मोक्ष का हकदार बनाता है। इस बार महाकुम्भ 2025 मौनी अमावस्या पर विशेष दुर्लभ ग्रह स्थिति का सृजन हो रहा है जिससे त्रिवेणी में डुबकी लगाने से आत्मबल में वृद्धि, बीमारियों से छुटकारा, पापों का क्षय तथा मनोकानाएं पूर्ण होंगीं। मौनी अमावस्या शाही […]



