आने वाला है 51 वर्षों का सबसे बड़ा चक्रवात ‘अल्फ्रेड’, 20,000 घरों के डूबने की आशंका… दहशत में लोग

  इंटरनेशनल न्यूज़। ऑस्ट्रेलिया के तटीय इलाकों में भीषण चक्रवात ‘अल्फ्रेड’ आने की चेतावनी दी गई है, जिससे लोग दहशत में हैं। इस चक्रवात से 20,000 से अधिक घरों के डूबने का खतरा है, और लाखों लोग सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किए जा रहे हैं। ब्रिसबेन के पास पूर्वी तट पर आने वाला यह उष्णकटिबंधीय चक्रवात ऑस्ट्रेलिया में 51 वर्षों में पहली बार होगा। जरूरी सामान जुटा रहे स्थानीय लोग स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी सामान जुटा रहे हैं। ब्रिसबेन के पास स्थित क्षेत्रों में लोग रेत की बोरियां जमा कर रहे हैं ताकि बाढ़ के पानी से अपनी संपत्तियों की रक्षा कर सकें। चक्रवात […]

गुरूदर्शन मेले में उमड़ रही श्रद्धा की बयार, देशभर से आ रहे श्रद्धालु

० मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं और सुरक्षा का व्यापक विस्तार ० मुख्यमंत्री की घोषणा पर मेले के आयोजन के लिए मिलेगी 50 लाख रुपए की राशि ० मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थायी शेड का होगा निर्माण रायपुर। बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली और कर्मस्थली गिरौदपुरी में आयोजित गुरूदर्शन मेला अपनी भव्यता और आस्था के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। 04 से 06 मार्च तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत से हजारों श्रद्धालु आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। […]

नगरीय चुनाव उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा में गहमा गहमी, कांग्रेस निष्क्रिय

गरियाबंद। स्थानीय नगर पालिका चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद पर विजयी होने बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए पार्षदों में गहमा गहमी है। पालिका में बीजेपी कुल 9 पार्षद जीत कर आए हैं कांग्रेस से चार वह निर्दलीय दो पार्षद हैं । एक तरह देखा जाए तो उपाध्यक्ष पद के दावेदारों में जिनके नाम संभावित हैं उसमें से सबसे प्रबल आसिफ मेमन का है आसिफ मेमन चार बार पार्षद रह चुके हैं पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र के अलावा श्रीमती रेणुका साहू वास श्रीमती बिंदु सिन्हा व विष्णु मरकाम के नाम की चर्चा है। उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दिए हैं । इन दावेदारों के अलावा […]

नगर पालिका, जनपद के बाद अब जिला पंचायत पर भी भाजपा का परचम, गरियाबंद पूरी तरह भाजपामय

० गौरी शंकर कश्यप बने जिला पंचायत अध्यक्ष, लालिमा ठाकुर निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं 0 विधायक रोहित साहू बोले—जनता ने मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर मुहर लगाई गरियाबंद। गरियाबंद जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी मज़बूत पकड़ साबित कर दी है। नगर पालिका, जनपद पंचायत के बाद अब जिला पंचायत में भी भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार गौरी शंकर कश्यप को जिला पंचायत अध्यक्ष और लालिमा ठाकुर को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ पूरा गरियाबंद जिला भाजपामय हो गया है। सुबह से चला सस्पेंस, दोपहर को हुआ फैसला आज सुबह से ही […]

Amarnath Yatra:बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से शुरू होगी यात्रा

जम्मू। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, यात्रा को लेकर डेट जारी हो गई है। जी हां, अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, जो 9 अगस्त तक चलेगी। उक्त फैसला श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में ल‍िया गया है। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने पवित्र श्री अमरनाथ गुफा तक बालटाल से रोपवे बनाने की योजना बनाई है। यह परियोजना देशभर में 18 धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर रोपवे निर्माण के व्यापक कार्यक्रम का हिस्सा है। वर्तमान में श्रद्धालु 38 किलोमीटर के पहलगाम मार्ग या 13 किलोमीटर के कठिन बालटाल मार्ग से पैदल यात्रा कर भगवान शिव के पवित्र हिमलिंग […]

Cabinet: सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बनेगा रोपवे, 9 घंटे का सफर सिर्फ 36 मिनट में; कैबिनेट ने दी मंजूरी

दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम की पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। फैसले की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा, “इस परियोजना का बड़ा फायदा यह होगा कि जिस यात्रा में वर्तमान में 8-9 घंटे लगते हैं, इसके बनने के बाद घटकर 36 मिनट की हो जाएगी…इसमें 36 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।” केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केदारनाथ रोपवे परियोजना को मंजूरी दे दी। इस रोपवे […]

Breaking IAS ट्रांसफर: 5 अधिकारियों के बदले प्रभार, बदले गए धमतरी और दुर्ग के कलेक्टर, देखें आदेश…

  रायपुर। राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदलते हुए उनका ट्रांसफर किया है। जारी आदेश में रायपुर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं अभिजीत सिंह को दुर्ग कलेक्टर बनाया गया है। विश्वदीप को रायपुर निगम आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। कुमार बिश्वरंजन को सीईओ जिला पंचयायत रायपुर तथा रेना जमील लोक सेवा आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  

राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रमोट हुए IAS अफसरों को बैच हुआ अलॉट, देखें सूची

रायपुर। 2023 की चयन सूची में शामिल अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच निर्धारण किया गया है. इस संबंध में जारी किये गए आदेश के अनुसार कुल 10 अधिकारी हीना अनिमेष नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और तनुजा सलाम का नाम शामिल है. इस बैच आवंटन के लिए IAS (वरिष्ठता विनियमन) नियम, 1987 के तहत वेटेज फॉर्मूला लागू किया गया है, जिससे अधिकारियों को उनके तत्काल वरिष्ठों के अनुसार उचित स्थान दिया गया है. 2021 चयन सूची में हीना अनिमेष नेताम को 2016 बैच और अश्विनी देवांगन को 2018 बैच मिला. 2022 चयन सूची में डॉ. […]

पीएम मोदी मार्च के अंत में आएंगे छत्तीसगढ़, करेंगे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहने वाले हैं। वे बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पीएम मोदी कई कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।   मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी के दौरे को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। CM विष्णुदेव साय ने अपने विधानसभा कक्ष में बैठक ली। इस बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप और बिलासपुर संभागायुक्त, IG और एसपी मौजूद रहे।

Steve Smith Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से मिली हार बर्दास्त नहीं कर पाए स्टीव स्मिथ, किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं खेलेंगे वनडे

  स्पोर्ट्स न्यूज़। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तान बनाए गए स्टीव स्मिथ ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. उन्होंने मंगलवार को दुबई में भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद यह फैसला लिया. मैच के बाद स्मिथ ने अपने साथियों को बताया कि वह वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि स्मिथ टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल खेलते रहेंगे. भारत ने सेमीफाइनल में 264 रन पर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करने के बाद 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नियमित […]