BJP Manifesto 2025 Delhi: महिलाओं को हर महीने 2500, गैस सिलेंडर पर 500 रुपये सब्सिडी…पढ़ें पूरा संकल्प पत्र
दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया है। उन्होंने दिल्ली वासियों से वादा कि दिल्ली में जन कल्याण की चल रहीं वर्तमान योजनाएं उनकी सरकार (भाजपा) बनने के बाद भी जारी रहेंगी। योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत और उनमें सुधार किया जाएगा। उनको भ्रष्टाचार मुक्त भी किया जाएगा। भाजपा अपना संकल्प पत्र तीन चरणों में लागू करेगी। यह इसका पहला हिस्सा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रति महीने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में ₹500 की सब्सिडी दी जाएगी। […]



