राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का किया लोकार्पण

रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण किया। लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सरगुजा प्रखंड में छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष रूप से सरगुजा अंचल के आदिवासी समुदाय की जीवनशैली और उनकी सांस्कृतिक व पुरातात्विक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रायपुर और भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में होंगी शामिल

रायपुर।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 26 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को प्रातः 9.20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन एवं आरती के पश्चात रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पूर्वान्ह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 01 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री […]

आज का इतिहास 26 अक्टूबर : जम्मू कश्मीर का भारत में हुआ था विलय, जानिए- आज का इतिहास

इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर 1947 ये वो तारीख है जब जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा बना. इस दिन जम्मू कश्मीर के अंतिम डोगरा सम्राट महाराजा हरि सिंह ने रियासत के भारत में विलय के पत्र पर हस्ताक्षर किया था. आजादी के समय बंटवारे की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई थी और पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला कर दिया ऐसे में महाराजा हरि सिंह ने राज्य को भारत में मिलाने का फैसला किया जिसके बाद भारतीय सेना वहां पहुंची और पड़ोसी के पांव उखड़ने लगे. हालांकि उस वक्त कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया जिसे हम पीओके कहते हैं. इतने सालों बाद भी कश्मीर […]

Rama Ekadashi 2024: इस बार रमा एकादशी पर बन रहे है शुभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा या रम्भा एकादशी कहा जाता है. यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित रहता है. इस दिन भगवान विष्णु के नाम से व्रत रखा जाता है.ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. साथ ही पुण्य फलो की प्राप्ति होती है.इस साल रामा या रम्भा एकादशी के दीन शुभ संयोग का भी निर्माण हो रहा है. जो इस एकादशी को और भी खास बनाता है. तो आईये जानते है. कब है रमा एकादशी और क्या शुभ संयोग बन रहा है?. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के एकादशी को रमा एकादशी कहते है. इस […]

आज का राशिफल 26 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके भाई आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने व्यवहार व वाणी पर पूरा नियंत्रण रखना होगा, तभी उनकी छवि बेहतर रह सकेगी। आप किसी से कोई मन की बात शेयर न करें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी […]

आज का पंचांग 26 अक्टूबर : आज कार्तिक कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 04, शक संवत 1946, कार्तिक कृष्ण दशमी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 10, रबि-उल्सानी-22, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 46 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग अगले दिन सुबह 05 बजकर 57 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। वणिज करण सायं 04 बजकर 24 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 46 मिनट तक […]

चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें : राष्ट्रपति

० जनकल्याण के लिए हो आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग : राष्ट्रपति ० रायपुर एम्स छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के लिए वरदान : राज्यपाल रमेन डेका ० छत्तीसगढ़, मध्य भारत का मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का द्वितीय दीक्षांत समारोह रायपुर।राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने आज एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में संस्थान के 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं पदोपाधि तथा 514 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोफेशनल का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है, उनके निर्णय जीवन रक्षा से जुड़े होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक

० निष्ठा, नैतिकता और कुशलता के साथ निरंतर काम करने वालों को सहज ही सम्मान प्राप्त होता है – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ० राष्ट्र निर्माण में तकनीकी कौशल और ज्ञान के सही उपयोग पर राष्ट्रपति ने दिया ज़ोर ० एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में पहली बार राष्ट्रपति का आगमन ० राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए रायपुर।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर के लिए आज 25 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह में अपनी गरिमामय मौजूदगी दी और 12 होनहार विद्यार्थियों […]

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी की नामांकन रैली में दिखा जनसैलाब, सीएम साय ने कहा – भाजपा जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आज वरिष्ठ नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, नामांकन रैली में आए कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा कि इस बार भाजपा जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी. सीएम साय ने कहा कि सुनील सोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पूर्व सांसद, रायपुर नगर निगम के महापौर-सभापति रहे और विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक रायपुर की सेवा कार्य किया है. ऐसे लोकप्रिय सोनी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है. रायपुर दक्षिण विधानसभा में 35 साल से लगातार […]

दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने शुरू की विशेष तैयारी

० रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकारियों एवं वाणिज्य निरीक्षकों की तैनाती रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की जा रही है रायपुर एवं दुर्ग स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को किसी भी सुविधा का सामना न करना पड़े। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी के निर्देशन में दीपावली एवं छठ पूजा के त्यौहार को देखते हुए 20 रेलवे अधिकारियों एवं 10 मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों को स्टेशनों पर यात्रियों की […]