आज का राशिफल 1 फरवरी : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन, जानें आपके लिए आज सितारे क्या कहते हैं
मेष राशि, जल्दबाजी या अधीरता आपके काम बिगाड़ सकती है आज मंगलदेव आपके दसवें घर में कर्म स्थान में विराजमान हैं, जिससे पूरा फोकस आपके करियर और काम पर रहेगा। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाने और प्रैक्टिकल फैसले लेने का है। सितारों का इशारा है कि आप भविष्य की फालतू चिंता छोड़कर ‘वर्तमान’ में जिएं। आपकी हिम्मत और जज्बा आज आपको उन मुश्किल कामों को भी पूरा करने की शक्ति देगा, जिनसे दूसरे कतराते हैं। आप मानसिक रूप से काफी शार्प महसूस करेंगे और जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेंगे। अपनी बातों को स्पष्टता से रखें, क्योंकि आपकी लीडरशिप […]



